एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: गुलाम नबी आजाद की पार्टी की सभी इकाइयां भंग, पार्टी प्रवक्ता ने बताई ये बड़ी वजह

Jammu Kashmir: गुलाम नबी आज़ाद की डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी (डीपीएपी) ने अपनी सभी इकाइयों को भंग कर दिया है. पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि हर स्तर पर ज़मीनी कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़े.

Ghulam Nabi Azad: जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक हलकों में हलचल मचाते हुए गुलाम नबी आजाद की डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) ने अपनी पार्टी की सभी इकाइयों को भंग कर दिया.
पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि डीपीएपी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने मुख्य प्रवक्ता और सभी प्रवक्ताओं सहित राज्य, प्रांतीय, क्षेत्रीय, जिला और ब्लॉक स्तर की समितियों समेत पार्टी की सभी इकाइयों को भंग कर दिया है.

उन्होंने दावा किया कि इन समितियों का समय आने पर पुनर्गठन किया जाएगा. जब उनसे पूछा गया कि क्या डीपीएपी का किसी अन्य राष्ट्रीय स्तर की पार्टी में विलय होने जा रहा है, तो उन्होंने कहा कि इस समय कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.  पार्टी के नेता अश्वनी हांडा ने कहा है कि डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी (DPAP) के चेयरमैन गुलाम नबी आजाद द्वारा पार्टी की सभी इकाइयों को भंग करने का निर्णय एक दूरदर्शी और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में साहसिक कदम है. यह निर्णय पार्टी को और अधिक पारदर्शी, सशक्त और जनसरोकारों के अनुरूप ढालने की प्रक्रिया का हिस्सा है.

उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य हमेशा रहा है कि हर स्तर पर ज़मीनी कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़े और नई ऊर्जा के साथ संगठन को पुनर्गठित किया जाए. यह कदम न केवल नवाचार की ओर बढ़ा एक निर्णायक कदम है, बल्कि इससे युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों को नेतृत्व में स्थान देने का मार्ग भी प्रशस्त होगा.

अश्वनी ने कहा कि डीपीएपी एक मिशन है. जम्मू-कश्मीर की आवाज़ को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का और यह पुनर्गठन उसी संकल्प को सशक्त रूप से आगे बढ़ाएगा. हम सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हैं कि वे धैर्य और एकजुटता के साथ पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय में सहयोग करें और एक नए, सशक्त पार्टी की नींव में अपना योगदान दें.

इसे भी पढ़ें: सेना की पहल से रोशन हुआ जम्मू-कश्मीर का यह गांव, जानें कितनी मुश्किलों से भरा था ग्रामीणों का जीवन?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
J&K: बनतालाब के खेरी में जमीन धंसने से घर तबाह, टेंट रह रहे लोग
J&K: बनतालाब के खेरी में जमीन धंसने से घर तबाह, टेंट रह रहे लोग
Jammu Weather Today: जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget