एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले पर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'हम थक गए, अब PM मोदी जो भी...'

Pahalgam Terror Attack: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने अपील करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में हालात सामान्य हैं. अधिक से अधिक पर्यटकों को यहां आना चाहिए. उन्हें डरना नहीं चाहिए.

Farooq Abdullah On Pahalgam Terror Attack: पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल हुए कायराना आतंकी हमले के बाद यहां आने वाले सैलानियों की तादाद में बेहद कमी आई है. हमले के बाद पहलगाम के होटल्स से लेकर टैक्सी गाड़ियां, घोड़ा चालक के व्यापार में भारी कमी आई है क्योंकि यहां की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से सैलानियों पर निर्भर है. 

ऐसे में सैलानियों का पहलगाम ना आना, यहां के बिजनेस पर बुरा असर डाल रहा है. इसी वजह से जम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला खुद शनिवार (03 मई) को पहलगाम पहुंचे. अब्दुल्ला ने पहलगाम के मशहूर सेल्फी स्पॉट पर सैलानियों के साथ मुलाकात की और उनके साथ फोटो भी खींचाई.

डर पैदा करने की कोशिश करने वाले हार गए- फारूक

सैलानियों के कंधे पर हाथ रखकर फारूक अब्दुल्ला ने पहलगाम आए लोगों का शुक्रिया भी अदा किया और उनसे अपील भी की कि वापस जाकर सैलानी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को भी कश्मीर आने के लिए प्रेरित करें. मीडिया से मुखातिब होते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ''मैं आज पहलगाम में हूं, जहां यह कांड हुआ था लेकिन सैलानी यहां पर आ रहे हैं. यह दिल को खुश करता है. जो डर को पैदा करने की कोशिश कर रहे थे, वह हार गए.''

हम डरने वाले नहीं हैं- फारूक अब्दुल्ला

उन्होंने आगे कहा, ''जिन्होंने यह कांड किया है वह हार गए. वह समझते थे कि हम लोग हिंदू और मुसलमान को अलग करेंगे लेकिन वह हार गए. जो सोचते थे कि कश्मीर को वह हासिल करेंगे वह हार गए. इन सैलानियों को देखकर आज साबित हो गया कि हम डरने वाले नहीं हैं. कश्मीर भारत का हिस्सा है, भारत का हिस्सा था, और भारत का हिस्सा रहेगा. लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में यहां पर आना चाहिए. डर नहीं रखना चाहिए. जो डर गया वह मर गया. 

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख ने ये भी कहा कि जिन लोगों ने बुकिंग कैंसिल की है वह फिर से आएंगे. वह पहलगाम में ही नहीं गुलमर्ग, सोनमर्ग, श्रीनगर, माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाएंगे, हर जगह जाएंगे. 

भारत-पाकिस्तान में तनाव पर क्या बोले फारूक?

भारत पाकिस्तान के बीच तनाव पर बोलते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि तनाव तो बढ़ेगा अगर उन्होंने यह काम किया है. उन्होंने कहा, ''लोग चाहते हैं कि यह आतंकवाद खत्म हो. कब तक हम आतंकवाद देखते रहेंगे. 35 साल हो गए आतंकवाद देखते हुए हम लोग आगे बढ़ना चाहते हैं तरक्की करना चाहते हैं. वह हमारी तरक्की को रोकते हैं, वह समझते हैं कि हमें भिखारी बनाकर रखेंगे जैसा उनका मुल्क है. हमें भिखारी नहीं रहना है. हमें आगे बढ़ाना है, और हम आगे बढ़ेंगे, जरूर बढ़ेंगे. हम दुनिया की सबसे बड़ी ताकत एक दिन जरूर बनेंगे.'' 

हम लोग आतंकवाद से थक गए हैं- फारूक

आतंकवाद का जिक्र करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि हम लोग आतंकवाद से थक गए हैं. उन्होंने कहा, ''आतंकवाद को खत्म करना जरूरी है. उसके लिए कोई भी कार्रवाई प्रधानमंत्री करेंगे, वह हमें मंजूर है और हम इसके लिए इंतजार कर रहे हैं. मुझे बहुत खुशी है कि हमारे भारतीय नागरिक यहां आ रहे हैं, उन्हें डर नहीं है और हमें यही डर खत्म करना है. हम चाहते हैं कि सारे देश से लोग यहां पहुंचे. सारे भारतीय हमारे दुश्मन को दिखाएं कि हम डरने वाले नहीं हैं.''

ये भी पढ़ें:

Jammu Kashmir: कुलगाम में आसमानी बिजली ने ढाया कहर, एक शख्स की मौत, रामबन में फिर आई बाढ़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
IND vs NZ: डेरिल मिचेल के नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा; ODI में रचा नया इतिहास
डेरिल मिचेल के नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा; ODI में रचा नया इतिहास
माघ मेले में पुलिस के साथ विवाद के बाद धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, DM बोले एक्शन होगा
माघ मेले में पुलिस के साथ विवाद के बाद धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, DM बोले एक्शन होगा
'मर्दानी 3' होगी फ्रेंचाइजी की सबसे लंबी फिल्म, जानें रानी मुखर्जी की मूवी का टोटल रनटाइम
रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' होगी फ्रेंचाइजी की सबसे लंबी फिल्म, जानें रनटाइम

वीडियोज

Neville Tata की नियुक्ति पर फिर संकट | Sir Ratan Tata Trust की Meeting क्यों रद्द हुई? | Paisa Live
Breaking News: Jammu & Kashmir के किश्तवाड़ में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी | ABP News
Headlines Today: देखिए बड़ी खबरें फटाफट | PM Modi | Assam | Sangam | Maghmela | UP News | ABP News
Breaking News: मेयर सस्पेंस के बीच CM Devendra Fadnavis रात को Davos के लिए रवाना हुए | ABP News
Naseeruddin Shah का बेटा ना चाहते हुए भी कैसे बना Full Time एक्टर?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
IND vs NZ: डेरिल मिचेल के नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा; ODI में रचा नया इतिहास
डेरिल मिचेल के नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा; ODI में रचा नया इतिहास
माघ मेले में पुलिस के साथ विवाद के बाद धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, DM बोले एक्शन होगा
माघ मेले में पुलिस के साथ विवाद के बाद धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, DM बोले एक्शन होगा
'मर्दानी 3' होगी फ्रेंचाइजी की सबसे लंबी फिल्म, जानें रानी मुखर्जी की मूवी का टोटल रनटाइम
रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' होगी फ्रेंचाइजी की सबसे लंबी फिल्म, जानें रनटाइम
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर की फायरिंग, शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर की फायरिंग, शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन
मालिक ने मनाया अपने कुक का बर्थडे, इंतजाम देख भावुक हो गए राम जी बाबा- वीडियो वायरल
मालिक ने मनाया अपने कुक का बर्थडे, इंतजाम देख भावुक हो गए राम जी बाबा- वीडियो वायरल
GRAP-4 Rules: दिल्ली-NCR में लागू ग्रैप-4 तोड़ने पर सिर्फ पेनाल्टी लगेगी या जेल भी हो जाएगी, जानें क्या हैं नियम?
दिल्ली-NCR में लागू ग्रैप-4 तोड़ने पर सिर्फ पेनाल्टी लगेगी या जेल भी हो जाएगी, जानें क्या हैं नियम?
Embed widget