एक्सप्लोरर

जम्मू रीजन में सिर्फ एक सीट जीत सकी कांग्रेस, अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन

Assembly Election Result: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने छह सीटों पर जीत दर्ज की है. इनमें से पांच सीटें कश्मीर रीजन की हैं. एक सीट पार्टी ने जम्मू रीजन में जीती है.

Jammu Kashmir Election Results 2024: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का अकेले अपने दम पर प्रदर्शन अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है, क्योंकि जम्मू क्षेत्र में उसके 29 उम्मीदवारों में से केवल एक ही जीत पाया है. इस चुनाव में कांग्रेस के दो कार्यकारी अध्यक्ष सहित इसके प्रमुख नेता चुनाव हार गए. हालांकि कांग्रेस ने कहा है कि जम्मू क्षेत्र में परिणाम पार्टी की उम्मीदों के अनुरूप नहीं हैं और इस पराजय पर विस्तृत प्रतिक्रिया मांगी जाएगी.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन में चुनाव लड़ी कांग्रेस ने 32 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे, जिनमें से अधिकतर जम्मू क्षेत्र में थे जबकि क्षेत्रीय दल ने 51 उम्मीदवार उतारे थे. इसके अतिरिक्त, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (जेकेएनपीपी) को एक-एक सीट दी गई थी. 

2014 में कितनी सीटें मिली?
कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस, दोनों के बीच पांच सीट पर 'दोस्ताना मुकाबला' था. जम्मू क्षेत्र में कांग्रेस केवल राजौरी सीट जीतने में सफल रही, जबकि 2014 में उसने कुल पांच सीट जीती थीं. कांग्रेस के इफ्तिखार अहमद ने 28,923 वोट हासिल करके अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विबोध गुप्ता को 1,404 मतों के अंतर से हराया. सीट बंटवारे के समझौते के अनुसार नेशनल कान्फ्रेंस ने इस निर्वाचन क्षेत्र से कोई उम्मीदवार नहीं उतारा.

निजामुद्दीन भट ने बांदीपोरा से की जीत हासिल 
हालांकि कांग्रेस कश्मीर में पांच सीटें जीतने में सफल रही, जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने सेंट्रल शाल्टेंग से, एआईसीसी महासचिव और पूर्व मंत्री जी ए मीर ने डूरू से, इरफान हाफिज लोन ने वागूरा-क्रीरी से, पूर्व मंत्री पीरजादा मोहम्मद सैयद ने अनंतनाग से और पूर्व विधायक निजामुद्दीन भट ने बांदीपोरा से जीत हासिल की.

बीजेपी प्रतिद्वंद्वियों के हाथों हार का करना पड़ा सामना 
जम्मू क्षेत्र में कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसके दो कार्यकारी अध्यक्षों, एक पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित अधिकांश वरिष्ठ नेताओं को बीजेपी प्रतिद्वंद्वियों के हाथों हार का सामना करना पड़ा. इस बीच कांग्रेस ने बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने के लिए एनसी-कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में निर्णायक जनादेश के लिए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया. 

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविन्द्र शर्मा ने लोगों को उनके स्पष्ट जनादेश के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा, 'बीजेपी के खोखले दावों को लोगों ने उजागर कर दिया है और जोरदार संदेश दिया है कि वे पिछले 10 वर्षों से बीजेपी की नीतियों और कार्यों से संतुष्ट नहीं हैं.''

ये भी पढ़ें: कौन हैं जम्मू-कश्मीर में जीत दर्ज करने वाली शगुन परिहार? इन महिला उम्मीदवारों ने भी मारी बाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से पहले जम्मू कश्मीर में बढ़ी सुरक्षा, श्रीनगर से जम्मू तक हाई अलर्ट
15 अगस्त से पहले जम्मू कश्मीर में बढ़ी सुरक्षा, श्रीनगर से जम्मू तक हाई अलर्ट
जम्मू में डेमोग्राफिक चेंज पर केंद्र का बड़ा एक्शन! रोहिंग्या-बांग्लादेशी बस्तियों में पहुंचेगी समिति
जम्मू में डेमोग्राफिक चेंज पर केंद्र का बड़ा एक्शन! रोहिंग्या-बांग्लादेशी बस्तियों में पहुंचेगी समिति
जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट
जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट
PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा

वीडियोज

Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs
Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget