एक्सप्लोरर

कंगना रनौत पर भड़के विक्रमादित्य सिंह, 'मोहतरमा हिमाचल से...'

Vikramaditya Singh On Kangana Ranaut: कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास DISHA की महत्वपूर्ण बैठक में आने का भी समय नहीं है.

Vikramaditya Singh On Kangana Ranaut: हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री और कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत को निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा कि मोहतरमा हिमाचल से नदारद हैं, सांसद के पास DISHA की महत्वपूर्ण बैठक तक लेने का समय नहीं है.
 
विक्रमादित्य सिंह ने कहा, ''कंगना चुनाव जीतने के बाद दो मर्तबा ही प्रदेश में नजर आई, एक बार अपने निजी कैफे के उद्घाटन के अवसर पर, दूसरी बार किसी बैठक में. सांसद कंगना रनौत के पास DISHA की महत्वपूर्ण बैठकों में आने का भी समय नहीं है. सांसद होने के नाते उन्हें अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करना चाहिए.''

वक्फ बिल पर क्या बोले विक्रमादित्य सिंह?

साथ ही उन्होंने वक्फ बिल पर कहा कि कांग्रेस और अन्य दलों की बातों पर भी सरकार को ध्यान देने की जरूरत है. कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने सदन में मजबूती के साथ अपना पक्ष रखा है. 

विक्रमादित्य सिंह ने कहा, ''सरकार को संवैधानिक ढांचे में रहकर काम करने की जरूरत है. कहा जा रहा है कि यह बिल संविधान के ढांचे के अनुसार नहीं है.''

केंद्र से मदद के मुद्दे पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को भूलने की बीमारी हो गई है. हाल ही में विधानसभा का बजट सत्र हुआ है सदन में ऑन रिकॉर्ड उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पर बात करते हुए केंद्र से मिल रही मदद के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है. 

2024 के लोकसभा चुनाव में अभिनेत्री कंगना रनौत ने विक्रमादित्य सिंह को हराया था. रनौत को 537,022  वोट मिले. वहीं विक्रमादित्य सिंह को 462,267 वोट मिले. चुनाव के दौरान दोनों ही नेताओं में खूब जुबानी जंग चले थे.  विक्रमादित्य सिंह हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे हैं. विक्रमादित्य सिंह पिता वीरभद्र सिंह राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लगातार बारिश से शिमला में डंगा धंसा, कई पेड़ गिरे, सड़कें प्रभावित
लगातार बारिश से शिमला में डंगा धंसा, कई पेड़ गिरे, सड़कें प्रभावित
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, लोगों की समस्याएं सुनीं
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, लोगों की समस्याएं सुनीं
जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर वार, कहा- 'बदले की भावना से...'
जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर वार, कहा- 'बदले की भावना से...'
HP Assembly Session: हिमाचल में 21 अगस्त से मानसून सत्र, 3 सितंबर तक चलेगा
HP Assembly Session: हिमाचल में 21 अगस्त से मानसून सत्र, 3 सितंबर तक चलेगा

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget