एक्सप्लोरर

Mandi News: हिमाचल प्रदेश के मंडी में कुदरत का कहर, बादल फटने से चार की मौत, 15 लोग लापता

Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल के मंडी जिले में बादल फटने के बाद हुई लैंडस्लाइड की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई है और 15 लोगों के लापता होने की खबर है.

Himachal Pradesh: देशभर में बाढ़ और बारिश से हो रही तबाही की तस्वीरें पिछले कुछ वक्त से सामने आ रही हैं. ऐसी ही एक हादसा हुआ है हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मंडी (Mandi) जिले में. यहां बादल फटने के बाद हुई लैंडस्लाइड की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई है और 15 लोगों के लापता होने की खबर है. हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हुई है. जिसके चलते मंडी, कांगड़ा, चंबा और शिमला (Shimla) जिलों में लैंडस्लाइड और बादल फटने जैसी घटनाएं सामने आई हैं.

हादसे में 15 लोग हुए लापता  

बादल फटने से हुए हादसे के बाद मंडी जिले के शेगली और काशांग गांव से अब तक दो लोगों के शव निकाले जा चुके हैं. वहीं अभी तक 15 लोगों के हादसे के बाद से लापता होने की खबर है. प्रशासन राहत और बचाव का काम कर रहा है लेकिन शेगली गांव के दोनों छोर से बंद हो जाने की वजह से रेस्क्यू के काम में दिक्कत आ रही है.

Himachal Pradesh Politics: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के पवन काजल और लखविंदर सिंह राणा ने थामा बीजेपी का हाथ

जिले के कई इलाकों में भरा पानी

मंडी जिले के डिप्टी कमिश्नर अरिंदम चौधरी ने जानकारी दी कि इलाके में हुई आपदा के बाद से 15 लोग अभी भी लापता है. प्रशासन सभी लोगों की जानकारी इकट्ठा कर रहा है और प्रभावितों को मदद पहुंचाई जा रही है. इसके अलावा इलाके में फसल भी बर्बाद हो चुकी है. वहीं इसके अलावा धरमपुर में मौजूद सरकारी बस स्टैंड भी पानी में पूरी तरह से डूब चुका है. साथ ही धरमपुर में शिव मंदिर और इसके पास मौजूद सत्संग भवन भी पानी में डूब चुके हैं.

लैंडस्लाइड से कई रास्ते हुए बंद

शुक्रवार रात को हुई भारी लैंडस्लाइड की वजह से मंडी-कुल्लू रोड भी ब्लॉक पड़ी है. इसके अलावा चंडीगढ़-मनाली हाइवे भी भारी बारिश की वजह से प्रभावित हुआ है. इसके अलावा कांगड़ा जिले में भी कई सड़क मार्ग ठप हो चुके हैं. इलाके से गुजरने वाली तमाम नदियां उफान पर हैं और राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, नगरौटा बागवान में भी बादल फटने के बाद पानी भर गया. कॉलेज के छात्रों को भी सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है. इसके अलावा पठानकोट-जोगिंदरनगर के बीच नैरो गेज रेल लाइन भी क्षतिग्रस्त हुई है. रेलवे पुल के दोबारा ठीक किए जाने तक ये रेल लाइन बंद रहेगी.

Azadi Ka Amrit Mahotsav पर हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने बना दिया माहौल | Saas Bahu Aur Saazish

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal Monsoon: हिमाचल पर कहर बनकर टूटा मानसून! 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और कई पेयजल योजनाएं प्रभावित
हिमाचल पर कहर बनकर टूटा मानसून! 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और कई पेयजल योजनाएं प्रभावित
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच सोलन-सिरमौर में स्कूल बंद, शिमला में पर्यटन सीजन थमा
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच सोलन-सिरमौर में स्कूल बंद, शिमला में पर्यटन सीजन थमा
किन्नौर में आसमानी आफत, सांगला वैली ब्रिज के नीचे लैंडस्लाइड, पुल टूटा तो दुनिया से कट जाएगी वादी
किन्नौर में आसमानी आफत, सांगला वैली ब्रिज के नीचे लैंडस्लाइड, पुल टूटा तो दुनिया से कट जाएगी वादी
हिमाचल सरकार में सरकारी नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इनको भी मिलेगा पुरानी पेंशन स्कीम का फायदा
हिमाचल सरकार में सरकारी नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इनको भी मिलेगा OPS का फायदा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget