एक्सप्लोरर

Himachal Results 2022: सीएम पद पर प्रतिभा सिंह की दावेदारी मजबूत, कहा- जिस नाम पर मांगे वोट उसे नजरअंदाज नहीं करेगा आलाकमान

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस शिमला स्थित राजीव भवन में महत्वपूर्ण बैठक करने जा रही हैं. बैठक में सभी 40 विधायक अपने नेता का चुनाव करेंगे.

Himachal Results 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 40 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. शिमला में विधायक दल की बैठक से पहले हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने एक बार फिर मुख्यमंत्री के पद पर मजबूत दावेदारी पेश की है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में वीरभद्र सिंह के नाम और काम पर वोट मांगे गए हैं. जनता ने वीरभद्र सिंह के विकास मॉडल पर कांग्रेस को सत्ता में लाया है. उन्होंने कहा कि आलाकमान भी इस बात को जानता है और मुख्यमंत्री पद पर विचार करते हुए आलाकमान इस बात को नजरअंदाज नहीं करेगा.

बैठक में तय होगा मुख्यमंत्री का चेहरा
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस शिमला स्थित राजीव भवन में महत्वपूर्ण बैठक करने जा रही हैं. बैठक में सभी 40 विधायक अपने नेता का चुनाव करेंगे. विधायकों की पसंद के अलावा आलाकमान की मोहर पर ही मुख्यमंत्री का नाम फाइनल किया जाएगा. माना यह भी जा रहा है कि विधायक सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री चुनने का फैसला केंद्रीय आलाकमान पर छोड़ सकते हैं.

ये नाम भी आगे
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री की दौड़ में हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अलावा हिमाचल कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सबसे आगे हैं. इनके अलावा पूर्व हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, हिमाचल कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष धनीराम शांडिल और पूर्व मंत्री चंद्र कुमार के नाम पर भी चर्चा चल रही है.

शिमला संसदीय क्षेत्र से ही चुना जाता रहा है कांग्रेस का मुख्यमंत्री
हिमाचल प्रदेश के इतिहास में आज तक कांग्रेस ने शिमला संसदीय क्षेत्र से बाहर के नेता को मुख्यमंत्री नहीं बनाया है. हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने पर डॉ. यशवंत सिंह परमार, रामलाल ठाकुर और वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री रह चुके हैं. यह तीनों ही नेता शिमला संसद क्षेत्र से संबंध रखते हैं. इनमें यशवंत सिंह परमार सिरमौर जबकि रामलाल ठाकुर और वीरभद्र सिंह जिला शिमला से संबंध रखते हैं. एक खास बात यह भी है कि कांग्रेस में आज तक कभी गैर-राजपूत मुख्यमंत्री नहीं बन सका है. हिमाचल कांग्रेस के इतिहास में सभी पूर्व मुख्यमंत्री राजपूत समुदाय से ही संबंध रखने वाले रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Himachal Election Results 2022: क्या उपचुनाव की तरफ बढ़ रहा है हिमाचल प्रदेश? जानें- इसकी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PAK में घुसकर तबाही मचाने को तैयार थी सेना', आर्मी चीफ ने ऑपरेशन सिंदूर पर खोला अब तक का सबसे बड़ा राज
'PAK में घुसकर तबाही मचाने को तैयार थी सेना', आर्मी चीफ ने ऑपरेशन सिंदूर पर खोला अब तक का सबसे बड़ा राज
UP Politics: सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल की मुश्किलें बढ़ा सकता है NDA का ये दल, यूपी में कर दिया बड़ा दावा
सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल की मुश्किलें बढ़ा सकता है NDA का ये दल, यूपी में कर दिया बड़ा दावा
केरल में BJP को बड़ा झटका, तिरुवनंतपुरम नगर निगम उपचुनाव में हारा कैंडिडेट, अब बहुमत से दूर!
केरल में BJP को बड़ा झटका, तिरुवनंतपुरम नगर निगम उपचुनाव में हारा कैंडिडेट, अब बहुमत से दूर!
RCB के फैंस के लिए बैड न्यूज, चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होंगे मैच; विराट कोहली की टीम के लिए 2 होम ग्राउंड फाइनल
RCB के फैंस के लिए बैड न्यूज, चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होंगे मैच; विराट कोहली की टीम के लिए 2 होम ग्राउंड फाइनल

वीडियोज

Splitsvilla 16: बॉयफ्रेंड को किया था किस, क्या है उर्फी जावेद और निहारिका तिवारी की कंट्रोवर्सी?
Bollywood News: शाहिद कपूर की फिल्म ‘रोमियो’ से रणदीप हुड्डा का आखिरी वक्त पर एग्जिट
PAN, Aadhaar, Live Selfie: Crypto Trading का नया Rulebook | Paisa Live
Khabar Gawah Hai: BMC चुनाव का महासंग्राम... किसकी जीत किसकी हार? | BMC Elections 2026 | Ajit Pawar
Udne Ki Aasha: Car पर अंडे और टूटा कांच, क्या Salaee को पहले ही हो गया था खतरे का एहसास? (13.01.2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PAK में घुसकर तबाही मचाने को तैयार थी सेना', आर्मी चीफ ने ऑपरेशन सिंदूर पर खोला अब तक का सबसे बड़ा राज
'PAK में घुसकर तबाही मचाने को तैयार थी सेना', आर्मी चीफ ने ऑपरेशन सिंदूर पर खोला अब तक का सबसे बड़ा राज
UP Politics: सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल की मुश्किलें बढ़ा सकता है NDA का ये दल, यूपी में कर दिया बड़ा दावा
सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल की मुश्किलें बढ़ा सकता है NDA का ये दल, यूपी में कर दिया बड़ा दावा
केरल में BJP को बड़ा झटका, तिरुवनंतपुरम नगर निगम उपचुनाव में हारा कैंडिडेट, अब बहुमत से दूर!
केरल में BJP को बड़ा झटका, तिरुवनंतपुरम नगर निगम उपचुनाव में हारा कैंडिडेट, अब बहुमत से दूर!
RCB के फैंस के लिए बैड न्यूज, चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होंगे मैच; विराट कोहली की टीम के लिए 2 होम ग्राउंड फाइनल
RCB के फैंस के लिए बैड न्यूज, चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होंगे मैच; विराट कोहली की टीम के लिए 2 होम ग्राउंड फाइनल
‘हक’ देखकर भावुक हुईं सामंथा, यामी गौतम की एक्टिंग को बताया शब्दों से परे
‘हक’ देखकर भावुक हुईं सामंथा, यामी गौतम की एक्टिंग को बताया शब्दों से परे
Earthquake: इस देश में आया भयानक भूकंप, रिक्टर स्केल पर मापी गई 6.3 की तीव्रता, क्या सुनामी का खतरा?
Earthquake: इस देश में आया भयानक भूकंप, रिक्टर स्केल पर मापी गई 6.3 की तीव्रता, क्या सुनामी का खतरा?
Iran: ईरान की लड़कियां किस उम्र में बन जाती हैं मां, जानें कितना है यहां का फर्टिलिटी रेट?
ईरान की लड़कियां किस उम्र में बन जाती हैं मां, जानें कितना है यहां का फर्टिलिटी रेट?
मुंबई नगर निगम के मेयर को कितनी मिलती है सैलरी, कैसे होता है इनका इंक्रीमेंट?
मुंबई नगर निगम के मेयर को कितनी मिलती है सैलरी, कैसे होता है इनका इंक्रीमेंट?
Embed widget