एक्सप्लोरर

Himachal: 'कांग्रेस मुक्त का नारा देने वाली BJP हो रही कांग्रेस युक्त', ऑपरेशन लोटस पर भड़के कुलदीप राठौर

Himachal Pradesh Politics: हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के कुनबे का विस्तार होने पर कांग्रेस आग बबूला है. कांग्रेस के छह बागी पूर्व विधायकों ने लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का दामन थाम लिया है.

Himachal Pradesh Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की सातवें चरण की वोटिंग से पहले हिमाचल प्रदेश में सियासत गर्म है. कांग्रेस के बागी छह पूर्व विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है.

पूर्व विधायकों के बीजेपी में शामिल होने पर कांग्रेस ने हमला बोला है. राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि बीजेपी जोड़-तोड़ की राजनीति कर रही है और कांग्रेस मुक्त का नारा देनेवाली पार्टी कांग्रेस युक्त होती जा रही है.

कुलदीप सिंह राठौर शिमला में प्रेस को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि देश में आज अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात हो गए हैं. बीजेपी विपक्ष को दबाने का काम कर रही है. कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव बिल्कुल साबित होने वाला है.

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का बढ़ा कुनबा

पिछले चुनाव में भी एजेंडा तय कर दिए गया थे. उन्होंने मुद्दा विहीन चुनाव होने पर अफसोस जताया. कांग्रेस नेता ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में देश का कितना विकास हुआ, सवाल पूछना विपक्ष का हक है.

कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि अभी के पांच वर्षों में केंद्र सरकार ने विपक्ष को दबाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि ऐसा पहले देश की राजनीति में कभी देखने को नहीं मिला. आनन-फानन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई थी.

कांग्रेस के बागी पूर्व विधायकों ने ली सदस्यता

राठौर ने कहा ''पहली बार चुनाव आचार संहिता लगने के बाद एक मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया गया. बीजेपी विरोधी आवाज को दबाने का काम कर रही है. बीजेपी ने इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर 'चंदा दो, धंधा लो' की पॉलिसी चलाई. ईडी और सीबीआई की रेड डालकर कंपनियों से चंदा लिया. देश में केंद्र सरकार ने हफ्ता वसूली जैसी स्थिति बनाई हुई है.''

उन्होंने कहा कि संसाधनों का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए कांग्रेस का अकाउंट भी फ्रीज कर दिया.

देश में इमरजेंसी जैसे हालात- कुलदीप राठौर 

कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि देश में घोषित इमरजेंसी जैसे हालात हो गए हैं, बाहर से नजर नहीं आ रहे हैं. लेकिन, कांग्रेस हर परिस्थिति में बीजेपी से लड़ने को तैयार है. प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए अभी तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं होने पर कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि अभी बीजेपी ने दो उम्मीदवार तय नहीं किए हैं. उन्होंने कहा कि देरी जोड़-तोड़ की वजह से हो रही है.

कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि बीजेपी कांग्रेस मुक्त भारत का नारा देती है, लेकिन आज स्थिति यह है कि बीजेपी कांग्रेस युक्त होती जा रही है. हिमाचल प्रदेश में चारों लोकसभा सीटों पर एक जून को वोट डाले जायेंगे.

Lok Sabha Elections: हिमाचल मुख्य सचिव ने चुनाव की तैयारी को लेकर की बैठक, DGP समेत अन्य अधिकारियों को दिए ये अहम निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
हिमाचल सरकार ने बदली तबादला नीति, अब 3 साल की सेवा अनिवार्य
हिमाचल सरकार ने बदली तबादला नीति, अब 3 साल की सेवा अनिवार्य
हिमाचल: चंबा में कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
हिमाचल: चंबा में कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
हिमाचल बीजेपी की नई टीम घोषित, संगठन में इन्हें मिली जगह; देखें
हिमाचल बीजेपी की नई टीम घोषित, संगठन में इन्हें मिली जगह; देखें

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget