एक्सप्लोरर

हिमाचल में बारिश से तबाही, लापता लोगों की तलाश जारी, भारी बारिश का अलर्ट जारी

Himachal News: हिमाचल में लगातार बारिश और भूस्खलन से हालात गंभीर हैं. चंबा में 50 श्रद्धालु एयरलिफ्ट किए गए, कुल्लू में 6 लोग लापता हैं, शिमला में सड़क जाम है. पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी है.

हिमाचल प्रदेश लगातार बारिश और भूस्खलन से जूझ रहा है. प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर में फंसे 50 मणिमहेश श्रद्धालुओं को आज सुबह बड़ी राहत मिली. भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलिकॉप्टर के माध्यम से इन श्रद्धालुओं को सुरक्षित चंबा लाया गया है, जहां से इन्हें सरकारी बसों में पठानकोट भेजा जा रहा है.

हालांकि, अभी भी भरमौर क्षेत्र में देशभर से आए 400 से अधिक श्रद्धालु फंसे हुए हैं. सरकार का दावा है कि मौसम ने साथ दिया तो आज सभी को रेस्क्यू कर लिया जाएगा. बीते एक सप्ताह से ज्यादा वक्त ये श्रद्धालु फंसे हुए हैं.

हादसे में दबे छह लोगों का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं

इधर, कुल्लू जिले में भूस्खलन से 2 मकान ढह गए थे. हादसे में दबे छह लोगों का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है. NDRF और स्थानीय प्रशासन रातभर से मलबा हटाने में जुटे हुए हैं और आज भी सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा.

शिमला जिले के रामपुर में आज तड़के NH-5 पर ज्यूरी के पास पूरा पहाड़ सड़क पर आ गिरा. इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है. इसी तरह चंडीगढ़-मनाली फोरलेन भी मंडी के ओट में बंद पड़ा हुआ है, जिससे आम जनता और पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया

मौसम विभाग ने आज भी चेतावनी जारी की है. आज प्रदेश के पांच जिलोंकांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि, शिमला की सुबह धूप के साथ हुई है. राहत भरी बात यह है कि कल से मानसून की तीव्रता कमजोर पड़ जाएगी.

6 से 10 सितंबर तक प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है. प्रदेश में इस बार का मानसून कई रिकॉर्ड तोड़ चुका है. 1 जून से 4 सितंबर तक औसतन 636.9 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार अब तक 939.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, यानी सामान्य से 48% अधिक बारिश हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में रात 12 बजे से महंगा होगा पेट्रोल, जानें नया रेट
हिमाचल में रात 12 बजे से महंगा होगा पेट्रोल, जानें नया रेट
हिमाचल प्रदेश में कब होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिया अपडेट
हिमाचल प्रदेश में कब होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिया अपडेट
मंडी-पठानकोट हाईवे पर भारी बारिश से थमी रफ्तार, गाद-मिट्टी से लगा लंबा जाम
मंडी-पठानकोट हाईवे पर भारी बारिश से थमी रफ्तार, गाद-मिट्टी से लगा लंबा जाम
'राहुल गांधी भगोड़े...', विपक्ष के वॉकआउट पर कंगना रनौत का बयान
'राहुल गांधी भगोड़े...', विपक्ष के वॉकआउट पर कंगना रनौत का बयान

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget