एक्सप्लोरर

Himachal News: चुनाव से पहले में तीसरे मोर्चे की तैयारी, प्रदेश भर में रायशुमारी में जुटे पूर्व मंत्री रामलाल मार्कंडेय

Himachal News In Hindi: प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले तीसरे राजनीतिक विकल्प की चर्चा तेज हो गई है. पूर्व मंत्री रामलाल मार्कंडेय प्रदेश में नेताओं से मुलाकात कर राय ले रहे हैं.

हिमाचल प्रदेश की राजनीति में साल 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज होती दिख रही है. प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के अलावा एक तीसरे राजनीतिक विकल्प की संभावनाओं पर चर्चा शुरू हो गई है. इस दिशा में पहल करते हुए पूर्व मंत्री और लाहुल के पूर्व विधायक रामलाल मार्कंडेय ने तीसरे मोर्चे के गठन को लेकर विभिन्न जिलों के नेताओं से संपर्क अभियान शुरू किया है.

रामलाल मार्कंडेय इन दिनों प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों का दौरा कर रहे हैं. हाल ही में कुल्लू में एक बैठक आयोजित करने के बाद वे दो दिवसीय प्रवास पर हमीरपुर पहुंचे. यहां उन्होंने कई नेताओं से मुलाकात कर तीसरे मोर्चे की संभावनाओं पर चर्चा की.

उनका कहना है कि पहले प्रदेश के लोगों और नेताओं की राय ली जाएगी, उसके बाद ही औपचारिक रूप से तीसरा मोर्चा बनाने की घोषणा की जाएगी.

पहले संगठन मजबूत करने की योजना

बैठकों में शामिल असंतुष्ट नेताओं ने यह भी तय किया है कि तीसरे मोर्चे को मजबूत बनाने के लिए सबसे पहले ब्लॉक और जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं का नेटवर्क तैयार किया जाएगा. इसके बाद नेतृत्व और संगठन की संरचना को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा.

बताया जा रहा है कि इस पहल से जुड़े कई नेताओं का अपने-अपने क्षेत्रों में अच्छा जनाधार है, जिससे इस प्रयास को बल मिल सकता है.

कुल्लू बैठक में कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल

हाल ही में कुल्लू जिले में हुई बैठक में करीब 6 पूर्व मंत्री और लगभग 40 नेता शामिल हुए थे. इनमें कई ऐसे नेता भी थे जिन्हें 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने टिकट नहीं दिया था. इन नेताओं का मानना है कि प्रदेश में लोगों के सामने एक नया राजनीतिक विकल्प होना चाहिए, जिससे राजनीति में नई दिशा मिल सके.

भाजपा-कांग्रेस के नेताओं से भी संपर्क

हमीरपुर में बातचीत के दौरान रामलाल मार्कंडेय ने बताया कि जल्द ही तीसरा मोर्चा संगठनात्मक रूप से खड़ा किया जाएगा. इसके साथ ही प्रदेश के मुद्दों को ध्यान में रखते हुए एक मेनिफेस्टो भी जारी किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस से जुड़े कई नेताओं से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि जो लोग मौजूदा राजनीति से निराश हैं, उन्हें एक नया मंच मिल सके.

कई पूर्व विधायकों से की मुलाकात

अपने दौरे के दौरान मार्कंडेय ने कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की. बुधवार सुबह उन्होंने स्वर्गीय जगदेव चंद ठाकुर के घर जाकर उनके बेटे और पूर्व विधायक नरेंद्र ठाकुर से चर्चा की.

इसके बाद वे पूर्व शिक्षामंत्री ईश्वरदास धीमान के घर पहुंचे और उनके बेटे तथा पूर्व विधायक अनिल धीमान से भी बातचीत की. साथ ही पूर्व विधायक कमलेश कुमारी और बड़सर के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा से भी तीसरे विकल्प को लेकर राय ली गई.

आगे शिमला, सोलन और सिरमौर का दौरा

दोपहर बाद मार्कंडेय सरकाघाट के पूर्व विधायक कर्नल इंद्र सिंह से मिलने पहुंचे और उनसे भी राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की. इसके अलावा बिलासपुर जिले में भी भाजपा और कांग्रेस के कुछ पूर्व विधायकों तथा नेताओं से संपर्क साधा जा रहा है.

सूत्रों के अनुसार, शाम के समय शिमला में भी कुछ नेताओं के साथ बैठक प्रस्तावित है. इसके बाद सोलन और सिरमौर जिलों में भी नेताओं से बातचीत की जाएगी.

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि यह पहल आगे बढ़ती है तो हिमाचल की राजनीति में 2027 के चुनाव से पहले नया समीकरण बन सकता है. हालांकि फिलहाल यह प्रक्रिया रायशुमारी और संपर्क तक ही सीमित है, लेकिन आने वाले समय में इसके परिणाम स्पष्ट हो सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

ऊना में 260 करोड़ की परियोजनाओं का CM सुक्खू ने किया शिलान्यास, औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार
ऊना में 260 करोड़ की परियोजनाओं का CM सुक्खू ने किया शिलान्यास, औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार
Kangra News: कांगड़ा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 की मौत, 13 घायल
कांगड़ा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 की मौत, 13 घायल
Himachal News: हाईकोर्ट ने बागी विधायकों की पेंशन की बहाल, मंत्री हर्षवर्धन चौहान क्या बोले?
हिमाचल: हाईकोर्ट ने बागी विधायकों की पेंशन की बहाल, मंत्री हर्षवर्धन चौहान क्या बोले?
Hamirpur News: हमीरपुर में बाबा बालक नाथ मंदिर जाते श्रद्धालुओं पर टूटी आफत, चट्टान गिरने से महिला जख्मी
हमीरपुर में बाबा बालक नाथ मंदिर जाते श्रद्धालुओं पर टूटी आफत, चट्टान गिरने से महिला जख्मी
Advertisement

वीडियोज

165 मासूमों की आखिरी निशानी !
Sansani: ईरान के जख्मों की दर्दनाक उड़ान ! | ABP News | War
Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran Talk Fail: होर्मुज स्ट्रेट, न्यूक्लियर और बैलिस्टिक मिसाइलें.... पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच क्यों फेल हो गई बातचीत?
होर्मुज स्ट्रेट, न्यूक्लियर और बैलिस्टिक मिसाइलें.... पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच क्यों फेल हो गई बातचीत?
Mathura Boat Accident: यमुना नाव हादसे में अब तक 11 की मौत, 5 अभी भी लापता, ठेकेदार और नाविक गिरफ्तार
मथुरा: यमुना नाव हादसे में अब तक 11 की मौत, 5 अभी भी लापता, ठेकेदार और नाविक गिरफ्तार
IPL Points Table: पहली जीत के बाद CSK ने अंक तालिका में लगाई छलांग, देखें सभी 10 टीमों का हाल
पहली जीत के बाद CSK ने अंक तालिका में लगाई छलांग, देखें सभी 10 टीमों का हाल
'इन आंखों की मस्ती' से 'दम मारो दम' तक, आशा भोसले के ये 10 गाने आज भी फैंस के दिलों में हैं बसते
'इन आंखों की मस्ती' से 'दम मारो दम' तक, आशा भोसले के ये 10 गाने आज भी फैंस के दिलों में हैं बसते
Assembly Election 2026 Live: एसआईआर के कारण 250 लोगों की मौत, 60 लाख हिंदू, 30 लाख मुसलमानों के नाम वोटर लिस्ट से काटा गया- ममता बनर्जी
Live: एसआईआर के कारण 250 लोगों की मौत, 60 लाख हिंदू, 30 लाख मुसलमानों के नाम वोटर लिस्ट से काटा गया- ममता बनर्जी
US Iran Peace Talks in Pakistan: अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फेल, अब पाकिस्तान ने दोनों पक्षों के सामने रखी ये डिमांड
अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फेल, अब पाकिस्तान ने दोनों पक्षों के सामने रखी ये डिमांड
2 लाख लगाकर कमा सकते हैं 10 लाख, टमाटर की खेती का यह तरीका बदल देगा किस्मत
2 लाख लगाकर कमा सकते हैं 10 लाख, टमाटर की खेती का यह तरीका बदल देगा किस्मत
किताबें हैं या सोने के बिस्किट? स्कूलों की मनमानी से महंगी किताबें खरीदने को मजबूर हैं पैरेंट्स, वीडियो वायरल
किताबें हैं या सोने के बिस्किट? स्कूलों की मनमानी से महंगी किताबें खरीदने को मजबूर हैं पैरेंट्स
Embed widget