एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर चुनाव: फारूक अब्दुल्ला और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, किसके खाते में कितनी?

Jammu Kashmir Assembly Election: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच सीट शेयरिंग पर बात बन गई है. आइए जानते हैं कौसी पार्टी कितनी सीटों पर लड़ेगी.

Jammu Kashmir Assembly Election: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए फारूक अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है. सूत्रों के मुताबिक इस फॉर्मुले के तहत कांग्रेस को 40 सीट वहीं नेशनल कान्फ्रेंस के खाते में 50 मिल सकती हैं. इसके अलावा दोनों दल अपने कोटे से कुछ सीटें अन्य सहयोगियों के लिए छोड़ सकती हैं.

दरअसल, गुरुवार (22 अगस्त) को नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने ऐलान किया था कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा की सभी 90 सीट पर कांग्रेस के साथ गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया गया है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा अब्दुल्ला के आवास पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व के साथ बैठक किए जाने के बाद यह घोषणा की गई थी.

इस दौरान फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "हमारी बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में काफी अच्छी रही. गठबंधन सही रास्ते पर है और अल्लाह ने चाहा तो यह सुचारू रूप से चलेगा। हम सभी 90 सीट के लिए समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे."

वहीं दोनों पार्टियों की मीटिंग के बाद राहुल गांधी ने जम्मू में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "गठबंधन हो रहा है और मुझे उम्मीद है कि गठबंधन चाहे जिस भी तरीके से बने, हमारे सैनिकों, कार्यकर्ताओं और कमांडरों को उचित सम्मान मिलेगा." इससे पहले, श्रीनगर में उन्होंने कहा कि आजादी के बाद यह पहली बार है कि किसी राज्य का कद घटाकर उसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया है.

राहुल गांधी ने कहा, "ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. केंद्रशासित प्रदेश राज्य बन गए हैं, लेकिन यह पहली बार है कि कोई राज्य केंद्रशासित प्रदेश बना है. हम अपने राष्ट्रीय घोषणापत्र में भी बहुत स्पष्ट हैं कि यह हमारे लिए प्राथमिकता है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को उनके लोकतांत्रिक अधिकार वापस मिलें."

बता दें कि जम्मू-कश्मीर की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरण के तहत चुनाव 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को होगा. नतीजे चार अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें

कश्मीर में चुनाव से पहले गुलाम नबी आजाद को झटका, इस करीबी नेता ने दिया इस्तीफा

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिराज सिंह ने महबूबा को बताया था आतंकी, अब आया PDP का जवाब, केंद्रीय मंत्री को दी ये सीख
गिरिराज सिंह ने महबूबा को बताया था आतंकी, अब आया PDP का जवाब, केंद्रीय मंत्री को दी ये सीख
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्र ध्वज का अपमान! उल्टा तिरंगा लेकर धरने पर बैठीं, दर्ज होगा केस?
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्र ध्वज का अपमान! दर्ज होगा केस?
धारा 370 के 7 साल पूरे होने पर एक दिन के लिए रुकी अमरनाथ यात्रा, काफिलों पर रोक
धारा 370 के 7 साल पूरे होने पर एक दिन के लिए रुकी अमरनाथ यात्रा, काफिलों पर रोक
आर्टिकल 370 की बरसी पर J&K पुलिस की एडवाइजरी जारी, 15 मिनट के 'ब्लैकआउट' की तैयारी
आर्टिकल 370 की बरसी पर J&K पुलिस की एडवाइजरी जारी, 15 मिनट के 'ब्लैकआउट' की तैयारी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
Embed widget