एक्सप्लोरर

'यहां लड़ाई PM मोदी और अब्दुल्ला के बीच नहीं, बल्कि...', नौशेरा से जीत के बाद सुरिंदर चौधरी ने रविंद्र रैना को घेरा

Jammu Kashmir Election Result 2024: सुरिंदर चौधरी ने कहा कि नौशेरा में इस तरह की कोशिशें की गईं कि मुझे लग रहा था मेरी लड़ाई रविंद्र रैना के बीच नहीं है, बल्कि यहां के पूरे नागरिक प्रशासन के साथ है.

Jammu Kashmir Election Result 2024: जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हुए विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है. इस बीच जम्मू की नौशेरा विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने वाले नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता सुरिंदर चौधरी ने बीजेपी नेता रविंद्र रैना पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा नौशेरा में लड़ाई पीएम मोदी और फारूक अब्दुल्ला के बीच नहीं सच और झूठ के बीच थी.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता सुरिंदर चौधरी ने एएनआई से बात करते हुए कहा, "यहां लड़ाई पीएम मोदी और फारूक अब्दुल्ला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच नहीं थी. यहां लड़ाई सच और झूठ के बीच थी. यहां लड़ाई रविंद्र रैना और सुरिंदर चौधरी के बीच थी, क्योंकि 10 साल पहले 2014 में रविंद्र रैना यहां से जीते थे. हालांकि, मैं जीता हुआ था, लेकिन उन्होंने ड्रामा किया और हॉस्पिटल में भर्ती हो गए तो ड्रामे की वजह से लोगों ने वोट डाल दिए और वो जीत गए."

सुरिंदर चौधरी ने और क्या कहा?
एनसी ने कहा, "इस बार भी यहां ऐसे हालात बनाए गए, इस तरह की कोशिशें की गईं कि मुझे लग रहा था कि मेरी लड़ाई रविंद्र रैना के बीच नहीं है, बल्कि यहां के पूरे नागरिक प्रशासन के साथ है. आपको यकीन नहीं होगा यहां पुलिस की गाड़ी में शराब और पैसे गए. यहां पुलिस बीजेपी के लोगों को स्क्वाड कर रही थी पैसा और शराब बांटने कि लिए, जबकि हमारे लोगों को परेशान किया जा रहा था यह कहकर कि ये एंटी सोशल एक्टीविटी में शामिल हैं. इसके बावजूद वो लड़के रविंद्र रैना के गेम प्लान में नहीं फंसे."

उन्होंने आगे रविंद्र रैना पर हमला बोलते हुए कहा, "वो 10 साल में एक बार भी नौशेरा नहीं आए, इससे लोगों में गुस्सा था. साथ ही नौशेरा को जिला बनाने के लिए लोगों ने क्या कुछ नहीं किया, लेकिन दिल्ली और जम्मू कश्मीर में सरकार बीजेपी की थी, उन्होंने कुछ नहीं किया. उन्होंने बिजली, पानी हॉस्पिटल जैसी कोई भी सुविधा नौशेरा के लोगों को नहीं दी."

बता दें चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, रविंद्र रैना को 27,250 वोट मिले और वह नेशनल कॉन्फ्रेंस के सुरिंदर चौधरी से 7,819 मतों के अंतर से हार गए. चौधरी को 35,069 वोट मिले.

ये भी पढ़ें - Jammu Kashmir Election Results: परिसीमन से जम्मू-कश्मीर में बढ़े बीजेपी के नंबर? जानिए- क्या कहते हैं आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
'1947 का फैसला...', 15 अगस्त पर PoJK के हालात पर बोले CM उमर अब्दुल्ला
'1947 का फैसला...', 15 अगस्त पर PoJK के हालात पर बोले CM उमर अब्दुल्ला

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget