एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में होने वाला है जल संकट? इन वजहों से उठ रहे सवाल

Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में गर्मी के दिनों में जल संकट हो सकता है. इसकी एक बड़ी वजह बारिश का कम होना है. इस बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी की है.

Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में इसबार जल संकट की आहट है. बर्फ रहित सर्दी और लंबे समय तक सूखे के कारण कश्मीर घाटी में जलाशयों के भरने में देरी हो रही है. कश्मीर की जीवन रेखा झेलम सहित अधिकांश नदियां 'शून्य स्तर' से नीचे बह रही हैं.

पिछले 45 दिनों में बहुत कम बर्फ पिघलने और कम बारिश होने के कारण नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है. पुलवामा स्थित संगम पर झेलम का जल स्तर माइनस 1.01 फीट तक पहुंच गया है, जबकि राम मुंशी बाग में यह 3.52 फीट था और अशाम में स्तर 0.75 फीट तक गिर गया है. 

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण (आईएंडएफसी) विभाग के अनुसार लिद्दर, राम बिआरा, फिरोजपुर (द्रंग) और पोहरू (सीलू) सहित अधिकांश छोटी नदियां और नाले भी न्यूनतम जल स्तर से नीचे बह रहे हैं और बर्फ रहित सर्दियों को जलस्तर में कमी का कारण बता रहे हैं.

जम्मू कश्मीर में कितनी बारिश?

जम्मू और कश्मीर में अब तक बारिश में कुल 29 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है, जबकि पिछले तीन महीनों में यह कमी 80 प्रतिशत के करीब है. अकेले जनवरी के महीने में सबसे अधिक 91 प्रतिशत की कम बारिश और बर्फ़बारी दर्ज की गई है. वहीं 12 फरवरी तक पहले दो महीनों में केंद्र शासित प्रदेश के सभी जिलों में बारिश में 70-80 प्रतिशत की भारी कमी दर्ज की गई है.

मौसम विभाग के डायरेक्टर डॉ मुख़्तार के अनुसार प्रदेश में 79 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है और 1 जनवरी से 12 फरवरी, 2025 तक सिर्फ 29.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई जो चिंता की बात है !

मौजूदा स्थिति ने जल शक्ति विभाग (जेएसडी) के सामने मुश्किल खड़ी कर दी है.  कश्मीर क्षेत्र के घरों में पेयजल सुविधा प्रदान करना उसके लिए बड़ी चुनौती है.

अधिकारी ने क्या कहा?

जल शक्ति विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि "हम ऐसी स्थिति में हैं, जिसमें मैं यह नहीं कह सकता कि हमारे पास कश्मीर क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त या अपर्याप्त पेयजल उपलब्धता है."

उन्होंने कहा, "फिलहाल, हम कश्मीर क्षेत्र के लगभग सभी इलाकों में पेयजल की आपूर्ति का प्रबंधन करने की अच्छी स्थिति में हैं."

किसी भी पानी की कमी के मामले में बैकअप योजना या विकल्प के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा कि सरकार ने पीएचई और उपभोक्ताओं के लिए हर बैकअप सुनिश्चित किया है.

कश्मीर में बर्फबारी की उम्मीद

मौसम विभाग ने भी अगले एक हफ्ते में दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते 19-22  फरवरी और 25 - 27 फरवरी के बाच बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के अनुसार इस सीजन की सबसे ज्यादा बर्फबारी होने वाली है. कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों जिन में श्रीनगर भी शामिल है, यहां 4 जनवरी को आखिरी बार बर्फबारी हुई थी.

Jammu: जम्मू के सांबा में पुलिस की किरायदारों को लेकर बड़ी अपील, मकान मालिक जरूर करें ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अदालतों और चुनाव आयोग पर फारुक अब्दुल्ला के कॉमेंट से मचेगा बवाल! जानें- क्या कहा?
अदालतों और चुनाव आयोग पर फारुक अब्दुल्ला के कॉमेंट से मचेगा बवाल! जानें- क्या कहा?
370 बहाली की मांग को लेकर PDP करेगी प्रदर्शन, महबूबा मुफ्ती का ऐलान
370 बहाली की मांग को लेकर PDP करेगी प्रदर्शन, महबूबा मुफ्ती का ऐलान
जम्मू में जाम में फंसे पर्यटकों के लिए राहत, आंशिक रूप से खुला हाईवे
जम्मू में जाम में फंसे पर्यटकों के लिए राहत, आंशिक रूप से खुला हाईवे
AIP 5 अगस्त को मनाएगी 'काला दिवस', नई दिल्ली और श्रीनगर मे होंगे कार्यक्रम
AIP 5 अगस्त को मनाएगी 'काला दिवस', नई दिल्ली और श्रीनगर मे होंगे कार्यक्रम

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget