एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में AAP का NC को समर्थन, LG को सौंपा पत्र, डोडा से मेहराज मलिक बने हैं MLA

Jammu Kashmir Election Result 2024: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के समर्थन में एलजी को चिट्ठी सौंप दी है. J&K में AAP ने पहली बार अपना खाता खोला है.

Jammu Kashmir Assembly Election Result 2024: जम्मू कश्मीर में चुनाव परिणाम आने के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है. इस बीच केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में आम आदमी पार्टी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस को समर्थन देने का फैसला किया है. AAP ने समर्थन का पत्र उपराज्यपाल को सौंप दिया है. 

जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी ने पहली बार अपना खाता खोला है. डोडा सीट से आम आदमी पार्टी के मेहराज मलिक ने चुनाव में जीत दर्ज की है. मेहराज मलिक जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आम आदमी पार्टी के इकलौते विधायक होंगे. इसके साथ ही अब AAP पांच राज्यों तक पहुंच गई है. 

AAP के मेहराज मलिक ने बीजेपी प्रत्याशी को हराया

डोडा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक ने बीजेपी के उम्मीदवार गजय सिंह राणा को हराया. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गजय सिंह राणा को 4,538 वोटों से मात दी. मेहराज मलिक को इस सीट पर कुल 23 हजार 228 वोट मिले. वहीं, बीजेपी प्रत्याशी गजय सिंह राणा को कुल 18 हजार 690 वोट मिले. यहां नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहे.

8 अक्टूबर को नतीजों के बाद महेराज मलिक ने कहा था, ''मैं यह सुनिश्चित करना चाहता था कि लोगों को न्याय मिले, लेकिन मैं इतना मजबूत नहीं था और मेरा कोई प्रभाव नहीं था. मुझे यहां तक ​​पहुंचने में 15 साल लग गए. अब मैं लोगों के मुद्दों पर काम करूंगा. मैं चाहता हूं कि लोग अपनी समस्याएं मुझे बताएं ताकि मैं उन पर काम कर सकूं.'' चुनाव में जीत के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बधाई दी थी.

जम्मू कश्मीर में किस पार्टी को कितनी सीटें?

जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की वोटिंग तीन फेज में हुई थी. यहां नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने मिलकर गठबंधन में चुनाव लड़ा था. नेशनल कॉन्फ्रेंस को 42, कांग्रेस को 6, सीपीएम-1, बीजेपी को 29 सीटों पर जीत मिली है. पीडीपी-3, आप-1, जबकि 7 निर्दलीय भी चुनाव जीतने में सफल रहे. 

ये भी पढ़ें:

'आर्टिकल 370 की बहाली में समय लगेगा लेकिन...', NC अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget