एक्सप्लोरर

Amarnath Yatra: दो साल के बाद अमरनाथ यात्रा 30 जून से होगी शुरू, इन बातों का विशेष ध्यान रखें श्रद्धालु

Amarnath Yatra Update: दो सालों के बाद अमरनाथ यात्रा 30 जून से दोबारा शुरू की जा रही है. अमरनाथ की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को कुछ विशेष बातों ध्यान रखना जरूरी होता है.

इस बार 30 जून से अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) शुरू हो रही है. कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के कारण पिछले 2 सालों से इस पर रोक लगा दी गयी थी. 43 दिन तक चलने वाले इस अमरनाथ यात्रा के दौरान जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) प्रशासन ने, श्रद्धालुओं से कोविड-19 (Covid-19) से संबंधित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने को कहा है. 

2020 और 2021 में कोरोना महामारी के दौरान अमरनाथ यात्रा प्रतीकात्मक रूप से किया गया था, इस दौरान कुछ महंत और पवित्र गदा एक हेलिकॉप्टर के जरिये अमरनाथ मंदिर तक ले जाए गए थे. जबकि 2019 अगस्त में संविधान में धारा 370 और 35A में संशोधन के बाद, अमरनाथ यात्रा बीच में ही रद्द करनी पड़ी थी. वहीं इस बार अमरनाथ की यात्रा दोनों मार्गों से चाहे वह अनंतनाग जिले में पहलगाम ट्रैक से और गांदरबल जिले से बालटाल मार्ग से शुरू किये जाने से श्रद्धालुओं में खुश हैं.

Gold-Silver Price Today 28 March 2022: दिल्ली-यूपी में सोने-चांदी की कीमत में आई गिरावट, जानिए आज कितना सस्ता मिल रहा है गोल्ड-सिल्वर

अमरनाथ की यात्रा पर निकलने से पहले करवाएं रजिस्ट्रेशन
श्रद्धालुओं को  अमरनाथ की यात्रा पर निकलने से पहले कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना होता है. इस यात्रा पर जाने से पहले रजिस्ट्रेशन करवाना जरुरी होता है, लेकिन यह प्रक्रिया कठिन होती हैं. ऐसे में यात्रिओं को यात्रा से तकरीबन एक महीने पहले रजिस्ट्रेशन करवा लेना चाहिए, क्यों की इसके बगैर यात्रा की परमिट नहीं दी जाती है. 

इन चीजों को साथ जरुर ले जायें
अमरनाथ की यात्रा के समय वहां के मौसम के हिसाब से गर्म कपड़े, वाटरप्रूफ ट्रेकिंग कोट, टॉर्च, ग्लव्स, जैकेट, मंकी कैप, ऊनी जुराब, पतले गर्म कपड़े, टोपी और गलव्स साथ जरुर ले जायें. इसके अलावा छाता, रेनकोट और वॉटरप्रूफ जूते भी साथ ले जायें, क्योंकि वहां के मौसम में अचानक तब्दीली और बारिश बहुत आम बात है. 

अपने साथ टॉर्च, मेवे, रॉस्टेड चने, बिस्कुट और चॉकलेट जरूर रखें, डिब्बाबंद भोजन यात्रा के दौरान इन चीजों की जरूरत पड़ सकती है. बैग में जरूरी दवाइयां रखना न भूलें, वहां का मौसम हर किसी को सूट नहीं करता इसलिए बैंड एड्स, आयोडेक्स, डेटॉल, सिरदर्द की दवा, चक्कर आना और बदन दर्द की दवा अपने साथ रखें.

अमरनाथ की यात्रा करने वाले सभी श्रद्धालुओं को वहां का मौसम सूट नहीं करता है, उंचाई पर पहुंच कई लोगों को ऑक्सीजन की परेशानी होने लगती है. इस समस्या से निजात पाने के लिए दवा और इंस्टेंट ऑक्सीजन स्प्रे जरुर ले जायें. रास्ते में किसी भी प्रकार की आने वाली समस्या को जगह-जगह पर खड़े सेना से बताएं वह आपको मदद जरुर करें.

अमरनाथ श्राइन बोर्ड के द्वारा बताए गए सभी नियम कायदों का कड़ाई से पालन करें, चेतावनी वाले स्थानों पर बिलकुल न रुकें. पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि से परहेज करें.

यात्रा के समय ढीले कपड़े पहनें, वहां पर ठंडक होने के बावजूद सूरज की किरणों से त्वचा को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए सनस्क्रीन, लिपबाम, कोल्ड क्रीम जरूर लगायें. 

यह भी पढ़ें:

Rajouri Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिरी बस, एक की मौत और कई घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारामूला में घिनौनी वारदात, दोस्त के साथ घूमने आई लड़की का गैंगरेप
बारामूला में घिनौनी वारदात, दोस्त के साथ घूमने आई लड़की का गैंगरेप
जम्मू-कश्मीर में दो जगह फटे बादल, मौसम के लिहाज से 48 घंटे भारी 
जम्मू-कश्मीर में दो जगह फटे बादल, मौसम के लिहाज से 48 घंटे भारी 
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट

वीडियोज

Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget