एक्सप्लोरर

Watch: शिमला में बिजली गिरने से हुआ जोरदार धमाका, टल गया बड़ा हादसा, वीडियो वायरल 

Lightning Struck Shimla: शिमला का संजौली उपनगर सबसे अधिक भीड़भाड़ वाला इलाका है. यहां अमूमन लोगों की आवाजाही लगी रहती है. संजौली इलाके में आने जाने वालों की संख्या रोजाना हजारों में रहती है.

Shimla News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार को जमकर ओलावृष्टि हुई. इस दौरान शिमला के संजौली कॉलेज (Sanjauli College) के नजदीक बिजली गिरने से जोरदार धमाका (Explosion) हुआ. कुछ कॉलेज के छात्रों ने बिजली गिरने की इस घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद भी कर लिया. हालांकि, राहत की बात यह रही कि बिजली गिरने के वक्त आसपास कोई मौजूद नहीं था. धमाका इतना जोरदार था कि अगर इसके आसपास कोई होता तो बड़ा हादसा हो सकता था.

बिजली गिरने से सहम उठे छात्र
शिमला में ओलावृष्टि के दौरान बिजली गिरने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग इसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं. इस वीडियो में जोरदार धमाका होता हुआ साफ देखा जा सकता है. वीडियो बना रहे छात्र भी बिजली गिरने के बाद हुए धमाके से कुछ देर के लिए सहम गए. हालांकि, राहत की बात यह रही कि बिजली गिरने की वजह से कोई हताहत नहीं हुआ.

भीड़भाड़ वाला इलाका है संजौली
शिमला का संजौली उपनगर सबसे अधिक भीड़भाड़ वाला इलाका है. यहां अमूमन लोगों की आवाजाही लगी रहती है. संजौली इलाके में आने जाने वालों की संख्या रोजाना हजारों में रहती है. इसी इलाके में सरकारी डिग्री कॉलेज भी है. यहां छात्र-छात्राएं भी कॉलेज में आवाजाही करते हैं. यह रास्ता शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज की ओर भी जाता है, जो आगे जाकर रिज और माल रोड पर मिलता है. ऐसे में इस इलाके में अक्सर भीड़ लगी रहती है. ओलावृष्टि की वजह से वहां पर आवाजाही नहीं हो रही थी. नहीं तो, बड़ा हादसा हो सकता था.

कैसे गिरती है आकाशीय बिजली?
बारिश के दौरान बिजली चमकती और गिरती है. यह स्वाभाविक मौसम चक्र है. इसकी मुख्य वजह है कि जब नम और शुष्क हवा के साथ बादल टकराते हैं, तो बिजली चमकती है और गिरने का खतरा होता है. बादलों से गिरने वाली बिजली की ऊर्जा एक अरब वोल्ट तक हो सकती है. सामान्य रूप से इसका तापमान सूर्य की ऊपरी सतह से भी अधिक होता है. इसकी क्षमता 300 किलोवाट यानी 12.5 करोड़ वाट से अधिक होती है.

यह भी पढ़ेंः HPSSC को भंग करने पर जयराम ठाकुर का सवाल, CM सुक्खू बताएं कैसे पूरी होंगी लंबित भर्ती प्रक्रिया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
हिमाचल: ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
मंडी: उरला में सड़क पर आया मलबा, दलदल में फंसी कार, मार्ग बहाल
मंडी: उरला में सड़क पर मलबे में फंसी कार, NHAI ने किया मार्ग बहाल
मानसून का कहर: हिमाचल में 142 मौतें, नुकसान 797 करोड़ के पार
मानसून का कहर: हिमाचल में 142 मौतें, नुकसान 797 करोड़ के पार
Kinnaur News: किन्नौर में भारी बारिश और भूस्खलन वजह से एनएच-5 बंद, वाहनों की आवाजाही हुई प्रभावित
किन्नौर में भारी बारिश और भूस्खलन वजह से एनएच-5 बंद, वाहनों की आवाजाही हुई प्रभावित

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget