एक्सप्लोरर

ईरान-इजरायल सीजफायर पर जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'जितनी जल्दी हो सके...'

Iran-Israel Ceasefire: ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर को लेकर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को वहां फंसे छात्रों के कारण युद्ध के प्रभावों का सामना करना पड़ा.

Omar Abdullah On Iran-Israel Ceasefire: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 11 दिनों के युद्ध के बाद ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष विराम का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी सीजफायर हो सके, उतना अच्छा है, क्योंकि 11 दिन हो गए और भारी तबाही हुई है. हम तो चाहेंगे कि सीजफायर जल्द से जल्द हो और बना रहे. हमारे छात्र वहां पढ़ाई कर रहे हैं और युद्ध की वजह से उन्हें परेशानी हुई.

उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर को वहां फंसे छात्रों के कारण युद्ध के प्रभावों का सामना करना पड़ा. उम्मीद है कि हम आज अपना निकासी अभियान पूरा कर लेंगे, लेकिन संघर्ष विराम होना अच्छी खबर है.

महबूबा मुफ्ती ने क्या कहा?

इससे पहले पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष ने तेहरान को मुस्लिम जगत के नेतृत्व की भूमिका में ला दिया है और वाशिंगटन तथा यरुशलम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं इस युद्ध में ईरानी नेतृत्व, उसके सशस्त्र बलों और लोगों के साहस व दृढ़ संकल्प को सलाम करती हूं. उनके पास परमाणु हथियार नहीं था, उनके पास एकमात्र हथियार था विश्वास और शहादत की इच्छा.’’

ईरान-इजरायल सीजफायर पर डोनाल्ड ट्रंप ने कही ये बात

बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान-इजरायल सीजफायर को लेकर लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर अपनी बात रख रहे हैं. सीजफायर का ऐलान, इजरायल-ईरान के शांति प्रस्ताव की बात, फिर अपने फाइटर पायलटों की पीठ थपथपाने वाली पोस्ट के बाद अब उन्होंने दोनों देशों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर अपनी लेटेस्ट पोस्ट में लिखा, "युद्धविराम अब लागू हो गया है. कृपया इसका उल्लंघन न करें." ट्रंप के बयान के बाद इजरायली अधिकारी का बयान सामने आया. उन्होंने स्थानीय मीडिया को बताया कि ट्रंप ने युद्धविराम की घोषणा की है. अगर सभी पक्ष इसका पालन करते हैं, तो यह जारी रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: NC करेगा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, फारूक अब्दुल्ला ने देश के 52 नेताओं को भेजा न्योता
जम्मू-कश्मीर: NC करेगा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, फारूक अब्दुल्ला ने देश के 52 नेताओं को भेजा न्योता
मटन डीलरों को राहत दिलाने के लिए जम्मू कश्मीर और पंजाब सरकार में बनी सहमति, एंटी-ड्रग मॉडल पर भी मंथन
मटन डीलरों को राहत दिलाने के लिए जम्मू कश्मीर और पंजाब सरकार में बनी सहमति, एंटी-ड्रग मॉडल पर भी मंथन
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत, नेपाल का रहने वाला था मृतक
अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत, नेपाल का रहने वाला था मृतक
Jammu News: जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह
जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget