एक्सप्लोरर

'दिल्ली के बाद हिमाचल में भी एक शहजादे, कभी महलों से निकलें तो गरीबी देखें', कंगना रनौत ने कसा तंज

Himachal Lok Sabha Election: बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ किन्नौर में चुनाव प्रचार किया. चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने खुद को सामान्य परिवार की बेटी बताया.

Himachal Pradesh Lok Sabha Elections 2024: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट चर्चा का विषय बनी हुई है. बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं. कांग्रेस ने विक्रमादित्य सिंह को मंडी से लोकसभा का टिकट दिया है. टिकट मिलने के बाद कंगना रनौत लगातार चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं. कंगना ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के जनजातीय इलाके किन्नौर में प्रचार किया. इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे.

बिना नाम लिए राहुल गांधी पर साधा निशाना 

चुनाव प्रचार के दौरान कंगना रनौत ने बिना नाम लिए राहुल गांधी और विक्रमादित्य सिंह पर निशाना साधा. कंगना रनौत ने कहा- 'एक दिल्ली में शहजादे हैं, बहुत बड़े माता-पिता की संतान. उत्तर प्रदेश में भी ऐसे ही शहजादे हैं. हिमाचल प्रदेश में भी एक शहजादे देखने को मिलते हैं, जो कभी अपने महलों से निकलें तो गरीबी देखें. मैं दौलत-शोहरत और मीडिया अटेंशन की लालच में नहीं आई हूं. मैं जनता की सेवा के लिए आई हूं'.

चुनाव प्रचार में कंगना रनौत ने झोंकी ताकत

कंगना रनौत ने कहा, 'मैं सामान्य परिवार से निकली हुई लड़की हूं. संघर्ष से बॉलीवुड में नाम कमाया है. जानती हूं कि गरीबी क्या होती है. गरीबों का दु:ख भी समझती हूं.' उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद भी एक गरीब घर से निकाल कर आए हैं और संघर्ष को जानते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने माता-बहनों को सम्मान देने के लिए 33 फीसदी आरक्षण देने का काम किया.

कंगना ने कहा, ' प्रधानमंत्री सिर्फ महिला सशक्तिकरण की बात नहीं करते, बल्कि चाहते हैं कि महिलाएं देश का नेतृत्व करने के लिए आगे बढ़ें. वर्तमान हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सिर्फ एक महिला विधायक है, लेकिन 33 फीसदी आरक्षण के बाद कुल 66 में से 22 महिलाएं विधानसभा जीतकर पहुंच पाएंगी.' उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को प्रधान सेवक कहा जाता है, क्योंकि लोकतंत्र में जनता ही राजा होती है.

Himachal Lok Sabha Elections: 'मुसलमानों को आपकी संपत्ति बांटना चाहती है Congress' अनुराग ठाकुर बोले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

China-Taiwan Tension: ताइवान के नजदीक चीन ने तैनात किए 34 लड़ाकू विमान और 11 युद्धपोत, क्या हमले का है प्लान?
ताइवान के नजदीक चीन ने तैनात किए 34 लड़ाकू विमान और 11 युद्धपोत, क्या हमले का है प्लान?
Ek Din Teaser: फ्रेश जोड़ी, फ्रेश रोमांस! ‘एक दिन’ के टीज़र में साई पल्लवी और जुनैद खान ने जीता दिल
‘एक दिन’ के टीज़र में साई पल्लवी और जुनैद खान ने जीता दिल
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी
अर्शदीप सिंह के साथ बर्ताव पर आग-बबूला हुए आर अश्विन, टीम इंडिया के मैनेजमेंट पर उठाए सवाल
अर्शदीप सिंह के साथ बर्ताव पर आग-बबूला हुए आर अश्विन, टीम इंडिया के मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

वीडियोज

Border 2 Trailer Review: जंग का एलान, सनी देओल की Entry & Full On देशभक्ति
Maharashtra BMC Municipal Election Poll Results : जीत पाते ही जमकर झूमें कार्यकर्ता, खेली होली ! | Mumbai
Maharashtra BMC Municipal Election Poll Results : Mumbai में Shivsena - BJP के बीच जोरदार टक्कर !
Maharashtra BMC Municipal Election Poll Results:BMC में VIP सीटों पर टिकीं सबकी नजरें,जानिए कौन आगे
Maharashtra BMC Municipal Election Poll Results : बस खुलने वाली है चुनाव की पेटी ! । Shivsena । BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
China-Taiwan Tension: ताइवान के नजदीक चीन ने तैनात किए 34 लड़ाकू विमान और 11 युद्धपोत, क्या हमले का है प्लान?
ताइवान के नजदीक चीन ने तैनात किए 34 लड़ाकू विमान और 11 युद्धपोत, क्या हमले का है प्लान?
Ek Din Teaser: फ्रेश जोड़ी, फ्रेश रोमांस! ‘एक दिन’ के टीज़र में साई पल्लवी और जुनैद खान ने जीता दिल
‘एक दिन’ के टीज़र में साई पल्लवी और जुनैद खान ने जीता दिल
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी
अर्शदीप सिंह के साथ बर्ताव पर आग-बबूला हुए आर अश्विन, टीम इंडिया के मैनेजमेंट पर उठाए सवाल
अर्शदीप सिंह के साथ बर्ताव पर आग-बबूला हुए आर अश्विन, टीम इंडिया के मैनेजमेंट पर उठाए सवाल
BJP National President Election: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
सेंसर वाली एलईडी लाइट लगाने से कितनी होती है बचत, नॉर्मल बल्ब से कितने यूनिट कम होती है खर्च?
सेंसर वाली एलईडी लाइट लगाने से कितनी होती है बचत, नॉर्मल बल्ब से कितने यूनिट कम होती है खर्च?
सर्दियों में कब और किस वक्त खानी चाहिए मूली, जानें डाइजेशन सिस्टम को कैसे करती है मजबूत?
सर्दियों में कब और किस वक्त खानी चाहिए मूली, जानें डाइजेशन सिस्टम को कैसे करती है मजबूत?
Ex से अच्छा कोई नहीं काटता... कॉम्पिटिशन में उड़ाई Ex-Girlfriend के फोटो वाली पतंग, काट डाले 200 पेंच
Ex से अच्छा कोई नहीं काटता... कॉम्पिटिशन में उड़ाई Ex-Girlfriend के फोटो वाली पतंग, काट डाले 200 पेंच
Embed widget