एक्सप्लोरर

J&K News: Pakistan में हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Jammu Kashmir News: हाल ही में पाकिस्तान में हुए आतंकवादी हमलों और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक शीर्ष कमांडर के मारे जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट जारी किया गया है.

J&K Alert after Pakistan Attack: हाल ही में पाकिस्तान में हुए आतंकवादी हमलों का असर अब भारत में देखा जा रहा है. आतंकवादी हमलों और लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-E-Taiba) के शीर्ष कमांडर जिया-उर-रहमान (Zia-Ur-Rehman) की हत्या के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है. अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों ने राजनीतिक नेताओं सहित सभी सुरक्षा प्राप्त व्यक्तियों को सतर्क रहने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है. इसके साथ ही, सुरक्षा बलों को गश्त और तलाशी अभियानों को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी संभावित हमले को रोका जा सके.

झेलम इलाके में हुई थी रहमान की हत्या
अधिकारियों के अनुसार, रहमान की हत्या पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के झेलम इलाके में हुई थी. वह जनवरी 2023 में राजौरी में सात नागरिकों की हत्या और जून 2024 में रियासी में नौ तीर्थयात्रियों की हत्या के मामलों में वांछित था. भारतीय सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थीं.

रहमान लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का विश्वासपात्र माना जाता था. उसने 2000 के दशक की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की थी और 2005 में वहां से भाग गया थाय

यात्रा से पहले सुरक्षा एजेंसियों को करें सूचित- खुफिया एजेंसी
खुफिया एजेंसियों ने संकेत दिए हैं कि आतंकवादी संगठनों द्वारा अपने कमांडर की हत्या का बदला लेने के लिए सुरक्षा प्राप्त व्यक्तियों पर हमले की योजना बनाई जा सकती है. इस खतरे को देखते हुए, अधिकारियों ने सभी सुरक्षा प्राप्त व्यक्तियों को सलाह दी है कि वे अपने यात्रा कार्यक्रम पहले से सुरक्षा एजेंसियों को सूचित करें.

इसके अलावा, महत्वपूर्ण संस्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है. अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रविरोधी तत्वों पर नजर रखते हुए असाधारण सतर्कता बरती जा रही है.

ये भी पढ़ें: चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल बन कर तैयार, क्या कुछ है खास?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jammu News: जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह
जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह
Jammu Kashmir: विवादित किताबों पर बड़ा एक्शन, स्कूलों की हर लाइब्रेरी का 7 दिन में ऑडिट का आदेश
जम्मू-कश्मीर: विवादित किताबों पर बड़ा एक्शन, स्कूलों की हर लाइब्रेरी का 7 दिन में ऑडिट का आदेश
भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा प्रभावित, यात्रा पर पड़ेगा असर?
भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा प्रभावित, यात्रा पर पड़ेगा असर?
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget