एक्सप्लोरर

'उमर अब्दुल्ला सरकार की विकास कार्यों में नहीं है कोई दिलचस्पी' बीजेपी का बड़ा आरोप

Jammu and Kashmir: अब्दुल्ला सरकार पर बीजेपी नेता सत शर्मा ने गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने तालमेल की कमी का जिक्र करते हुए कहा है कि अब्दुल्ला सरकार की विकास कार्यों में कोई दिलचस्पी नहीं है. 

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष सत शर्मा ने सोमवार को उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार पर विकास करने के बजाय जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने विकास के लिए विधायकों को ज‍िता कर भेजा है. लेक‍िन विकास के काम नहीं हो रहे हैं. मेरा मानना है कि तालमेल की कमी तब होती है, जब हम काम करना नहीं चाहते है. 

बीजेपी नेता ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन की सरकार की सोच विकास की नहीं है, अगर उनकी सोच ऐसी होती, तो वो विधानसभा में अनुच्छेद 370 और 35ए पर असंवैधानिक और आधारहीन प्रस्ताव नहीं लाते. इस प्रस्ताव का उद्देश्य अपनी सरकार की विफलता से लोगों का ध्यान भटकाने का है. नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार काम करने के लिए सत्ता में नहीं आई थी. अगर उन्हें काम करने में दिलचस्पी होती तो वे असंवैधानिक प्रस्ताव नहीं लाते.

उचित समय आने पर स्टेटहुड का दर्जा दिया जाएगा- बीजेपी नेता 

शर्मा ने आगे कहा, "सीएम उमर अब्दुल्ला नहीं चाहते कि प्रदेश में विकास को लेकर एक अच्छा माहौल बने, इसलिए वो केवल बयानबाजियों में लगे रहते है. जहां तक जम्मू कश्मीर के स्टेटहुड का सवाल है, समय-समय पर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने ध्यान में लाया है कि उचित समय आने पर स्टेटहुड का दर्जा दिया जाएगा. मेरा मानना है कि इस सरकार की प्राथमिकता विकास की नहीं है. राज्य में गठबंधन के आधार पर सरकार बनी है, लेकिन कांग्रेस को दरकिनार कर दिया गया है.

वहीं रविवार को मीडिया से बात करते हुए जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि 'वन नेशन वन इलेक्शन बिल' पार्लियामेंट के सामने है. पार्लियामेंट इस पर बहस करे फिर किसी नतीजे पर आए. कुछ राज्यों में भी इसको पास करना होगा. हमें तो नहीं लगता कि इससे किसी को फायदा होगा. मुझे लगता है कि यह क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने की कोशिश है.

ये भी पढ़ें: रोपवे के खिलाफ होगा 72 घंटे का बंद, श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने किया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैष्णो देवी के लिए ट्रेवल एजेंट की ले रहे हैं मदद तो सावधान! ऐसे हो रही ठगी
वैष्णो देवी के लिए ट्रेवल एजेंट की ले रहे हैं मदद तो सावधान! ऐसे हो रही ठगी
जम्मू के शिवसेना उद्धव गुट के नेताओं ने पार्टी प्रमुख से की मुलाकात, उठाए ये मुद्दे
जम्मू के शिवसेना उद्धव गुट के नेताओं ने पार्टी प्रमुख से की मुलाकात, उठाए ये मुद्दे
'सबसे अहम बात ये है कि...', RSS प्रमुख के बयान पर बोले फारूक अब्दुल्ला
'सबसे अहम बात ये है कि...', RSS प्रमुख के बयान पर बोले फारूक अब्दुल्ला
J&K में दरबार मूव की वापसी, 2 नवंबर से जम्मू में खुलेंगे सरकारी ऑफिस
J&K में दरबार मूव की वापसी, 2 नवंबर से जम्मू में खुलेंगे सरकारी ऑफिस

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
ITBP डीजी का चीन वाला बयान सुन बोले अभिजीत दीपके- 'सुरक्षाबलों का इस्तेमाल दिल्ली में...'
ITBP डीजी का चीन वाला बयान सुन बोले अभिजीत दीपके- 'सुरक्षाबलों का इस्तेमाल दिल्ली में...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget