एक्सप्लोरर

IPS नलिन प्रभात होंग जम्मू-कश्मीर के नए डीजीपी? RR स्वैन का कार्यकाल अगले महीने होगा खत्म

J&K New DGP: नलिन प्रभात 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वो फिलहाल एनएसजी में डीजी के पद पर तैनात हैं. इससे पहले वो सीआरपीएफ में अतिरिक्त महानिदेशक रहे हैं.

आईपीएस नलिन प्रभात जम्मू कश्मीर के नए डीजीपी हो सकते हैं. केंद्र सरकार ने एनएसजी के महानिदेशक नलिन प्रभात का कार्यकाल बुधवार को समय से पहले समाप्त कर दिया और आंध्र प्रदेश कैडर से एजीएमयूटी कैडर में उनकी प्रतिनियुक्ति का आदेश दिया.

नियुक्ति से संबंधित मंत्रिमंडल की समिति (एसीसी) की ओर से जारी आदेश के मुताबिक समिति ने ‘नेशनल सेक्युरिटी गार्ड (एनएसजी)’  के महानिदेशक के तौर पर 1992 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी प्रभात का कार्यकाल समय से पहले खत्म करने के गृहमंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है. 

आदेश में कहा गया है, एसीसी ने अंतर-कैडर प्रतिनियुक्ति दिशा-निर्देशों में छूट देते हुए आंध्र प्रदेश के आईपीएस प्रभात की एजीएमयूटी कैडर में अंतर-कैडर प्रतिनियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है, जो एजीएमयूटी कैडर में शामिल होने की तारीख से तीन साल के लिए या अगले आदेशों तक, जो भी पहले हो, के लिए होगी. समझा जाता है कि दाआईपीएस अधिकारी प्रभात को नयी जिम्मेरी दी जा सकती है. एजीएमयूटी का तात्पर्य अरूणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम एवं केंद्रशासित प्रदेश है जिसके लिए नियंत्रक निकाय केंद्रीय गृह मंत्रालय है.

नलिन प्रभात का संबंध हिमाचल प्रदेश के मनाली से है. एनएसजी का डीजी नियुक्त किए जाने से पहले वो सीआरपीएफ में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर सेवा दे चुके हैं. एनएसजी चीफ नियुक्त किए जाने पर उन्हें मुख्यमंत्री सुखविंद सिंह सुक्खू ने बधाई दी थी.

आतंकवाद से निपटना होगी चुनौती

अगर नलिन प्रभात जम्मू-कश्मीर के डीजीपी बनते हैं तो उनके सामने आतंकवाद से निपटना बड़ी चुनौती होगी. जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में  सेना के एक अधिकारी की जान चली गई. जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक कैप्टन शहीद हो गए और एक आतंकी भी मारा गया. स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले हुई इस मुठभेड़ में एक नागरिक भी घायल हो गया. हाल में जम्मू क्षेत्र में आतंकी घटनाओं में तेजी आई है. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर-डोडा-किश्तवाड़ क्षेत्र में पिछले कुछ दिन में यह चौथी मुठभेड़ है.

इसके साथ ही दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी तेज हो गई हैं. निर्वाचन आयोग ने जम्मू कश्मीर में चुनाव तैयारियों की पिछले सप्ताह समीक्षा की थी. लोकसभा चुनाव में जम्मू कश्मीर में रिकॉर्ड मतदान देखने को मिला. जम्मू कश्मीर में चुनावी प्रक्रिया आमतौर पर एक महीने तक चलती है. परिसीमन कवायद के बाद, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लिए आवंटित सीटों को छोड़कर विधानसभा सीटों की संख्या 83 से बढ़कर 90 हो गई है. (पीटीआई के इनपुट के साथ)

JKCA केस में फारूक अब्दुल्ला को बड़ी राहत, HC ने लिया ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में 15 साल की लड़की रेप के बाद प्रेगनेंट, आरोपी अरेस्ट
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में 15 साल की लड़की रेप के बाद प्रेगनेंट, आरोपी अरेस्ट
श्रीनगर में खुला वेस्ट टू वंडर गार्डन, कबाड़ से बनीं कलाकृतियां
श्रीनगर में खुला वेस्ट टू वंडर गार्डन, कबाड़ से बनीं कलाकृतियां
राहुल गांधी का थाने पर धरना, CM अब्दुल्ला बोले, 'वो इसी तरह...'
राहुल गांधी का थाने पर धरना, CM अब्दुल्ला बोले, 'वो इसी तरह...'

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget