एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में सरकार में शामिल होगी AAP! अरविंद केजरीवाल बोले- 'हम उम्मीद करते हैं कि...'

Arvind Kejriwal Rally: जम्मू कश्मीर के डोडा में अरविंद केजरीवाल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उमर अब्दुल्ला INDIA गठबंधन के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं. हम उनका पूरी तरह से समर्थन करेंगे.

Arvind Kejriwal Rally in Doda: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में डोडा सीट जीतकर आम आदमी पार्टी गदगद नजर आ रही है. आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार (13 अक्टूबर) को डोडा में रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को बधाई देते हुए कहा कि उनकी पार्टी उनका पूरी तरह से समर्थन करेगी. साथ उन्होंने डोडा से जीत हासिल करने वाले AAP के उम्मीदवार मेहराज मलिक के सरकार में शामिल होने की उम्मीद भी जताई.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''उमर अब्दुल्ला INDIA गठबंधन के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं. उनकी सरकार ठीक तरह से काम कर पाए, उसके लिए हम उनका पूरी तरह से समर्थन करेंगे. बीजेपी की केंद्र सरकार ने दिल्ली की तरह जम्मू-कश्मीर को भी Half State बना दिया है.''

जम्मू-कश्मीर में सरकार में शामिल होगी AAP?

उन्होंने आगे कहा, ''अगर उमर अब्दुल्ला साहब को शासन चलाने में दिक्कत आए तो वह मुझसे पूछ लें, मैंने दिल्ली में सफलतापूर्वक सरकार चलाई है. हम उमर अब्दुल्ला जी को औपचारिक रूप से समर्थन दे रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि मेहराज मलिक भाई को भी वो सरकार में ज़िम्मेदारी देंगे.'' 

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने ये भी कहा, ''हम एक सफल सरकार चलाने में उनका पूरा समर्थन करेंगे और आशा करते हैं कि जम्मू-कश्मीर उनके नेतृत्व में विकास के पथ पर चलेगा. दिल्ली को हाफ स्टेट कहा जाता है क्योंकि मुख्यमंत्री के पास सीमित शक्तियां थीं. अब उन्होंने (बीजेपी) ने जम्मू-कश्मीर को भी हाफ स्टेट बना दिया है, जिसका मतलब है कि एक चुनी हुई सरकार के पास न्यूनतम शक्तियां हैं जबकि उपराज्यपाल के पास अधिक शक्तियां हैं.''

मेहराज मलिक ने बहुत समाजसेवा की है-अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने कहा, ''मेहराज मलिक ने बहुत समाजसेवा की है. वो अनुभव सबके काम आना चाहिए. डोडा की हालत खराब है. यहां स्कूल, अस्पताल नहीं है. बिजली काफी महंगी है. हम चाहते हैं कि डोडा का विकास हो. मेहराज मलिक बिजली पानी सड़क मुद्दों पर चुनाव जीते हैं. आम आदमी पार्टी में हम एमपी, एमएलए बनने नहीं आए हैं. मैं कमिश्नर की नौकरी छोड़कर दिल्ली की झुग्गियों में काम करने लगा. मेहराज को एमएलए बनने में 12 साल लग गए.''

ये भी पढ़ें:

जम्मू कश्मीर में कौन होगा नेता प्रतिपक्ष? बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायकों की कल बड़ी बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के

वीडियोज

Interview: Tarun Garg, COO, Hyundai Motor India on Hyundai Creta electric | Auto Live
Haval H9: क्या ये गाड़ी India में मिलती है? | Auto Live #havalh9
Passenger anger On Flight Delay: Indi'Go' कहें या फिर Indi'Stop'? | Bharat Ki Baat With Pratima
Road Test Review Of Volkswagen Golf GTI India  | Auto Live
दोस्ती इम्तिहान लेती है...दोस्तों की जान लेती है। | Sansani | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?
CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?
स्टील के बर्तन में कभी न रखें ये फूड आइटम्स, हो सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा
स्टील के बर्तन में कभी न रखें ये फूड आइटम्स, हो सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा
Embed widget