एक्सप्लोरर

कश्मीर में चुनाव से पहले गुलाम नबी आजाद को झटका, इस करीबी नेता ने दिया इस्तीफा

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू कश्मीर में चुनाव की घोषणा के बाद से कई दलों के नेता पार्टी छोड़कर दूसरे दल में जा रहे हैं. इसी कड़ी में गुलाम नबी आजाद की पार्टी के एक बड़े नेता ने इस्तीफा दिया है.

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले गुलाम नबी आजाद की पार्टी डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (DPAP) को झटका लगा है. विधानसभा चुनाव से पहले वरिष्ठ नेता और गुलाम नबी आजाद के करीबी माने जाने वाले अब्दुल मजीद वानी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

इससे पहले गुलाम नबी आजाद की पार्टी के एक और सीनियर नेता और पूर्व मंत्री ताज मोहिउद्दीन ने इस्तीफा दिया था और फिर कांग्रेस में शामिल हो गए थे. उन्होंने गुलाम नबीं आजाद से भी कांग्रेस में लौटने की अपील की थी.

हाल के कुछ दिनों में पूर्व केंद्रीय मंत्री और DPAP के प्रमुख गुलाम नबी आजाद के भी कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा थी. साथ ही उनकी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के कांग्रेस में विलय की भी अटकलें लगाई जा रहीं थीं. हालांकि अभी हाल ही में 18 अगस्त को गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का DPAP ने खंडन किया था.

न्यूज एजेंसी आईएएनएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक DPAP ने साफ तौर से कहा कि गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस में शामिल होने की खबरें पूरी तरह से अफवाह है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सलमान निजामी ने कहा, ''आजाद ने कांग्रेस छोड़ने के बाद से किसी भी कांग्रेस नेता से संपर्क नहीं किया है और न ही किसी कांग्रेस नेता ने उनसे संपर्क किया है.''

गौरतलब है कि गुलाम नबी आजाद कांग्रेस के दिग्गज नेता रह चुके हैं. कांग्रेस के राज में उन्होंने कई अहम पदों पर काम किया. साल 2022 में उन्होंने कांग्रेस से अलग होकर अपनी नई पार्टी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) बनाई थी.

बता दें कि जम्मू-कश्मीर की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में चुनाव की घोषणा की गई है. निर्वाचन आयोग के चुनावी कार्यक्रम के मुताबिक केंद्रशासित प्रदेश में पहले चरण का चुनाव 18 सितंबर, दूसरा चरण 25 सितंबर और तीसरा चरण एक अक्टूबर को होंगे. वहीं, चार अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:

जम्मू-कश्मीर चुनाव: फारूक अब्दुल्ला और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, किसके खाते में कितनी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग तिरंगा रैली विवाद: BJP का इन 9 नेताओं पर एक्शन, हुई ये कार्रवाई
अनंतनाग तिरंगा रैली विवाद: BJP का इन 9 नेताओं पर एक्शन, हुई ये कार्रवाई
अनंतनाग: आर्टिकल 370 के जश्न में लगे महिला विरोधी नारे? बढ़ी BJP की मुश्किल
अनंतनाग: आर्टिकल 370 के जश्न में लगे महिला विरोधी नारे? बढ़ी BJP की मुश्किल
शोपियां में ओलावृष्टि से सेब बागानों को भारी नुकसान, 60% फसल तबाह
शोपियां में ओलावृष्टि से सेब बागानों को भारी नुकसान, 60% फसल तबाह
J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?
J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget