एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Election 2024: कांग्रेस ने 19 और उम्मीदवार घोषित किए, पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह समेत कई बड़े नाम शामिल

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस ने 19 और विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है. कांग्रेस अब तक कुल 34 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है.

Jammu Kashmir Vidhan Sabha Chunav 2024: कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 19 और उम्मीदवार घोषित किए. पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह को बसोहली से टिकट दिया गया है तो एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष नीरज कुंदन बिशनाह से उम्मीदवार घोषित किए गए हैं. पार्टी ने सोपोर से हाजी अब्दुल रशीद डार, ऊधमपुर पश्चिम से सुमित मंगोत्रा,  सांबा से कृष्णदेव सिंह और जम्मू पश्चिम से ठाकुर मनमोहन सिंह को उम्मीदवार बनाया है.

इसके अलावा लंगेट से इरशाद अब गनी, वागुरा क्रीरी से एडवोकेट इरफान हफीज लोन, राम नगर से मूल राज, बानी से काजल राजपूत, जसरोता से ठाकुर बलबीर सिंह, हीरानगर से राकेश चौधरी जाट, रामगढ से यशपाल कुंडल, बाहु से टीएस टोनी, आर.एस पुरा से रमन भल्ला, माढ से मुला राम और नागरोटा से बलबीर सिंह का नाम शामिल हैं.

अब तक कांग्रेस 34 उम्मीदवारों का कर चुकी ऐलान
कांग्रेस अब तक कुल 34 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस फारूक अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है. दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे के तहत नेशनल कॉन्फ्रेंस 51 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, जबकि कांग्रेस 32 सीट पर अपने प्रत्याशी खड़े करेगी. एक-एक सीट माकपा और जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (जेकेएनपीपी) को दी गई है. कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने पांच सीट पर दोस्ताना मुकाबले का फैसला किया है. 

पहले 15 उम्मीदवारों के नाम का हुआ था ऐलान
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस दो लिस्ट में 15 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है. इसमें रियासी से मुमताज खान को टिकट दिया गया है. राजौरी से इफ्तार अहमद, श्री माता वैष्णो देवी से भूपेंद्र जामवाल, थन्नामंडी से शाविद अहमद खान, सेंट्रल शाल्टेंग से तारिक हमीद कर्रा, सूरनकोट से मोहम्मद शहनवाज चौधरी को मैदान में उतारा गया है. 

जम्मू में 10 साल बाद हो रहे हैं चुनाव
जम्म-कश्मीर में धारा 370 खत्म होने के साथ ही 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. जम्मू-कश्मीर में चुनाव तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को होगा और आठ अक्टूबर को मतों की गिनती होगी. 

यह भी पढ़ें: गुलाम नबी आजाद की ठीक हुई तबीयत, जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर किया बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget