एक्सप्लोरर

कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष की चर्चाओं के बीच बोले विक्रमादित्य सिंह, 'किसी रबड़ स्टंप को...'

Himachal News: मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए मजबूत नेतृत्व की वकालत की, 'रबड़ स्टैंप' की नियुक्ति का विरोध किया. उन्होंने काम में देरी पर कार्रवाई की चेतावनी दी.

Himachal Congress: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने की चर्चाओं के बीच हिमाचल सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि किसी रबड़ स्टांप को प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाया जाना चाहिए. मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के पुनर्गठन का अंतिम निर्णय केंद्र नेतृत्व को लेना है. स्वाभाविक रूप से प्रदेश में जल्द संगठन पुनर्गठन किया जाना चाहिए. 

उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का पद मजबूत नेतृत्व में होना चाहिए. किसी रबड़ स्टांप को अध्यक्ष बनाना संगठन के हित में ठीक नहीं होगा. उन्होंने कहा किसी दमदार व्यक्ति को संगठन की कमान सौंपी जानी चाहिए, जिसकी व्यक्तिगत रूप से भी 3 से 4 जिलों में पकड़ हो. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सत्ता में लाने का श्रेय सांझा रूप से सभी प्रदेश आला नेताओं का है. 

'काम में देरी होने पर कार्रवाई की जाएगी'
वहीं, प्रदेश सड़क निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में सड़कों की अपग्रेडेशन का काम तेजी से चल रहा है. डिविजन स्तर पर सख्त निर्देश दिए गए हैं कि काम समय अवधि के भीतर किया जाए. बिना वजह काम में देरी होने पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि बिना वजह काम में देरी के लिए ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा और अधिकारियों को चार्जशीट किया जाएगा. 

हिमाचल को स्पेशल श्रेणी में डालने की करेंगे मांग 
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि PMGSY के चौथे चरण में DPR बनाने और नारेडा पोटल पर हिमाचल देश में टॉप पर है, लेकिन सड़कें न मिलने में सबसे बड़ी बाधा भूमि अधिग्रहण है. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विभाग पंचायती राज विभाग के साथ साझा रूप से काम करने के लिए CM के समक्ष बात रखेंगे ताकि भूमि अधिग्रहण तेजी से किया जा सके. उन्होंने कहा कि वह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह से भी मुलाकात करेंगे और हिमाचल को स्पेशल श्रेणी में डालने की मांग करेंगे

तुर्किये का खुल कर होना चाहिए बहिष्कार 
उधर हिमाचल प्रदेश में चल रहे फोरलेन निर्माण में तुर्किये की कंपनियों को लेकर विरोध हो रहा है. इसको लेकर लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि तुर्किये के सेब का बहिष्कार किया जा रहा है. केंद्रीय सिविल एविएशन मंत्रालय ने भी तुर्किये की कंपनियों को एयरपोर्ट संचालन से बाहर किया है. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में भी काम कर रही तुर्किये की कंपनियों को चयनित किया जाएगा. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि तुर्किये का खुल कर बहिष्कार होना चाहिए. 

उन्होंने कहा कि तुर्की ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया है. जो देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा है. देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया सकता. प्रदेश में काम कर रही तुर्किये की कंपनियों को लेकर भी देश हित को देखते हुए फैसला लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: हिमाचल में तूफान ने मचाया कहर, कांगड़ा में 2 की मौत, पहाड़ों की चोटियों पर बर्फबारी, जारी हुआ अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'असली वजह क्या थी, अभी बता पाना मुश्किल', DGCA के कारण बताओ नोटिस का इंडिगो ने भेजा जवाब
'असली वजह क्या थी, अभी बता पाना मुश्किल', DGCA के कारण बताओ नोटिस का इंडिगो ने भेजा जवाब
बिहार में बड़े स्तर पर IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के DM भी बदले
बिहार में बड़े स्तर पर IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के DM भी बदले
'...एक बार और फिर हमेशा के लिए इसे बंद कर दें', नेहरू की गलतियों पर प्रियंका गांधी ने PM मोदी को दी ये सलाह
'...एक बार और फिर हमेशा के लिए इसे बंद कर दें', नेहरू की गलतियों पर प्रियंका गांधी ने PM मोदी को दी ये सलाह
IND vs SA 1st T20: इतिहास रचने से 1 विकेट दूर जसप्रीत बुमराह, बन जाएंगे ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज
इतिहास रचने से 1 विकेट दूर जसप्रीत बुमराह, बन जाएंगे ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज

वीडियोज

20 लाख का 'मुर्दा दोस्त' ! मौत का Fixed Deposit | Sansani | Crime
Bengal Babri Masjid Row: काउंटिंग के लिए लगानी पड़ी मशीन, नींव रखने के बाद कहा से आया पैसा?
Vande Matram Controversy: विवादों में किसने घसीटा? 150 साल बाद गरमाया वंदे मातरम का मुद्दा...
Indian Rupee Hits Record Low: गिरते रुपये पर चर्चा से भाग रही सरकार? देखिए सबसे सटीक विश्लेषण
Indigo Crisis:'अच्छे से बात भी नहीं करते' 6वें दिन भी इंडिगो संकट बरकरार | DGCA | Civil Aviation

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असली वजह क्या थी, अभी बता पाना मुश्किल', DGCA के कारण बताओ नोटिस का इंडिगो ने भेजा जवाब
'असली वजह क्या थी, अभी बता पाना मुश्किल', DGCA के कारण बताओ नोटिस का इंडिगो ने भेजा जवाब
बिहार में बड़े स्तर पर IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के DM भी बदले
बिहार में बड़े स्तर पर IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के DM भी बदले
'...एक बार और फिर हमेशा के लिए इसे बंद कर दें', नेहरू की गलतियों पर प्रियंका गांधी ने PM मोदी को दी ये सलाह
'...एक बार और फिर हमेशा के लिए इसे बंद कर दें', नेहरू की गलतियों पर प्रियंका गांधी ने PM मोदी को दी ये सलाह
IND vs SA 1st T20: इतिहास रचने से 1 विकेट दूर जसप्रीत बुमराह, बन जाएंगे ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज
इतिहास रचने से 1 विकेट दूर जसप्रीत बुमराह, बन जाएंगे ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज
Hollywood OTT Releases: इस हफ्ते OTT पर हॉलीवुड का राज, 'सुपरमैन' समेत रिलीज होंगी ये मोस्ट अवेटेड फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते OTT पर हॉलीवुड का राज, 'सुपरमैन' समेत रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज
UAN नंबर भूल गए हैं तो ऐसे कर सकते हैं रिकवर, PF अकाउंट वाले जान लें जरूरी बात
UAN नंबर भूल गए हैं तो ऐसे कर सकते हैं रिकवर, PF अकाउंट वाले जान लें जरूरी बात
Benefits of Boredom: कभी-कभी बोर होना क्यों जरूरी, जानें एक्सपर्ट इसे क्यों कहते हैं ब्रेन का फ्रेश स्टार्ट?
कभी-कभी बोर होना क्यों जरूरी, जानें एक्सपर्ट इसे क्यों कहते हैं ब्रेन का फ्रेश स्टार्ट?
Video: भीड़ में खुद पर पेट्रोल छिड़क प्रदर्शन कर रहे थे नेता जी, कार्यकर्ता ने माचिस जला लगा दी आग- वीडियो वायरल
भीड़ में खुद पर पेट्रोल छिड़क प्रदर्शन कर रहे थे नेता जी, कार्यकर्ता ने माचिस जला लगा दी आग- वीडियो वायरल
Embed widget