एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में रिकार्ड वोटिंग, जानें- कहां कितने फीसदी हुआ मतदान?

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आज शाम समाप्त हो गई. पहले चरण की 24 सीटों पर कुल 219 प्रत्याशी मैदान में हैं. दूसरे चरण में 25 सितंबर को वोटिंग होगी.

Jammu Kashmir Assembly Election Voting: जम्मू कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी के पोले ने कहा है कि इस केंद्र शासित प्रदेश में बुधवार (18 सितंबर) को पहले चरण का विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ और इसमें करीब 59 फीसदी मतदान हुआ जो पिछले सात चुनावों में सर्वाधिक मतदान है.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी के पोले ने कहा कि वैसे यह आंकड़ा अंतरिम है और सुदूर क्षेत्रों से अंतिम रिपोर्ट मिलने और डाकमतपत्र के बाद उसमें आंशिक वृद्धि हो सकती है. जम्मू कश्मीर में पहले चरण में सात जिलों के 24 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ.

'छिटपुट घटना छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान'
छह बजे मतदान समाप्त हो जाने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी के पोले ने मीडिया से कहा कि बिना किसी अप्रिय घटना के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. उन्होंने कहा कि कुछ मतदान केंद्रों से हाथापाई या कहासुनी की कुछ छोटी-मोटी घटनाओं की खबरें हैं, लेकिन 'ऐसी कोई गंभीर घटना' नहीं हुई जिसके कारण पुनर्मतदान कराना पड़ जाए.

पी के पोले ने कहा, "59 फीसदी मतदान पिछले सात चुनावों (चार लोकसभा चुनावों और तीन विधानसभा चुनावों) में सबसे अधिक है." उन्होंने सुरक्षा परिदृश्य में सुधार, राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की सक्रिय सहभागिता, विभाग के जरिये प्रचार समेत अलग-अलग कारकों को वोटिंग फीसदी में इजाफे का श्रेय दिया.

किश्तवाड़ में बंपर वोटिंग
जम्मू कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि किश्तवाड़ जिले में सबसे अधिक 77 फीसदी मतदान हुआ जबकि पुलवामा जिले में सबसे कम 46 फीसदी मतदान हुआ है. पोले ने उम्मीद जतायी कि 25 सितंबर और एक अक्टूबर को बाकी दो चरणों में भी उच्च मतदान होगा.

219 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद
बता दें, जम्मू कश्मीर के 90 विधानसभा सीटों पर कुल तीन चरणों में मतदान होगा. विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 24 सीटों पर आज मतदान हुआ. पहले चरण के मतदान के बाद कुल 219 प्रत्याशियों की किस्मत वोटिंग मशीन में बंद हो गई है. 

दूसरे चरण में 25 सितंबर को जम्मू कश्मीर की 26 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी और तीसरे चरण में सबसे अधिक 40 सीटों पर वोटिंग होगी. सभी 90 सीटों पर नतीजे अगले महीने 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget