एक्सप्लोरर

Depression: युवाओं में बढ़ रहे डिप्रेशन के मामले, छोटे बच्चे मानसिक तनाव के शिकार, IGMC में 5 माह से कम समय में...

Depression Amomg Youngsters: मनचाही चीज हासिल न कर पाने के चलते युवा डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं. शिमला के आईजीएमसी में पांच महीने में ही डिप्रेशन के चलते जहर खाने के 151 मामले सामने आ चुके हैं.

HP News: आधुनिक युग में डिप्रेशन की समस्या लगातार बढ़ती चली जा रही है. पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के युवा भी डिप्रेशन से अछूते नहीं है. युवाओं के बीच डिप्रेशन इतना हावी है कि इससे युवा आत्महत्या तक करने की कोशिश कर चुके हैं. यही नहीं, छोटे बच्चे भी मानसिक दबाव के चलते जहर खाकर जान देने की कोशिश कर रहे हैं.

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में जनवरी महीने से लेकर अब तक 151 मामले ऐसे सामने आए हैं, जिन्होंने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की है. चिंता का विषय यह है कि इन 151 लोगों में 28 बच्चे भी शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, जहर खाने की मुख्य वजह नशा और डिप्रेशन ही है. आईजीएमसी में मनो चिकित्सक विशेषज्ञ और डिप्टी एमएस डॉ. प्रवीण भाटिया ने बताया है कि इन दिनों लोग मानसिक दबाव में आकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे हैं.

5 महीने में 151 मामले

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में सामने आए जहर खाने के 151 मामलों में 70 पुरुष, 53 महिलाएं, 15 नाबालिग लड़के और 13 नाबालिग लड़कियां शामिल हैं. डॉक्टर भी मानसिक दबाव के चलते आत्महत्या की कोशिश के मामलों के चलते चिंता में हैं. डॉ. भाटिया ने बताया कि जहर खाकर जान देने की कोशिश करने के मुख्य कारण वित्तीय नुकसान के साथ पढ़ाई में अच्छा न कर पाने और नौकरी चले जाने का डर है. इसके अलावा घरेलू मामले भी मानसिक दबाव की वजह बनते हैं और दबाव में आकर मरीज जान देने की कोशिश करता है.

विड्रॉल पेन से मरीज परेशान

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में विड्रोल पेन के भी मामले सामने आए हैं. विड्रॉल पेन में शख्स नशा छोड़ने की कोशिश तो करता है, लेकिन नशे का आदि होने की वजह से वह इसे छोड़ नहीं पाता. नशे के इस स्टेज पर पहुंचने के बाद व्यक्ति की आंख से पानी आना, बदन दर्द, कमर दर्द और नसों में तनाव रहता है. मरीज को खुद महसूस होता है कि वह नशा तो छोड़ना चाहता है, लेकिन उसका शरीर इसमें उसका साथ नहीं देता. डॉ. प्रवीण भाटिया ने बताया कि विड्रॉल पेन के चलते 72 घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचकर इलाज कराना जरूरी है. नशा छुड़वाने का डॉक्टरी इलाज संभव है.

मानसिक तनाव से कैसे रहें दूर?

मानसिक तनाव की सबसे बड़ी वजह हमारे मस्तिष्क में चलने वाली नकारात्मक सोच होती है. जब भी मन में नकारात्मक विचार आए, तो किसी बड़े या अपने करीबी से बात किया जाना सबसे महत्वपूर्ण होता है. किसी और के साथ अपने जीवन की तुलना करते हुए भी व्यक्ति मानसिक तनाव का शिकार होता है. ऐसे में जरूरी है कि व्यक्ति आगे बढ़ने की चाह में मन-मस्तिष्क में संतुष्टि का भाव भी लेकर चले. मानसिक दबाव की स्थिति में खुद कोई भी दवा लेने से पहले नौकरी परामर्श बेहद जरूरी है. घर के बड़ों के लिए यह जरूरी है कि अपने बच्चों की किसी दूसरे बच्चे के साथ तुलना न करें. पढ़ाई के लिए सकारात्मकता से बच्चों को आगे बढ़ाएं.

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi Shimla Visit: शिमला से लौटते ही राहुल गांधी अमेरिका के ​लिए हो जाएंगे रवाना, वहां पहुंचने के बाद करेंगे ये काम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 जुलाई से हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 20 और 21जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
18 जुलाई से हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 20 और 21जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
हिमाचल के रामपुर में बड़ा हादसा, HRTC बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी; दो की मौत कई यात्री घायल
हिमाचल के रामपुर में बड़ा हादसा, HRTC बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी; दो की मौत कई यात्री घायल
हिमाचल में वन विभाग में बड़ा फेरबदल, IFS और HPFS के 11 अधिकारियों के तबादले
हिमाचल में वन विभाग में बड़ा फेरबदल, IFS और HPFS के 11 अधिकारियों के तबादले
'वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार और कुशासन की सरकार'... कांग्रेस पर बरसे BJP विधायक बिक्रम ठाकुर
'वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार और कुशासन की सरकार'... कांग्रेस पर बरसे BJP विधायक बिक्रम ठाकुर

वीडियोज

Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget