एक्सप्लोरर

HPSSC को भंग करने पर जयराम ठाकुर का सवाल, CM सुक्खू बताएं कैसे पूरी होंगी लंबित भर्ती प्रक्रिया?

HPSSC Dissolved: पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री बिना जानकारी के बयान देते हैं. मंडी में शिवरात्रि के दौरान उन्होंने धार्मिक मंच से राजनीतिक भाषण देने का काम किया.

Shimla News:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (sukhwinder singh sukhu) ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) को भंग करने का फैसला लिया. मंगलवार शाम इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई. इस पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (jairam thakur) ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के युवाओं का भविष्य अधर में लटका नजर आ रहा है. सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि भर्ती प्रक्रिया कैसे पूरी होगी.

कर्मचारी चयन आयोग को भंग करना समाधान नहीं- जयराम ठाकुर
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भर्ती प्रक्रिया को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग से पूरे करने की बात कही है, लेकिन इससे युवाओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि कर्मचारी चयन आयोग को भंग कर देना मामले का सही समाधान नहीं है. अब युवाओं को भर्ती प्रक्रिया के लिए शिमला के चक्कर काटने पड़ेंगे. इससे पहले कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में युवाओं की सहूलियत के लिए खोला गया था.

'मुख्यमंत्री को स्पष्ट करने चाहिए आरोपियों के नाम'
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कर्मचारी चयन आयोग में ऊपर से नीचे तक सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के मिले होने की बात करते हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर कौन पेपर बेचने के मामले में सम्मिलित हैं. उन्होंने कहा कि सरकार को आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.

बीजेपी सरकार में बने थे चेयरमैन, इसलिए बंद कर दिया आयोग- पूर्व सीएम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कर्मचारी चयन आयोग को बंद करने की एक बड़ी वजह यह भी रही कि आयोग के चेयरमैन बीजेपी की सरकार के समय नियुक्त किए गए थे. उन्होंने कहा कि इसलिए भी सरकार ने यह फैसला लिया है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पेपर सीक्रेसी से जुड़ा मामला सचिव के अधिकार क्षेत्र में आता है. इसमें चेयरमैन की कोई भूमिका नहीं होती. उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर इसमें उनकी भूमिका पाई जाती है, तो कार्रवाई की जानी चाहिए. पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करे और उनके नाम भी सार्वजनिक करे.

'धार्मिक मंच से दिया राजनीतिक भाषण'
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बिना जानकारी के बयान देते हैं. मंडी में शिवरात्रि के दौरान उन्होंने धार्मिक मंच से राजनीतिक भाषण देने का काम किया. यह पहली बार है, जब इस परंपरा को तोड़ा गया. इससे पहले न तो कांग्रेस और न ही बीजेपी की सरकार में कोई राजनीतिक भाषण दिए गए. उन्होंने कहा कि मंच से सीएम ने मंडी एयरपोर्ट और शिवधाम के लिए बजट न होने की बात कही.

जानकारी के बिना बयानबाजी न करें मुख्यमंत्री- जयराम ठाकुर
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को यह पता कर लेना चाहिए कि मंडी एयरपोर्ट के लिए एक हजार करोड़ का बजट रखा गया था और जमीन अधिग्रहण का काम भी शुरू कर दिया गया था. इसके अलावा शिव धाम का काम तीन अलग-अलग चरणों में होना है. पहले चरण के लिए 50 करोड़ का टेंडर कर दिया गया था. जब भी बड़े काम किए जाते हैं, उसमें चरणबद्ध तरीके से टेंडर होते हैं. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री को पहले जानकारी लेनी चाहिए और उसके बाद बयानबाजी करनी चाहिए.

यह भी पढ़ेंः In Pics: बर्फ से ढके हिमाचल प्रदेश के पहाड़, तस्वीरों में देखें बर्फबारी के बाद का खूबसूरत नजारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल विधानसभा सत्र के दूसरे दिन जमकर हंगामा, विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन
हिमाचल विधानसभा सत्र के दूसरे दिन जमकर हंगामा, विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन
हिमाचल विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, कांग्रेस-BJP ने किया प्रदर्शन
हिमाचल विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, कांग्रेस-BJP ने किया प्रदर्शन
हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
Himachal Pradesh News: हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget