एक्सप्लोरर

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'देखते हैं इस बार कितना...'

Omar Abdullah News: जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल को अच्छा बताया. इसके साथ ही कहा कि देखते हैं इस बार कितना होता है.

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल पूरे होने पर जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने प्रतिक्रिया दी. मीडिया ने उनसे सवाल किया कि इस 11 साल के कार्यकाल को आप कैसे देखते हैं, इस पर उन्होंने कहा कि अच्छा है. लोगों ने वोट दिए. दो बार लगातार चुने गए हैं. देखें इस टर्म में कितना होता है.

टूरिज्म को धक्का तो पहुंचा है- सीएम

इसके साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर में टूरिज्म को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. बुधवार (11 जून) को उन्होंने कहा कि टूरिज्म को तो धक्का पहुंचा है. इससे कोई इनकार नहीं कर सकता लेकिन कोशिश हमारी है कि आहिस्ता-आहिस्ता ठीक हो जाए. 

'सबसे ज्यादा तरक्की जम्मू-कश्मीर में हो'

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जितनी डेवलपमेंट हो वो कम है. उन्होंने कहा, "जिस तरह का जंग हम लड़ रहे हैं, जिस तरह से हालात को बिगाड़ने के लिए हमारा पड़ोसी मु्ल्क तमाम कोशिशें कर रहा है, हम इसकी कोशिश करनी होगी कि सबसे ज्यादा तरक्की जम्मू-कश्मीर में हो."

चिनाब रेलवे ब्रिज पर भी बोले

चिनाब रेलवे ब्रिज पर उन्होंने कहा, "दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है. इसी तरह बना रहे यही हमारी कोशिश होनी चाहिए." सीएम उमर अब्दुल्ला अलीगढ़ पहुंच थे. यहां वो मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे. चिनाब नदी पर बने रेलवे ब्रिज का जिक्र कर पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "इस तरह की पहल उनके मंसूबों को विफल करने में अहम भूमिका निभाएगी जो जम्मू-कश्मीर में शांति और विकास नहीं चाहते हैं."

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि वो हाल ही में अपने स्कूल के एक दोस्त के निधन के बाद उनके परिजनों से मुलाकात करने के लिए अलीगढ़ आए थे.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jammu News: जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह
जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह
Jammu Kashmir: विवादित किताबों पर बड़ा एक्शन, स्कूलों की हर लाइब्रेरी का 7 दिन में ऑडिट का आदेश
जम्मू-कश्मीर: विवादित किताबों पर बड़ा एक्शन, स्कूलों की हर लाइब्रेरी का 7 दिन में ऑडिट का आदेश
भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा प्रभावित, यात्रा पर पड़ेगा असर?
भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा प्रभावित, यात्रा पर पड़ेगा असर?
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget