एक्सप्लोरर

Kullu Earthquake: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर कितनी मापी गई तीव्रता?

Kullu Earthquake News: हिमाचल के कुल्लू जिले में सोमवार सुबह 6:50 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 3.4 रिक्टर स्केल मापी गई. भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.

Earthquake In Kullu: हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में सोमवार सुबह के वक्त भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. 3 फरवरी की सुबह 06:50 बजे यह भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि राहत की बात यह है कि भूकंप के दौरान कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, यह जलजला जमीन से 5 किलोमीटर भीतर आया है. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई.

भूकंप आने के कारण
पृथ्वी की सतह के नीचे या धरती के अंदर हमेशा उथल-पुथल मची रहती है. धरती के अंदर मौजूद प्लेट लगातार आपस में टकराती या दूर खिसक रही होती हैं. इसी के चलते हर साल भूकंप आते रहते हैं. भूकंप को समझने से पहले हमें धरती के नीचे मौजूद प्लेटों की संरचना को समझना चाहिए. धरती में 12 टैक्टोनिक प्लेट होती हैं. इन प्लेटों के आपस में टकराने पर जो ऊर्जा निकलती है, उसे ही भूकंप कहा जाता है.

भूकंप को कितने जोन में बांटा गया?
भूकंप के लिहाज से भारत को पांच सिस्मिक जोन में बांटा गया है. भूकंप से सबसे ज्यादा खतरा सिस्मिक जोन-5 के इलाकों को है. वहीं, सबसे कम खतरा जोन 1 और 2 के इलाकों को है. पांचवें जोन में देश का कुल 11 फीसदी हिस्सा आता है, जबकि चौथे जोन में 18 फीसदी हिस्सा आता है. वहीं तीसरे और दूसरे जोन में देश का 30 फीसदी हिस्सा आता है. हिमाचल प्रदेश का ज्यादातर इलाका भूकंप के लिहाज से सिस्मिक जोन 4 और 5 में आता है.

बीकानेर में भी आया था भूकंप
रविवार (2 फरवरी) को राजस्थान के बीकानेर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, रविवार दोपहर को राजस्थान के बीकानेर क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 3.6 तीव्रता का मध्यम भूकंप आया था. भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई पर स्थित था, जिसका निर्देशांक 27.76 N और देशांतर 73.72 E था. हालांकि अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन अचानक आए झटकों से लोग घबरा गए थे.

ये भी पढ़ें: Himachal: खून की कमी से जूझ रहे हैं अस्पतालों के ब्लड बैंक, जानिए कैसे पूरी की जा रही है जरूरत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सिर्फ बयानबाजी से नहीं होती जीत', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'बयानबाजी से जीत नहीं होती', ऑपरेशन सिंदूर पर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते...,' उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते', उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप

वीडियोज

Isha Foundation के Sadhguru को अपने घर बुलाना चाहते हैं तो जरूर देखें ये वीडियो
Sadhguru के ‘दामाद’ ने बताई घर पर होने वाली अनोखी बातचीत!
Mahashivratri 2026 में Sadhguru के आश्रम में क्या गाने वाले हैं Swaroop Khan?
PM Modi visit to Assam : PM मोदी ने असम को कई सौगात दी..कांग्रेस पर साधा निशाना | Assam News
Mahadangal With Chitra Tripathi: यूपी में 27 का एजेंडा, सनातन ही रहेगा? | Shankracharya

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिर्फ बयानबाजी से नहीं होती जीत', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'बयानबाजी से जीत नहीं होती', ऑपरेशन सिंदूर पर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते...,' उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते', उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने रुमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया सारा सच
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने बताया सच
‘क्वाड शिखर सम्मेलन कभी कैंसिल नहीं हुई’, म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर
‘क्वाड शिखर सम्मेलन कभी कैंसिल नहीं हुई’, म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर
गर्म पानी से नहाने के क्या हैं नुकसान? जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
गर्म पानी से नहाने के क्या हैं नुकसान? जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
आयुष्मान कार्ड  से एक साल में कितनी बार करा सकते हैं इलाज, जानें क्या होते हैं नियम?
आयुष्मान कार्ड  से एक साल में कितनी बार करा सकते हैं इलाज, जानें क्या होते हैं नियम?
Embed widget