एक्सप्लोरर

श्रीनगर में कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन, मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Srinagar News: सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया. उन्होंने जनरल प्रोविडेंट फंड का बकाया जारी नहीं करने और महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी नहीं होने पर नाराजगी जताई.

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के सरकारी कर्मचारियों ने गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया. कर्मचारी जनरल प्रोविडेंट फंड का बकाया जारी करने और महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे. आज  कर्मचारियों ने श्रीनगर की सड़कों पर उतरकर विरोध जताया.

प्रदर्शन की अगुवाई संयुक्त कार्रवाई समिति ने की. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार जीपी फंड का बकाया राशि नहीं जारी कर रही है. डीए में बढ़ोतरी की मांग को भी अनदेखी किया जा रहा है. कर्मचारी मांगों के समर्थन में तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे. उन्होंने बताया कि महंगाई से स्थिति खराब हो रही है. ऐसे में महंगाई भत्ता बढ़ाकर नहीं दिए जाने से कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बार-बार अधिकारियों से संपर्क करने के बावजूद शिकायतों का समाधान नहीं हुआ. एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "हमारे पास सड़कों पर उतरने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है. हमारी वित्तीय स्थिरता दांव पर है. सरकार कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है." कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की. विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत थी. सुबह से प्रेस एन्क्लेव में कर्मचारियों के पहुंचने का सिलसिला जारी था. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस भी मुस्तैद थी.

सरकारी कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन

पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया. अधिकारियों ने कार्रवाई के पीछे निषेधाज्ञा का हवाला दिया. उन्होंने भीड़ के जुटने को अनाधिकृत बताया. ईजेएसी प्रतिनिधियों ने कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा, "हम अपनी मांगों के लिए शांतिपूर्वक संघर्ष जारी रखेंगे. लंबित वित्तीय मुद्दों को लेकर आज का विरोध प्रदर्शन जम्मू-कश्मीर में सरकारी कर्मचारियों के बीच बढ़ते असंतोष को उजागर करता है." कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि सरकार आने वाले दिनों में मांगों को पूरा नहीं करती तो आंदोलन उग्र होगा. 

ये भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर में चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर किया हमला, 2 गिरफ्तार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महबूबा मुफ्ती लगातार 5वीं बार बनीं PDP अध्यक्ष, चुनी गईं निर्विरोध
महबूबा मुफ्ती लगातार 5वीं बार बनीं PDP अध्यक्ष, चुनी गईं निर्विरोध
कश्मीर: गुरेज में सेना की पहल ने बदली तस्वीर, महिलाओं को मिला कारोबार
कश्मीर: गुरेज में सेना की पहल ने बदली तस्वीर, महिलाओं को मिला कारोबार
NC के नाराज विधायक मान जाएंगे! फारूक और उमर अब्दुल्ला 2-3 दिनों में करेंगे बैठक
NC के नाराज विधायक मान जाएंगे! फारूक और उमर अब्दुल्ला 2-3 दिनों में करेंगे बैठक
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता मुबारक गुल का यूटर्न! पार्टी छोड़ने के फैसले पर सस्पेंस
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता मुबारक गुल का यूटर्न! पार्टी छोड़ने के फैसले पर सस्पेंस

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Sugar Free Mishti Doi: शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
Embed widget