एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Shimla Visit: शिमला से लौटते ही राहुल गांधी अमेरिका के ​लिए हो जाएंगे रवाना, वहां पहुंचने के बाद करेंगे ये काम

Rahul Gandhi In Shimla: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद राहुल गांधी थकान मिटाने के लिए शिमला पहुंच गए हैं. वहां पर वह बहन प्रियंका के घर पर कुछ दिन रुकेंगे.

HP News: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद राहुल गांधी चुनावी थकान मिटाने के लिए शिमला पहुंचे हैं. दिल्ली से शिमला के लिए रवाना हुए राहुल गांधी ने अपना आधा सफर ट्रक के जरिए पूरा किया. राहुल गांधी ट्रक में बैठकर ड्राइवर के साथ बात करते हुए नजर आए. जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी ने चंडीगढ़ तक का सफर ट्रक पर किया. राहुल गांधी का ट्रक में सफर करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

हाल ही में लोकसभा की सदस्यता गंवाने वाले राहुल गांधी अब कुछ दिन शिमला ही रुकने वाले हैं. वे अपनी बहन प्रियंका गांधी के घर पर रुकेंगे. बहन प्रियंका गांधी का घर शिमला के मशोबरा में है. बीते दिनों खुद प्रियंका गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी भी शिमला आवास पर रुकी हुई थी. कर्नाटक की जीत का जश्न भी सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने शिमला से ही मनाया. प्रियंका गांधी तो हिमाचल कांग्रेस के राज्य कार्यालय में भी पहुंची थी. इसके अलावा सोनिया गांधी ने भी शिमला से ही कर्नाटक में मुख्यमंत्री की रेस को सेटल करने का काम किया. सोनिया गांधी ने शिमला सही डीके शिवकुमार को उप मुख्यमंत्री पद के लिए मनाया.

बहन प्रियंका के घर पर रुकेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी अमूमन छुट्टियां बिताने बहन प्रियंका गांधी के घर शिमला आते हैं. यह राहुल गांधी का निजी दौरा है. इस दौरान वे किसी राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे. इससे पहले जब भी राहुल गांधी शिमला आते हैं, तो वे न ही किसी नेता से मुलाकात करते हैं और न ही किसी राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं. राहुल गांधी अब कर्नाटक विधानसभा चुनाव में महीनों के प्रचार के बाद कुछ दिन यही आराम करेंगे. राहुल गांधी खूबसूरत वादियों के बीच बहन प्रियंका गांधी के घर पर रुकेंगे. इसके बाद जून महीने में राहुल गांधी का अमेरिका जाने का भी कार्यक्रम है. यहां वे भारतीय मूल के लोगों से भी मुलाकात करेंगे.

कांग्रेस के लिए हिमाचल से तैयार हुआ माहौल

बीते कुछ सालों में राजनीतिक संघर्ष से जूझ रही कांग्रेस देश की राजनीति में वापसी करती हुई नजर आ रही है. हाल ही में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हुई जीत में हिमाचल प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. हिमाचल प्रदेश में न केवल कांग्रेस के लिए देशभर में एक माहौल स्थापित करने का काम किया, बल्कि कांग्रेस को संजीवनी भी दी. प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार में उतरे और पहाड़ों की हवा को समुद्र तक पहुंचाने का दावा किया.

यह भी पढ़ें: Himachal News: आज से कांगड़ा प्रवास पर CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, जानें क्या हैं इसके मायने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kinnaur News: किन्नौर में भारी बारिश और भूस्खलन वजह से एनएच-5 बंद, वाहनों की आवाजाही हुई प्रभावित
किन्नौर में भारी बारिश और भूस्खलन वजह से एनएच-5 बंद, वाहनों की आवाजाही हुई प्रभावित
हिमाचल में 5 IAS अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां, सरकार ने जारी किए आदेश
हिमाचल में 5 IAS अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां, सरकार ने जारी किए आदेश
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
'सोशल मीडिया पर आतंकी शक्तियां एक्टिव थीं, अच्छा हुआ माफी मांग ली', META पर बोंली कंगना रनौत
'सोशल मीडिया पर आतंकी शक्तियां एक्टिव थीं, अच्छा हुआ माफी मांग ली', META पर बोंली कंगना रनौत

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
Ravi kishan सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए
रवि किशन सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए
Embed widget