एक्सप्लोरर

Kashmir Weather: भीषण शीतलहर की चपेट में कश्मीर घाटी, ज्यादातर जगहों पर शून्य से नीचे तापमान

Kashmir Weather Update: जम्मू-कश्मीर में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कई जगह तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है तो गुलमर्ग में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है.

Jammu Kashmir Cold Wave: कश्मीर में शीतलहर (Cold Wave) तेज हो गई और घाटी के अधिकतर स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है. सोमवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात दक्षिण कश्मीर (Kashmir) के पुलवामा और शोपियां शहरों में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से 7.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया. पुलवामा  (Pulwama) और शोपियां घाटी के सबसे ठंडे स्थान रहे. 

अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर शहर में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस तापमान से नीचे है. दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. अधिकारियों ने जानकारी दी कि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंद शहर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस और उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

चिल्लई कला में जम जाते हैं जल स्रोत
कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मौसम कार्यालय ने 25 जनवरी से 31 जनवरी तक घाटी में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है. कश्मीर में वर्तमान में 40 दिनों की कठोर सर्दियों की अवधि 'चिल्लई-कलां' जारी है. इन दिनों क्षेत्र में शीत लहर चलती है और तापमान बेहद नीचे चला जाता है, जिससे जल निकायों के साथ-साथ पाइप में भी पानी जम जाता है.

लंबे समय से सूखे की चपेट में है कश्मीर
इस अवधि के दौरान बर्फबारी की संभावना अधिक होती है और अधिकांश क्षेत्रों, विशेषकर ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी होती है. कश्मीर लंबे समय से सूखे के दौर से गुजर रहा है और दिसंबर में 79 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई. जनवरी के पहले पखवाड़े में घाटी के ज्यादातर हिस्सों में कोई बारिश नहीं हुई है. कश्मीर के अधिकतर मैदानी इलाकों में बर्फबारी नहीं हुई है, जबकि घाटी के ऊपरी इलाकों में सामान्य से कम बर्फबारी हुई है. मौसम विभाग ने पूर्व में 21 जनवरी तक शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया था. 'चिल्लई-कलां' 31 जनवरी को खत्म हो जाएगा. उसके बाद 20 दिन की 'चिल्लई-खुर्द' (छोटी ठंड) और 10 दिन की 'चिल्लई-बच्चा' की अवधि चलेगी और ठंड की स्थिति जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें- Jammu News: जम्मू में बढ़ीं स्कूलों की छुट्टियां, शीतलहर और ठंड के प्रकोप देखते हुए लिया गया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर: शंकराचार्य मंदिर के रास्ते पर मजार को लेकर विवाद, BJP ने उठाए सवाल
कश्मीर: शंकराचार्य मंदिर के रास्ते पर मजार को लेकर विवाद, BJP ने उठाए सवाल
J&K: कैबिनेट विस्तार के बाद NC में कलह! इन नेताओं के समर्थकों ने जताई नाराजगी
J&K: कैबिनेट विस्तार के बाद NC में कलह! इन नेताओं के समर्थकों ने जताई नाराजगी
कश्मीरी पंडितों की धमकी मामले में नया मोड़, एक्टिविस्ट राकेश हंडू गिरफ्तार
कश्मीरी पंडितों की धमकी मामले में नया मोड़, एक्टिविस्ट राकेश हंडू गिरफ्तार
J&K में उमर सरकार का पहला कैबिनेट फेरबदल, 4 नए मंत्री शामिल, सतीश शर्मा की छुट्टी
J&K में उमर सरकार का पहला कैबिनेट फेरबदल, 4 नए मंत्री शामिल, सतीश शर्मा की छुट्टी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget