एक्सप्लोरर

Kangana Ranaut Slap Case: कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर विक्रमादित्य सिंह ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

Kangana Ranaut Slap Row: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारे जाने के मामले में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी है. मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी बयान दिया है.

Kangana Ranaut Slap Case: लोक निर्माण मंत्री और मंडी लोकसभा सीट से प्रत्याशी रहे विक्रमादित्य सिंह ने नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत थप्पड़ प्रकरण पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हिंसा स्वीकार्य नहीं है लेकिन उनकी संवेदनाएं किसानों के साथ भी हैं. इस तरह किसी को थप्पड़ मारना सही नहीं माना जा सकता. उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर महिलाओं के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए.

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सीआईएसएफ जवानों के कंधों पर एयरपोर्ट में प्रवेश करने वाले नागरिकों की सुरक्षा होती है. उन्होंने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली महिला सुरक्षा कर्मी के खिलाफ कार्रवाई का स्वागत किया. विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत के थप्पड़ विवाद को आतंकवाद से जोड़ने को सही नहीं माना. उन्होंने कहा कि घटना को आतंकवाद से जोड़ना गैर जिम्मेदाराना बयान है.

गुरुवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत ने घटना के बाद सोशल मीडिया साइट एक्स पर वीडियो संदेश जारी किया. उन्होंने खुद को पूरी तरह सुरक्षित बताते हुए पंजाब में बढ़ते कथित आतंकवाद और उग्रवाद पर चिंता जाहिर की थी. शनिवार को भी उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर प्रतिक्रिया दी. कंगना रनौत थप्पड़ विवाद के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी दो धड़ों में बंटे हुए नजर आ रहे हैं. कई यूजर्स घटना की निंदा कर रहे हैं. दूसरी तरफ किसानों का कंगना रनौत से बदला भी बता रहे हैं. हालांकि ध्यान रखना जरूरी है कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और देश में इंसाफ न्यायिक प्रक्रिया से मिलता है.

कंगना रनौत का विरोधियों पर पलटवार

कंगना रनौत ने विरोधियों पर पलटवार करते हुए लिखा, "हर बलात्कारी, हत्यारे या चोर के पास हमेशा एक मजबूत भावनात्मक, शारीरिक, मनोवैज्ञानिक या वित्तीय कारण होता है. कोई भी अपराध बिना कारण के नहीं होता है. फिर भी उन्हें दोषी ठहराया जाता है और जेल की सजा सुनाई जाती है. यदि आप अपराधियों के साथ सभी कानूनों का उल्लंघन करते हुए मजबूत भावनात्मक आवेग से जुड़े हैं, तो याद रखें आप भी गहराई में कहीं बलात्कार या हत्या से सहमत हैं. क्योंकि वह भी केवल प्रवेश या छुरा घोंपना ही है. इसमें कौन सी बड़ी बात है. आपको अपनी मनोवैज्ञानिक आपराधिक प्रवृत्तियों की गहराई से जांच करनी चाहिए. मेरा सुझाव है कि कृपया योग और ध्यान करें अन्यथा जीवन एक कड़वा और बोझिल अनुभव बन जाएगा. इतना द्वेष, घृणा और ईर्ष्या न रखें." 

Himachal: 'देश में हुआ फेल, हिमाचल में चला मोदी मैजिक' विक्रमादित्य सिंह बोले- हमें मंथन की जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में CM सुक्खू ने किया अत्याधुनिक 3-टेस्ला MRI का शुभारंभ, 5 अस्पतालों में बनेंगे ऑटोमेशन लैब
शिमला में CM सुक्खू ने किया अत्याधुनिक 3-टेस्ला MRI का शुभारंभ, 5 अस्पतालों में बनेंगे ऑटोमेशन लैब
Shimla News: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS और 22 HPAS अधिकारियों का तबादला
हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS और 22 HPAS अधिकारियों का तबादला
Himachal Monsoon: हिमाचल पर कहर बनकर टूटा मानसून! 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और कई पेयजल योजनाएं प्रभावित
हिमाचल पर कहर बनकर टूटा मानसून! 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और कई पेयजल योजनाएं प्रभावित
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच सोलन-सिरमौर में स्कूल बंद, शिमला में पर्यटन सीजन थमा
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच सोलन-सिरमौर में स्कूल बंद, शिमला में पर्यटन सीजन थमा

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget