एक्सप्लोरर

'कार्यकर्ताओं के घरों को तोड़ा जा रहा, बकरियों को चुरा रहे', इल्तिजा मुफ्ती का NC पर निशाना

Jammu Kashmir Election Results 2024: इल्तिजा मुफ्ती ने बुधवार को एक वीडियो जारी किया था जिसमें आरोप लगाया था कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ता पीडीपी कार्य़कर्ताओं के घर पथराव कर रहे हैं.

Jammu Kashmir News: महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती (Iltija Mufti) ने नेशनल कॉन्फ्रेंस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इल्तिजा ने कहा कि ''बिजबेहरा में नेशनल कॉन्फ्रेंस के लोग पीडीपी के स्थानीय कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं. क्या गुंडा राज वापस आ गया है.'' इल्तिजा ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस का दिमाग ढीला हो गया है, हम उनका दिमाग ठीक कर देंगे. 

इल्तिजा ने कहा, ''नेशनल कॉन्फ्रेंस ने उमर अब्दुल्ला को विधायक दल का नेता चुन लिया है. 77 के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस की इतनी बहुमत के साथ सरकार आई है. लेकिन मैं उमर साहब से पूछना चाहती हूं क्या ये बहुमत गुंडागर्दी और तबाही मचाने के लिए आई है. हमारे कार्यकर्ताओं के घरों को तोड़ा जा रहा है. उनकी बकरियों को चुरा रहे हैं. आप मेरे वर्कर को छुएंगे नहीं. आप उन्हें हाथ भी नहीं लगाएंगे.''

हमारे कार्यकर्ताओं पर हुआ हमला - इल्तिजा

इल्तिजा बिजबेहरा से चुनाव हार गई हैं. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगे कहा, ''मैं बिजबेहरा के नए विधायक से पूछना चाहती हूं कि वो गुंडागर्दी और तबाही मचाने आए हैं. मेरे कार्यकर्ताओं की पिटाई की जा रही है. उनके घर के बाहर पटाखे जलाए जा रहें हैं. नेशनल कॉन्फ्रेंस कुलगाम, डीएच पुरा में भी यही कर रही है. नेशनल कॉन्फ्रेंस वही कर रही है जो 30-40 साल पहले करती थी.''

पीडीपी नेत्री ने कहा, '' वही गुंडाराज, और पकड़-धकड़ कर रही है. पीडीपी ने इसको खत्म किया था लेकिन नेशनल कॉन्फ्रेंस फिर से आकर वही कर रही है. अभी अभी उमर अब्दुल्ला चुने गए हैं तो 370 के मुद्दे पर थोड़ा वक्त देंगे. नेशनल कॉन्फ्रेंस का दिमाग ढीला हो गया है लेकिन हम उनका दिमाग ठीक करेंगे.''

वीडियो जारी कर दिया था सबूत

इल्तिजा ने एक वीडियो भी कल सोशल मीडिया पर शेयर किया था. उन्होंने दावा करते हुए लिखा था, ''बिजबेहरा में जीत के एक दिन के अंदर ही नेशनल कॉन्फ्रेंस के गुंडे अपनी जीत का जश्न मनाने के लिए पीडीपी के स्थानीय कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं. पीडीपी कार्यकर्ता के घरों के खिड़की के शीशे तोड़ दिए गए हैं और पथराव किया गया है. गुंडा राज वापस आ गया है?''

ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर में 4 निर्दलीय विधायक NC में शामिल, उमर अब्दुल्ला के विधायकों की संख्या बढ़कर हुई 46

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PAK में घुसकर तबाही मचाने को तैयार थी सेना', आर्मी चीफ ने ऑपरेशन सिंदूर पर खोला अब तक का सबसे बड़ा राज
'PAK में घुसकर तबाही मचाने को तैयार थी सेना', आर्मी चीफ ने ऑपरेशन सिंदूर पर खोला अब तक का सबसे बड़ा राज
UP Politics: सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल की मुश्किलें बढ़ा सकता है NDA का ये दल, यूपी में कर दिया बड़ा दावा
सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल की मुश्किलें बढ़ा सकता है NDA का ये दल, यूपी में कर दिया बड़ा दावा
केरल में BJP को बड़ा झटका, तिरुवनंतपुरम नगर निगम उपचुनाव में हारा कैंडिडेट, अब बहुमत से दूर!
केरल में BJP को बड़ा झटका, तिरुवनंतपुरम नगर निगम उपचुनाव में हारा कैंडिडेट, अब बहुमत से दूर!
RCB के फैंस के लिए बैड न्यूज, चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होंगे मैच; विराट कोहली की टीम के लिए 2 होम ग्राउंड फाइनल
RCB के फैंस के लिए बैड न्यूज, चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होंगे मैच; विराट कोहली की टीम के लिए 2 होम ग्राउंड फाइनल

वीडियोज

Trump हैं ACTING PRESIDENT of VENEZUELA ! इसके क्या है मायने? |ABPLIVE
Splitsvilla 16: बॉयफ्रेंड को किया था किस, क्या है उर्फी जावेद और निहारिका तिवारी की कंट्रोवर्सी?
Bollywood News: शाहिद कपूर की फिल्म ‘रोमियो’ से रणदीप हुड्डा का आखिरी वक्त पर एग्जिट
PAN, Aadhaar, Live Selfie: Crypto Trading का नया Rulebook | Paisa Live
Khabar Gawah Hai: BMC चुनाव का महासंग्राम... किसकी जीत किसकी हार? | BMC Elections 2026 | Ajit Pawar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PAK में घुसकर तबाही मचाने को तैयार थी सेना', आर्मी चीफ ने ऑपरेशन सिंदूर पर खोला अब तक का सबसे बड़ा राज
'PAK में घुसकर तबाही मचाने को तैयार थी सेना', आर्मी चीफ ने ऑपरेशन सिंदूर पर खोला अब तक का सबसे बड़ा राज
UP Politics: सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल की मुश्किलें बढ़ा सकता है NDA का ये दल, यूपी में कर दिया बड़ा दावा
सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल की मुश्किलें बढ़ा सकता है NDA का ये दल, यूपी में कर दिया बड़ा दावा
केरल में BJP को बड़ा झटका, तिरुवनंतपुरम नगर निगम उपचुनाव में हारा कैंडिडेट, अब बहुमत से दूर!
केरल में BJP को बड़ा झटका, तिरुवनंतपुरम नगर निगम उपचुनाव में हारा कैंडिडेट, अब बहुमत से दूर!
RCB के फैंस के लिए बैड न्यूज, चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होंगे मैच; विराट कोहली की टीम के लिए 2 होम ग्राउंड फाइनल
RCB के फैंस के लिए बैड न्यूज, चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होंगे मैच; विराट कोहली की टीम के लिए 2 होम ग्राउंड फाइनल
‘हक’ देखकर भावुक हुईं सामंथा, यामी गौतम की एक्टिंग को बताया शब्दों से परे
‘हक’ देखकर भावुक हुईं सामंथा, यामी गौतम की एक्टिंग को बताया शब्दों से परे
Earthquake: इस देश में आया भयानक भूकंप, रिक्टर स्केल पर मापी गई 6.3 की तीव्रता, क्या सुनामी का खतरा?
Earthquake: इस देश में आया भयानक भूकंप, रिक्टर स्केल पर मापी गई 6.3 की तीव्रता, क्या सुनामी का खतरा?
Iran: ईरान की लड़कियां किस उम्र में बन जाती हैं मां, जानें कितना है यहां का फर्टिलिटी रेट?
ईरान की लड़कियां किस उम्र में बन जाती हैं मां, जानें कितना है यहां का फर्टिलिटी रेट?
मुंबई नगर निगम के मेयर को कितनी मिलती है सैलरी, कैसे होता है इनका इंक्रीमेंट?
मुंबई नगर निगम के मेयर को कितनी मिलती है सैलरी, कैसे होता है इनका इंक्रीमेंट?
Embed widget