एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर में 4 निर्दलीय विधायक NC में शामिल, उमर अब्दुल्ला के विधायकों की संख्या बढ़कर हुई 46

Jammu Kashmir Election Results: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव जीतने के बाद जिन निर्दलीय विधायकों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस का दामन थामा है, उनमें प्यारे लाल, सतीश शर्मा, चौधरी अकरम और रामेश्वर सिंह शामिल हैं.

Jammu Kashmir Assembly Results 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद अब निर्दलीय विधायकों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. चार निर्दलीय उम्मीदवार गुरुवार (10 अक्टूबर) नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल हो गए हैं. जिसके बाद फारूक अब्दुल्ला की पार्टी NC के पास अब 46 विधायक हो गए हैं. कांग्रेस के बिना अपने दम पर सरकार बनाने के लिए उसके पास बहुमत का आंकड़ा है. 

विधानसभा चुनाव जीतने के बाद जिन निर्दलीय विधायकों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस का दामन थामा है, उनमें प्यारे लाल, सतीश शर्मा, चौधरी अकरम और रामेश्वर सिंह शामिल हैं. निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले प्यारे लाल ने इंदरवाल सीट से जीत दर्ज की है. सतीश शर्मा छंब विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की. चौधरी अकरम सूरनकोटे से विजयी हुए हैं. जबकि रामेश्वर सिंह को बनी सीट से जीत मिली.

NC विधायक दल के नेता चुने गए उमर अब्दुल्ला

एनसी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा, "आज नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायक दल की बैठक में मुझे विधायक दल का नेता चुना गया है. मैं विधायकों का आभार व्यक्त करता हूं. कांग्रेस से समर्थन पत्र लेने के लिए बातचीत चल रही है. 4 निर्दलीय विधायकों ने भी नेशनल कॉन्फ्रेंस को अपना समर्थन दिया है. अब एनसी की संख्या 42 और 4 निर्दलीय विधायक हैं. कांग्रेस का पत्र मिलने के बाद हम सरकार बनाने के लिए राजभवन जाएंगे.''

INDIA अलायंस को मिली 49 सीटें

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में INDIA अलायंस पहली चुनी हुई सरकार बनाएगा. इस गठबंधन को विधानसभा चुनावों में 90 में से 49 सीटें मिली हैं. जम्मू-कश्मीर की सबसे पुरानी क्षेत्रीय पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) 42 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. कांग्रेस 6 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रही जबकि, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सीट-बंटवारे समझौते के तहत उसे आवंटित एकमात्र सीट जीतने में कामयाब रही. 

इस चुनाव में कुल 7 निर्दलीय विधायक भी जीत का परचम लहराने में कामयाब रहे. पांच साल पहले संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद जम्मू कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव हुए हैं. केंद्र शासित प्रदेश में तीन चरणों 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी.

ये भी पढ़ें:

'यहां लड़ाई PM मोदी और अब्दुल्ला के बीच नहीं, बल्कि...', नौशेरा से जीत के बाद सुरिंदर चौधरी ने रविंद्र रैना को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जानें किन राज्यों को मिलेगा फायदा?
PM मोदी ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जानें किन राज्यों को मिलेगा फायदा?
आतिशी के वीडियो को लेकर सियासी घमासान, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के बयान पर AAP की सफाई
आतिशी के वीडियो को लेकर सियासी घमासान, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के बयान पर AAP की सफाई
दांव पर टीम इंडिया का अटूट रिकॉर्ड, पहली बार भारत में वनडे सीरीज जीत पाएगी न्यूजीलैंड? कल इंदौर में तीसरा वनडे
दांव पर भारत का अटूट रिकॉर्ड, पहली बार भारत में वनडे सीरीज जीत पाएगी न्यूजीलैंड? कल तीसरा वनडे
'छावा बांटने वाली फिल्म है...' विक्की कौशल की फिल्म को लेकर एआर रहमान ने दिया विवादित बयान
'छावा बांटने वाली फिल्म है...' विक्की कौशल की फिल्म को लेकर एआर रहमान ने दिया विवादित बयान

वीडियोज

Singer AR Rahman के बयान से दिग्गज नेताओं के बयान आए सामने | Bollywood | ABP News
BMC Election Update: शिंदे गुट की मांग ढाई साल के लिए महापौर पद दिया जाए-सूत्र | Maharashtra
Naseeruddin Shah के बेटे को कभी Actor बनना ही नहीं था!
Taskaree: Emraan Hashmi का नया अवतार | ‘Serial Kisser’ से 'Custom Officer' बनने तक का सफर
Splitsvilla 16 में होने वाली है Elvish Yadav की एंट्री?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जानें किन राज्यों को मिलेगा फायदा?
PM मोदी ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जानें किन राज्यों को मिलेगा फायदा?
आतिशी के वीडियो को लेकर सियासी घमासान, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के बयान पर AAP की सफाई
आतिशी के वीडियो को लेकर सियासी घमासान, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के बयान पर AAP की सफाई
दांव पर टीम इंडिया का अटूट रिकॉर्ड, पहली बार भारत में वनडे सीरीज जीत पाएगी न्यूजीलैंड? कल इंदौर में तीसरा वनडे
दांव पर भारत का अटूट रिकॉर्ड, पहली बार भारत में वनडे सीरीज जीत पाएगी न्यूजीलैंड? कल तीसरा वनडे
'छावा बांटने वाली फिल्म है...' विक्की कौशल की फिल्म को लेकर एआर रहमान ने दिया विवादित बयान
'छावा बांटने वाली फिल्म है...' विक्की कौशल की फिल्म को लेकर एआर रहमान ने दिया विवादित बयान
'सरकार की लापरवाही से हुई ये त्रासदी', इंदौर के भागीरथपुरा में पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल गांधी
'सरकार की लापरवाही से हुई ये त्रासदी', इंदौर के भागीरथपुरा में पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल गांधी
‘हिंदू को वोट देना हराम...’, बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ मौलवियों के भड़काऊ बयान, Video वायरल
‘हिंदू को वोट देना हराम...’, बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ मौलवियों के भड़काऊ बयान, Video वायरल
निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते डिविडेंड बांटने के मूड में कई कंपनियां, चेक करें रिकॉर्ड डेट समेत बाकी डिटेल
निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते डिविडेंड बांटने के मूड में कई कंपनियां, चेक करें रिकॉर्ड डेट समेत बाकी डिटेल
BMC Election 2026 Result: BMC का चुनाव जीतने वालों को क्या पहले दिन से ही मिलेगी सैलरी, या शपथ के बाद बनती है तनख्वाह?
BMC का चुनाव जीतने वालों को क्या पहले दिन से ही मिलेगी सैलरी, या शपथ के बाद बनती है तनख्वाह?
Embed widget