एक्सप्लोरर

Shimla Snowfall: शिमला में बर्फबारी से निपटने की क्या है तैयारी, कैसे लोगों तक सुविधा पहुंचाएगा प्रशासन?

Snowfall In Shimla: हिमाचल के शिमला में बर्फबारी से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसके लिए शहर को पांच सेक्टर में बांटा गया है, ताकि सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर खोला जा सके.

Himachal Pradesh News: सर्दियों का मौसम आते ही हिमाचल प्रदेश के शिमला (Shimla) में बर्फबारी से निपटने की तैयारी शुरू हो चुकी है. इसे लेकर शिमला जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक का दौर भी शुरू हो चुका है. बर्फबारी के बाद लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन तैयारी कर रहा है. लोगों की सुविधा के लिए आपातकालीन संचालन केंद्र पहले से ही स्थापित है. इसके लिए 1077 टोल फ्री नंबर 24x7 कम कर रहा है. आम लोग इस नंबर पर संपर्क कर अपनी परेशानी का समाधान कर सकते हैं.

शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने अधिकारियों को जगह-जगह सड़कों पर पर्याप्त मात्रा में रेत और कैल्शियम क्लोराइड उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही समय रहते रास्ते खोलने के लिए मशीनरी का टेंडर भी करने के लिए कहा है. शिमला के सभी स्थानों पर जरूरी वस्तुओं को स्टोर करने के साथ दूरदराज के इलाकों में सभी प्रबंध पूरे करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं. इसके अलावा बर्फबारी के दौरान बिजली और पानी की व्यवस्था को भी बिना किसी परेशानी के जारी रखने के लिए कहा गया है.

प्राथमिकता के आधार पर खोली जाएंगी अस्पताल की सड़क

बर्फबारी की स्थिति में जिला प्रशासन की प्राथमिकता अस्पताल की तरफ जाने वाली सड़कों को बहाल करना रहेगा. इनमें संजौली से आईजीएमसी, आईजीएमसी से कैंसर अस्पताल, केएनएच से कार्ट रोड, राज भवन से ओक ओवर, हॉली लॉज से रिज, रिचमाउंट, यूएस क्लब, ओक ओवर से सचिवालय, बालूगंज से पीटरऑफ होते हुए चौड़ा मैदान से एजी ऑफिस तक, लिफ्ट से हाईकोर्ट-ओकओवर-छोटा शिमला, कार्ट रोड से विक्ट्री टनल-सचिवालय, कार्ट रोड से विक्ट्री टनल संजौली लक्कड़ बाजार होते हुए कैनेडी चौक से अनाडेल, छोटा शिमला से कुसुम्पटी पंथाघाटी, मैहली से शोघी की सड़कें शामिल हैं.

पांच सेक्टर में बांटा गया है शिमला शहर

बर्फबारी के दौरान शिमला शहर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर को पांच सेक्टर में बांटा गया है. हर सेक्टर में संबंधित विभाग के अधिकारी को भी तैनात किया जाएगा. सेक्टर-1 में संजौली, छोटा शिमला, ढली, कुफरी, नालदेहरा, मशोबरा तथा बल्देयां शामिल है. सेक्टर-2 में ढली, संजौली बाईपास, आईजीएमसी, लक्कड़ बाजार, विक्ट्री टनल, कैथू, भराड़ी, चौड़ा मैदान, एजी ऑफिस, अनाडेल और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शामिल है. सेक्टर-3 में बाईपास एनएच रोड आईएसबीटी होते हुए शोघी तक, चक्कर, बालूगंज, टूटू, जतोग, नाभा, फागली, रामनगर, खलीणी, बीसीएस और विकासनगर शामिल है.

सेक्टर-4 में उपायुक्त कार्यालय, विक्ट्री टनल से कार्ट रोड छोटा शिमला तक, ओकओवर, यूएस क्लब, रिज, हॉलीलॉल, जाखू, रिच माउंट, राम चन्द्रा चौक, केएनएच और हाईकोर्ट शामिल है. इसी तरह सेक्टर-5 में प्रदेश सचिवालय, छोटा शिमला, ब्रॉक हॉस्ट, कसुम्पटी, पंथाघाटी और मैहली शामिल है.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: 'खुद को सक्षम समझती हैं तो चुनाव लड़ें कंगना रनौत', HP कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: 15 अगस्त को खुले रहेंगे सभी सरकारी स्कूल, ऑर्डर जारी
हिमाचल: 15 अगस्त को खुले रहेंगे सभी सरकारी स्कूल, ऑर्डर जारी
MP कंगना के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, BJP से मांगा जवाब
MP कंगना के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, BJP से मांगा जवाब
शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी
शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी
ADR रिपोर्ट पर सुक्खू का पलटवार, कहा- 'ईमानदारी से कमाया पैसा'
ADR रिपोर्ट पर सुक्खू का पलटवार, कहा- 'ईमानदारी से कमाया पैसा'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget