एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आग का तांडव, 20 घर जले, 35 से ज्यादा परिवार हुए बेघर

Anantnag Fire: घनी आबादी वाले इस इलाके में आग लगने के दौरान कुछ गैस सिलेंडरों में विस्फोट हुआ जिससे आग और तेजी से फैल गई. इसमें 20 से ज्यादा घर जल गए.

Anantnag Fire: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार (21 मार्च) को लगी भीषण आग में 20 से अधिक घर जलकर खाक हो गए. इस हादसे के बाद करीब तीन दर्जन परिवार बेघर हो गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि आग दक्षिण कश्मीर जिले के कादीपोरा इलाके के गाजी नाग में एक घर में लगी जो तेजी से आसपास के घरों तक फैल गई.

घनी आबादी वाले इस इलाके में आग लगने के दौरान कुछ गैस सिलेंडरों में विस्फोट हुआ जिससे आग और तेजी से फैल गई. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस, अन्य सुरक्षा बल और स्थानीय लोगों की मदद से समय रहते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन कई घर आग की चपेट में आ गए. इस आग से कई घर तबाह हो गए.

कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
अधिकारियों के अनुसार, आग बुझाने का अभियान रात भर चला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. अनंतनाग के तहसीलदार सज्जाद अहमद वानी ने बताया कि इस आग में कुल 22 घर जलकर खाक हो गए जिससे 37 परिवार बेघर हो गए. उन्होंने कहा कि प्रशासन प्रभावित लोगों को सहायता देने के लिए तत्पर है.

CM उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा?
वहीं इस भीषण आग को लेकर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत और पुनर्वास सहायता प्रदान की जा रही है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "अनंतनाग में लगी भीषण आग में कई घर जलकर खाक हो गए जिससे कई लोग बेघर हो गए हैं. प्रभावितों को तत्काल राहत और पुनर्वास सहायता प्रदान की जा रही है. इस कठिन समय में हम पीड़ितों के साथ खड़े हैं."

ये भी पढ़ें

जम्मू कश्मीर में बढ़ेगी विधायकों की सैलरी? CM उमर अब्दुल्ला ने लिया ये बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: शहीद जवानों के परिवारों को मिली नौकरी, LG ने सौंपा नियुक्ति पत्र
शहीद जवानों के परिवारों को मिली नौकरी, LG ने सौंपा नियुक्ति पत्र
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, यात्रियों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन
जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, यात्रियों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन
कुलगाम हमला: BJP ने पूर्व CM को घेरा, '6 महीने का वीजा...'
कुलगाम हमला: BJP ने पूर्व CM को घेरा, '6 महीने का वीजा...'

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Video: पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
Embed widget