एक्सप्लोरर

Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा से पहले 48 घंटे के लिए बंद हो जाएगा जम्मू-श्रीनगर हाईवे, जानें वजह

Amarnath Yatra 2024 News: अमरनाथ यात्रा को सरल बनाने और सड़क मार्ग पर सुविधा बढ़ाने के लिए एनएच-44 के उन गड्ढों को भरा जाएगा जिससे वाहनों और यात्रियों नुकसान पहुंच सकता है.

Jammu Kashmir NH Repair Work: अमरनाथ यात्रा 2024 सीजन की शुरुआत से पहले नेशनल हाईवे-44 (National Highway) पर मरम्मती का कार्य कराया जाएगा जिससे 48 घंटे तक ट्रैफिक पर रोक रहेगी. यह जानकारी रामबन के डिप्टी कमिश्नर बसीर-उल-हक चौधरी ने दी है. उन्होंने बताया कि नाशरी और बनिहाल के बीच मरम्मत और रखरखाव का काम किया जाएगा.

न्यूज वेबसाइट ग्रेट कश्मीर की रिपोर्ट के मुताबिक डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि हाईवे पर ट्रैफिक विशेषकर अमरनाथ यात्रा और टूरिस्ट सीजन के समय सरल हो सके, इसके लिए मरम्मती का काम कराया जाएगा.  डिप्टी कमिश्नर ने जम्मू ट्रैफिक के डीआईजी डॉ. हसीब मुगल और एक उच्च स्तरीय टीम के साथ नाशरी और बनिहाल के बीच एनएच-44 के महत्वपूर्ण स्पॉट का दौरा करने के बाद यह बात कही. रामबन के डीसी ने बताया कि दोनों के बीच 17 स्पॉट पाए गए जिनकी तत्काल मरम्मत की जरूरत है.

निर्बाध ट्र्रैफिक सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश
इस उच्च स्तरीय टीम में रामबन पुलिस के एसएसपी अनुज कुमार, एसएसपी ट्रैफिक एनएचडब्ल्यू रोहित बसोत्रा और एनएचएआई के अधिकारी मौजूद थे. उन्होंने एनएच-44 के उन स्पॉट का दौरा किया जो क्षतिग्रस्त है और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे निर्बाध ट्रैफिक सुनिश्चित करें.

ट्रैफिक शटडाउन के दौरान की जाएगी ब्लैकटॉपिंग
डिप्टी कमिश्नर ने एनएच-44 पर चल रहे कंस्ट्रक्शन के काम में तेजी लाने की रणनीति की भी समीक्षा की. यह चार लेन की परियोजना है जिसका लक्ष्य यात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी मुक्त सड़क कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है. उन्होंने साथ ही यह जानकारी दी कि बनिहाल बाजार में  ब्लैकटॉपिंग का काम बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन करेगा. डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि हम 48 घंटे के ट्रैफिक बंद करना की घोषणा करने जा रहे हैं जिस दौरान एनएच-44 पर मरम्मत का काम किया जाएगा. साथ ही बनिहाल शहर से गुजर रहे हाईवे की ब्लैकटॉपिंग भी की जाएगी.

यात्री निवास में ठहराव की क्षमता बढ़ाने पर जोर
इसके साथ ही  डिप्टी कमिश्नर ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की और यात्री निवास और शेल्टर शेड में ठहराव की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया. उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन यात्रा और पर्यटन के मौसम में समय पर सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराएगा.

ये भी पढ़ें- Jammu Bus Accident: 150 फीट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 21 लोगों की दर्दनाक मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर फारूक अब्दुल्ला बोले, '...स्थिति खराब होगी'
छात्र आंदोलन पर फारूक अब्दुल्ला बोले, '...स्थिति खराब होगी'
जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट! बाढ़ में युवक बहा, डोडा में सभी स्कूल बंद
जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट! बाढ़ में युवक बहा, डोडा में सभी स्कूल बंद
बारामूला में घिनौनी वारदात, दोस्त के साथ घूमने आई लड़की का गैंगरेप
बारामूला में घिनौनी वारदात, दोस्त के साथ घूमने आई लड़की का गैंगरेप
जम्मू-कश्मीर में दो जगह फटे बादल, मौसम के लिहाज से 48 घंटे भारी 
जम्मू-कश्मीर में दो जगह फटे बादल, मौसम के लिहाज से 48 घंटे भारी 

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget