एक्सप्लोरर

हिमाचल: कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने संगठन के गठन में देरी पर जताई चिंता, हाईकमान से की ये अपील

Shimla News: कांग्रेस की प्रतिभा सिंह ने दिल्ली में हुई बैठक में प्रदेश संगठन को मज़बूत करने और कार्यकारिणी गठन में देरी को लेकर चर्चा करी, उन्होंने हाईकमान से जल्द कार्रवाई की मांग की और चिंता जताई.

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शिमला में प्रेस वार्ता कर दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के साथ हुई बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कई अहम बातें कहीं. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर पहलू पर विस्तार से चर्चा हुई है.

इसके बाद लंबे समय से लंबित प्रदेश कार्यकारिणी के गठन और नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर भी बैठक में विचार-विमर्श किया गया. हाईकमान ने जल्द कार्यकारिणी के गठन की बात कही है. उन्होंने दिल्ली में पार्टी आलाकमान के समक्ष अपना पक्ष रखा तथा संगठन के गठन में हो रही देरी पर भी चिंता जताई.

युवाओं को भी अवसर देने पर जाेर दिया

उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी के गठन में हो रही देरी से कार्यकर्ताओं में निराश फैल रही हैं, इसलिए जल्द फैसला लेकर संगठन को नई ऊर्जा देने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी में अनुभवी नेताओं के साथ युवाओं को भी अवसर दिया जाना चाहिए. एक पार्टी अध्यक्ष ऐसा मजबूत होना चाहिए जो सभी कार्यकर्ताओं को स्वीकार हो.

इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी और सरकार में सभी कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान मिलना चाहिए, क्योंकि संगठन की मजबूती सभी की मेहनत का परिणाम है. इस संबंध में भी उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष भी बात रखी है और मांग की है कि पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को सरकार में बोर्ड और निगमों में जिम्मेदारियां दी जाएं.

जो जिम्मेदारी हाेगी उसे पूरी निष्ठा से निभाउंगी- प्रतिभा सिंह 

प्रेस को जारी बयान में प्रतिभा सिंह ने कहा कि अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूती प्रदान की थी, आगे भी जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाएगी, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगी. पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह हमेशा उन्हें पार्टी की मजबूती के लिए काम करने की सीख देते थे और वे उन्हीं के निर्देशों पर काम कर रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget