एक्सप्लोरर

'विधायकों को बार-बार जलील करते हैं CM सुक्खू', जयराम ठाकुर ने दी 'वीरभद्र स्टाइल पॉलिटिक्स' से सीखने की नसीहत

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के शिमला में बजट से पहले विधायक प्राथमिकता की बैठक का आयोजन किया गया था. इस बैठक का बीजेपी विधायकों ने बहिष्कार किया. जयराम ठाकुर ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है.

Himachal Pradesh Politics: शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश सचिवालय में बजट से पहले विधायक प्राथमिकता की बैठक हो रही है. भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने इस बैठक का बहिष्कार किया है. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर अपने विधायक दल के साथ प्रदेश सरकार के खिलाफ मुखर नजर आ रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायकों को बार-बार जलील करने का काम करते हैं.

उन्होंने कहा कि विपक्ष के विधायक के तौर पर तो मुख्यमंत्री हमेशा ही विधायक के संस्थान की मजबूती की बात करते थे, लेकिन जब से मुख्यमंत्री बने हैं तब से वे विधायकों को अपमानित करने का काम कर रहे हैं. जयराम ठाकुर ने कहा कि बीजेपी के विधायकों के विकास के काम विधायक प्राथमिकता बैठक में प्राथमिकता देने के बाद नहीं होते हैं. इसी तरह कांग्रेस के कुछ विधायक भी अपनी सरकार से परेशान हैं.

'वीरभद्र स्टाइल पॉलिटिक्स' से सीखने की नसीहत
जयराम ठाकुर ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को 'वीरभद्र सिंह स्टाइल ऑफ पॉलिटिक्स' करने की भी नसीहत दी. उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री रहते हुए सभी का सम्मान करते थे. जयराम ठाकुर ने इस संबंध में किस्सा भी साझा किया. उन्होंने कहा कि एक बार जब वीरभद्र सिंह उनके गृह क्षेत्र में आए, तो यहां उन्होंने वीरभद्र सिंह का स्वागत किया और वापस लौटने लगे. 

उन्होंने आगे बताया कि इस पर वीरभद्र सिंह ने रोका और अपने साथ कार्यक्रम में चलने के लिए कहा. जयराम ठाकुर ने कहा कि वह तो कांग्रेस का सम्मेलन है. ऐसे में वे उस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकते हैं. इस पर वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह कांग्रेस के सम्मेलन नहीं, बल्कि सरकारी कार्यक्रम है. ऐसे में विधायक के तौर पर उन्हें साथ चलना चाहिए. वीरभद्र सिंह ने उन्हें गाड़ी में बिठाया और अपने साथ कार्यक्रम में ले गए. कार्यक्रम में ले जाकर भी उन्होंने जयराम ठाकुर को अपने साथ मंच पर जगह दी और उन्हें पूर्ण रूप से सम्मान दिया.

पूर्व सरकार को दोषी ठहराना बंद किया जाए- जयराम ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य में विकास पूरी तरह ठप हो चुका है. सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू हर बात का ठीकरा पूर्व सरकार पर फोड़ने का काम करते हैं. कभी वे केंद्र सरकार से मदद मिलने की मदद न मिलने की बात करते हैं, तो कभी यह कहते हैं कि पूर्व BJP सरकार ने लोन लिया. उन्होंने पूछा कि क्या इससे पहले जब साल 2017 में कांग्रेस पार्टी की सरकार सत्ता से गई, तो उन्होंने कोई लोन नहीं लिया था. क्या वे तत्कालीन बीजेपी की सरकार को नो ड्यूज सर्टिफिकेट देकर गए थे.

उन्होंने कहा कि राज्य में स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. अब इस तरह पूर्व सरकार पर आरोप लगाने की बातें बंद कर देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जिस तरह राज्य में विधायक परेशान हो रहे हैं, उसी तरह राज्य की जनता भी खासी परेशान है.

ये भी पढ़ें: Kullu Earthquake: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर कितनी मापी गई तीव्रता?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Russia-Ukraine War: जेलेंस्की ने शांति समझौते को लेकर कर किया बड़ा दावा! अमेरिका की बताई असली मंशा
जेलेंस्की ने शांति समझौते को लेकर कर किया बड़ा दावा! अमेरिका की बताई असली मंशा
उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव पहुंचे CM योगी का दिखा अलग अंदाज, बच्चे से बोले- 'हम भी तेरे दादा...'
उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव पहुंचे CM योगी का दिखा अलग अंदाज, बच्चे से बोले- 'हम भी तेरे दादा...'
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था

वीडियोज

Sansani: दिल्ली हिंसा के 13 शैतान ! | Crime News
UP News: Bareli में बुलडोजर एक्शन के दौरान लोगों का हंगामा ! | Boldozer Action | UP | Bareli
Janhit: बदले के लिए गिरफ्तार... या कानून की तलवार ? | PappuYadavArrested | Chitra Tripathi
Pappu Yadav Arrested: पप्पू की गिरफ्तारी का मिडनाइट ड्रामा | Bihar News | Pappu Yadav Update
Sandeep Chaudhary: 'विकसित भारत' की ओर कदम या निकलेगा देश का दम? | India-US Deal | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Russia-Ukraine War: जेलेंस्की ने शांति समझौते को लेकर कर किया बड़ा दावा! अमेरिका की बताई असली मंशा
जेलेंस्की ने शांति समझौते को लेकर कर किया बड़ा दावा! अमेरिका की बताई असली मंशा
उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव पहुंचे CM योगी का दिखा अलग अंदाज, बच्चे से बोले- 'हम भी तेरे दादा...'
उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव पहुंचे CM योगी का दिखा अलग अंदाज, बच्चे से बोले- 'हम भी तेरे दादा...'
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
दिल्ली: निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का निधन, गीजर ब्लास्ट से गई जान
दिल्ली: निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का निधन, गीजर ब्लास्ट से गई जान
क्या आपके इलाके में भी बिना पर्चा लिए दवा बेच रहा केमिस्ट, जानें कहां कर सकते हैं कंप्लेंट?
क्या आपके इलाके में भी बिना पर्चा लिए दवा बेच रहा केमिस्ट, जानें कहां कर सकते हैं कंप्लेंट?
कोटा में कोचिंग के लिए कितना आता है एक साल का कुल खर्च? बच्चे को भेजने से पहले यहां जानें
कोटा में कोचिंग के लिए कितना आता है एक साल का कुल खर्च? बच्चे को भेजने से पहले यहां जानें
Embed widget