एक्सप्लोरर

जीत के जश्न में डूबी जम्मू कश्मीर BJP, प्रदेश अध्यक्ष बोले- विश्वास, विकास और सुशासन का नतीजा

Delhi Election Result 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद बीजेपी अब सरकार बनाने की तैयारी कर रही है. बीजेपी की जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह है. जम्मू में भी जश्न मनाया गया.

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर बीजेपी दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली जीत से उत्साहित है. जम्मू पार्टी मुख्यालय में जीत का जश्न मनाया गया. कार्यक्रम में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सत शर्मा के साथ विधायक युद्धवीर सेठी भी शामिल हुए. कार्यकर्ता और नेता ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके. कार्यक्रम में मिठाई बांटकर एक दूसरे को बधाई दी गई. नेताओं ने बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व की सराहना की. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने दिल्ली की जीत को विश्वास और विकास और सुशासन का परिणाम बताया. उन्होंने कहा कि लोगों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में भरोसा कायम है.

सत शर्मा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने भ्रामक राजनीति और खोखले वादों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने बीजेपी की प्रगति और पारदर्शिता के सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड को चुना. बीजेपी विधायक युद्धवीर सेठी ने  कार्यकर्ताओं को अथक प्रयासों के लिए बधाई दी.

जम्मू में बीजेपी ने मनाया जीत का जश्न

उन्होंने कहा कि दिल्ली में मिली सफलता देश को बदलने की बीजेपी की यात्रा में एक और मील का पत्थर है. विधायक ने आप पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने धोखे और झूठ की राजनीति को करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन मजबूत और समृद्ध के लिए बीजेपी को मिला. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र जिंदाबाद के नारे लगाए गए. पार्टी मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए. बीजेपी की जीत की खुशी चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी.

पीएम मोदी के नेतृत्व की हुई सराहना

कार्यकर्ताओं के साथ नेताओं ने भी जीत का जश्न मनाया. एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई भी दी गई. कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीएम मोदी के गतिशील शासन में बीजेपी जीत का सिलसिला जारी रखेगी. उन्होंने कहा कि राष्ट्र कल्याण के लिए बीजेपी का पहले से ज्यादा अथक प्रयास होगा. 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' की प्रतिबद्धता को बनाए रखने की प्रतिज्ञा के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ. 

ये भी पढ़ें-

JPDCL के फरमान से मचा हड़कंप, कर्मचारियों को छुट्टी वाले दिन भी काम पर बुलाया, जानें मामला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jammu Weather Today: जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
Gen-Z ने काटा बवाल तो CM उमर अब्दुल्ला बोले- ये 'जानता है मेरा बाप कौन है' का नया वर्जन
Gen-Z ने काटा बवाल तो CM उमर अब्दुल्ला बोले- ये 'जानता है मेरा बाप कौन है' का नया वर्जन
श्रीनगर: 'CM उमर अब्दुल्ला ने BJP को दे दी क्लीन चिट', इल्तिजा मुफ्ती का तंज
श्रीनगर: 'CM उमर अब्दुल्ला ने BJP को दे दी क्लीन चिट', इल्तिजा मुफ्ती का तंज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget