एक्सप्लोरर

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी पर फिर गरमाई सियासत! जयराम के निशाने पर सुक्खू सरकार, कांग्रेस ने किया पलटवार

Himachal Pradesh News: जयराम ठाकुर का मानना है कि कांग्रेस सरकार सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के स्तर को कम करने की कोशिश कर रही है. वहीं, कांग्रेस जयराम ठाकुर की बातों को तथ्यों से परे बता रही है.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में जिला मंडी की सरदार पटेल यूनिवर्सिटी को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है. इससे पहले कई बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सदन के भीतर भी सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सरदार पटेल यूनिवर्सिटी को लेकर गहमागहमी हो चुकी है. जिला मंडी नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का गृह ज़िला है. 

ऐसे में जयराम ठाकुर ने यहां सरदार पटेल यूनिवर्सिटी को स्थापित करने का कदम उठाया था. अब जयराम ठाकुर का मानना है कि राज्य में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के स्तर को कम की कोशिश कर रही है. जयराम ठाकुर का कहना है कि राज्य सरकार एक साजिश के तहत इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है. वहीं, कांग्रेस जयराम ठाकुर की बातों को तथ्यों से परे बता रही है.

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर निशाना
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी को बंद कर करने के कुचक्र रचने से बाज आए. पहले सरकार ने एसपीयू से उसके क्षेत्र छीन लिए. इस वजह यूनिवर्सिटी के में कॉलेज की संख्या में भारी कमी आई है. इसके बाद बजट में भी कटौती की गई. सरकार ने बिल्डिंग तक भी छीन ली, जिससे यूनिवर्सिटी बंद हो जाए. 

इतना सब करने के बाद भी जब सरकार का मन नहीं भरा, तो अब मंडी यूनिवर्सिटी से सरकार सभी बीएड कॉलेज छीनने की कोशिश कर रही है. सरकार का मंतव्य है कि इससे यूनिवर्सिटी के आय का बड़ा साधन अपने आप समाप्त हो जाए और सरकार को यूनिवर्सिटी पर ताला लगाने का बहाना मिल जाए.

जयराम ठाकुर पर कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर का पलटवार  
धर्मपुर से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ने नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर पर सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर कभी शिवधाम और कभी एसपीयू के नाम पर मंडी जिला के विकास को हाशिए पर धकेलने का प्रयास कर रहे हैं. 

राज्य सरकार की सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी को बंद करने की कोई मंशा नहीं है और न ही बीएड कॉलेजों को एचपीयू को ट्रांसफर करने का कोई प्रस्ताव राज्य सरकार के विचाराधीन है, बल्कि सरकार इस विश्वविद्यालय को सुदृढ़ करने के प्रयास कर रही है. चंद्रशेखर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष भ्रामक और तथ्यहीन बयानबाजी कर जन भावनाएं भड़काने का प्रयास कर रहे है, जबकि हकीकत इसके ठीक विपरीत है.

SP इल्मा अफरोज के ट्रांसफर पर लगा स्टे हाईकोर्ट ने हटाया, अब कहीं भी हो सकेगा तबादला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा
बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा
हिमाचल में IAS-IFS-IPS पदों की संख्या घटेगी, CM सुक्खू ने बताई वजह
हिमाचल में IAS-IFS-IPS पदों की संख्या घटेगी, CM सुक्खू ने बताई वजह
मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत
शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget