एक्सप्लोरर

बीजेपी नेता फकीर मोहम्मद खान के जनाजे में शामिल हुए सैकड़ों लोग, आत्महत्या मामले में जांच शुरू

Faqir Mohammad Khan News: बीजेपी नेता फकीर मोहम्मद खान ने गुरुवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. उनका आज अंतिम संस्कार किया गया. आत्महत्या मामले में परिवार वालों ने जांच की मांग की है.

Faqir Mohammad Khan Funeral: जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन इलाके में बीजेपी नेता और पूर्व विधायक फकीर मोहम्मद खान के जनाजे में सैकड़ों लोग शामिल हुए. अंतिम संस्कार में परिवार और दोस्तों के साथ-साथ राजनीतिक विरोधी भी शामिल हुए.

62 वर्षीय फकीर खान ने गुरुवार (20 मार्च) को तुलसीबाग श्रीनगर में अपने आधिकारिक आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. कानूनी औपचारिकताओं के बाद खान के शव को गांदरबल जिले के कंगन इलाके में लाया गया, जहां बड़ी संख्या में उनके रिश्तेदार रहते हैं. 

आत्महत्या की जांच शुरू
श्रीनगर पुलिस ने गुरुवार को कहा कि उसने पूर्व विधायक की कथित आत्महत्या की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने एक बयान में कहा कि श्रीनगर के तुलसीबाग इलाके में बंदूक से गोली चलने की घटना की सूचना मिली थी, जिसके परिणामस्वरूप पूर्व विधायक की मौत हो गई.

परिवार के सदस्यों ने क्या कहा? 
हालांकि, मृतक के परिवार का आरोप है कि मौत हत्या का मामला है और इसकी गहन जांच की जरूरत है. श्रीनगर में पुलिस नियंत्रण कक्ष में पोस्टमार्टम के दौरान कल वरिष्ठ बीजेपी नेताओं से मुलाकात के दौरान परिवार के सदस्यों ने अपनी आशंकाएं व्यक्त कीं. 

आधिकारिक आवास पर अकेले थे बीजेपी नेता
फकीर मोहम्मद खान ने तीन बार शादी की थी और उनकी दो पत्नियां और बच्चे हैं, जबकि एक पत्नी की कुछ साल पहले मृत्यु हो गई थी. वह अपने आधिकारिक आवास पर अकेले थे, जब उन्होंने कथित तौर पर अपने निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) की इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे संदेह पैदा हो गया.

साल 2020 में ज्वाइन की थी बीजेपी
खान 1996 में एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जम्मू और कश्मीर विधानसभा के लिए चुने गए थे. 2020 में बीजेपी में शामिल हुए थे और पिछले साल पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़े थे, लेकिन असफल रहे थे.

ये भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आग का तांडव, 20 घर जले, 35 से ज्यादा परिवार हुए बेघर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NC छोड़ने से पहले सांसद रूहुल्लाह मेहदी ने जारी किया वीडियो, क्या है खास?
NC छोड़ने से पहले सांसद रूहुल्लाह मेहदी ने जारी किया वीडियो, क्या है खास?
NC में कलह! 18 विधायकों ने CM अब्दुल्ला को लिखा पत्र, कैबिनेट फेरबदल समेत ये हैं मांगें
NC में कलह! 18 विधायकों ने CM अब्दुल्ला को लिखा पत्र, कैबिनेट फेरबदल समेत ये हैं मांगें
नेशनल कांफ्रेंस में खुलेआम बगावत! फारूक अब्दुल्ला से मिलेंगे नाराज MLA
नेशनल कांफ्रेंस में खुलेआम बगावत! फारूक अब्दुल्ला से मिलेंगे नाराज MLA
अनंतनाग में नमाज के दौरान मस्जिद पर हुआ पथराव, हिरासत में 4 लोग
अनंतनाग में नमाज के दौरान मस्जिद पर हुआ पथराव, हिरासत में 4 लोग

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget