एक्सप्लोरर

रोपवे के खिलाफ होगा 72 घंटे का बंद, श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने किया ऐलान

Mata Vaishno Devi Ropeway News: श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने 72 घंटे कटरा बंद का ऐलान किया है. माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से बनाए जा रहे रोपवे का विरोध किया जा रहा है.

Jammu Kashmir News: जम्मू के कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर में प्रस्तावित रोपवे परियोजना के खिलाफ विरोध के स्वर और तेज हो गए हैं. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा बनाए जा रहे रोपवे के खिलाफ आंदोलन कर रही श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने कटरा बंद का आह्वान किया है. संघर्ष समिति ने 25 दिसंबर से 72 घंटे के बंद का ऐलान किया है.

इस दौरान कटरा के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान, घोड़ा पिट्ठू वालों समेत कटरा में प्राइवेट गाड़ियां भी नहीं चलेंगी. बैठक से पहले मंगलवार को रियासी के डिप्टी कमिश्नर से प्रदर्शनकारी मिलेंगे. बताया जा रहा है कि रोपवे न बनाए जाने पर कोई लिखित आदेश मिलने पर ही यह हड़ताल स्थगित हो सकती है.

रोपवे के विरोध में 18 दिसंबर को भी हुआ प्रदर्शन

रोपवे के विरोध में 18 दिसंबर को भी प्रदर्शन हुआ. विरोध-प्रदर्शन के बीच कटरा बंद का आह्वान किया गया. वहीं प्रशासन ने कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए कटरा शहर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की थी. कटरा में सभी छोटे-बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान और दुकानें बंद रहीं.   घोड़े और पिट्ठू वाले भी इस हड़ताल में शामिल थे.

रोपवे परियोजना के खिलाफ निकाला गया था मार्च

इससे पहले 15 दिसंबर को सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने कटरा के मुख्य बाजार में मार्च निकाला था और रोपवे परियोजना की स्थापना के लिए मंदिर बोर्ड के खिलाफ नारे लगाए थे. पिछले महीने नवंबर में भी मार्च हुआ था. इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई थी और पथराव किया गया. दुकानदारों, टट्टू और पालकी मालिकों ने उस वक्त हड़ताल शुरू की थी.

प्रदर्शनकारी दुकानदार और मजदूरों की क्या है मांग?

प्रदर्शनकारी दुकानदार और मजदूर मांग कर रहे हैं कि रोपवे परियोजना को बंद किया जाए या इससे प्रभावित होने वाले सभी लोगों को मुआवजा दिया जाए. उन्हें अपनी आजीविका के नुकसान का डर है. विरोध कर रहे लोगों का दावा है कि रोपवे कटरा के बाजार को बायपास कर देगा, जिससे तीर्थयात्रियों के आवागमन पर निर्भर हजारों दुकानदारों पर असर पड़ सकता है.

बता दें कि ताराकोट रूट से सांझी छत के बीच 12 किलोमीटर के ट्रैक पर 250 करोड़ रुपये की यात्री रोपवे परियोजना प्रस्तावित है.

ये भी पढ़ें: अपनी ही पार्टी के नेता ने CM उमर अब्दुल्ला को घेरा, आरक्षण नीति के मुद्दे पर मिला इंजीनियर राशिद का साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
Shri Budha Amarnath Yatra 2026: 17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
3 मौत-18 नागरिक घायल..., 35 साल बाद पकड़ा गया जम्मू रेलवे स्टेशन धमाके का आतंकी
3 मौत-18 नागरिक घायल..., 35 साल बाद पकड़ा गया जम्मू रेलवे स्टेशन धमाके का आतंकी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget