एक्सप्लोरर

Himachal: 41 घंटे बाद बहाल हुआ चंडीगढ़-मनाली हाईवे, मंडी-औट मार्ग पर अभी भी खतरा

Mandi News: चंडीगढ़ -मनाली नेशनल हाईवे पर दवाड़ा से झलोगी के बीच भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से यातायात पूरी तरह बंद हो गया था. करीब 41 घंटे बाद, हाईवे को एकतरफा यातायात के लिए बहाल कर दिया.

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने भारी तबाही मचाई है. एक बड़ी दुर्घटना न हो इसके लिए राज्य में कई सड़कें अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थी. लेकिन अब चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर दवाड़ा से झलोगी के बीच भारी बारिश के बाद हुई भूस्खलन की घटनाओं ने यातायात को पूरी तरह से ठप कर दिया था. मंगलवार रात करीब 8 बजे बंद हुआ हाईवे लगभग 41 घंटे बाद गुरुवार (7 अगस्त) को दोपहर 1 बजे एक तरफा यातायात के लिए बहाल कर दिया गया.

जानकारी के मुताबिक, दवाड़ा फ्लाईओवर के पास अचानक भारी चट्टानें गिर गईं, वहीं झलोगी तक करीब चार अलग-अलग स्थानों पर सलाइडिंग होती रही, जिससे सैकड़ों वाहन दोनों ओर फंस गए थे.

यात्री हनोगी व रैंस नाला सुरंगों के बीच फंसे हुए थे

इसके बाद 9 मील और जोगनी मोड़ पर भी लेंडसलाइड के कारण मार्ग बंद था पर बुधवार शाम तक इन दोनों जगहों को खोल दिया गया था. इस बीच भारी बारिश के कारण वाहनों के आवाजाही में काफी दिक्कतें हो रही है. वहीं मंडी के काइंच मोड़ पर भूस्खलन में चंडीगढ़ निवासी जयकृष्ण जो कि एक टैक्सी ड्राइवर हैं वे घायल हो गए.

दवाड़ा में स्थिति को देखते हुए पंडोह और औट पुलिस ने मोर्चा संभाला और मौके पर तैनात रहकर आवाजाही को नियंत्रण में लिया. एक तरफा ट्रैफिक की बहाली के बाद अभी भी हाईवे पर खतरा बना हुआ है, खासकर मंडी से औट तक का सफर जोखिम भरा बना हुआ है.

हाईवे बंद होने के कारण कई वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान 

इस दौरान सबसे अधिक प्रभावित वे यात्री रहे, जो हनोगी व रैंस नाला सुरंगों के बीच फंसे हुए थे. प्रशासन और समाजसेवी संस्थाओं ने इन यात्रियों के लिए भोजन, पानी और बिस्कुट आदि की व्यवस्था की.

इस बीच हाईवे बंद होने के कारण कई वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा. फलों और सब्ज़ियों से लदे ट्रक और गाड़ियां रास्ते में फंसी रहीं, जिससे सामान सड़ गया और व्यापारियों को नुकसान हुआ. हालांकि एक तरफा यातायात शुरू हो गया है, लेकिन हाईवे की हालत अब भी खतरे से खाली नहीं.

इस भारी बारिश के कारण फिर से स्लाइडिंग का खतरा बना हुआ है. एन एच ए आई और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है, लेकिन स्थायी समाधान अभी दूर नजर आ रहा है.

 

Input By : परी शर्मा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक
हिमाचल: BJP की CM को नसीहत, बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें
हिमाचल: BJP की CM को नसीहत, बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget