एक्सप्लोरर

Himachal: मंडी-पठानकोट हाईवे पर लैंडस्लाइड से ट्रैफिक ठप, सैकड़ों वाहन फंसे

Mandi News: पठानकोट-मंडी NH154 पर त्रिलोकपुर के पास पी4 टनल के बाहर भूस्खलन हुआ है, लंबाड़ी के पास भी हुए भारी भूस्खलन के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और यातायात पूरी तरह बाधित है.

हिमाचल प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से लगातार बारिश हो रही है. जिसके चलते नदियां उफान पर हैं. इस बीच NH154 पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रिलोकपुर के पास पी4 टनल के बाहर भूस्खलन हुआ है.
 
जिसके वजह से मण्डी पठानकोट हाईवे पर एक बार फिर टैफिक की रफतार थम चुकी है. भारी जाम की वजह से राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गई. मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबाड़ी के पास हुए भीषण भूस्खलन के कारण यातायात पूरी तरह से ठप्प हो गया है.

हाईवे का एक बड़ा हिस्सा कट गया

इस भूस्खलन के चलते हाईवे का एक बड़ा हिस्सा कट गया है, जिससे सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है और आवाजाही रुक गई है. जानकारी के अनुसार बुधवार काे लंबाड़ी क्षेत्र में हुए भूस्खलन के कारण हाईवे का एक बड़ा हिस्सा नदी में समा गया है, जिससे मार्ग की बहाली में काफी समय लगने की आशंका है.
 
अब सैंकडों वाहन हाईवे पर फंस चुके हैं, और रोड़ को बहाल होने में काफी समय लग सकता है, हांलाकि प्रशासन ने मौके पंहुचकर मोर्चा संभाल लिया है और एडीएम मदन कुमार खूद मोर्चे पर डटे हुए हैं. इसके बाद भारी जाम की वजह से राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गई. इसका सीधा असर यह हुआ कि हाईवे पर लंबा जाम लग गया और और पर्यटकों सहित स्थानीय लोग इसमें फंसे हुए हैं. 
 
लंबाड़ी के पास हाईवे का डंगा धंस चुका

एडीएम मण्डी मदन कुमार का कहना है कि मण्डी पठानकोट हाईवे पर लंबाड़ी के पास लैण्डस्लाईड हुआ है, हाईवे का डंगा धंस चुका है. फोरलेन निर्माण कंपनी के द्धारा हाईवे को बहाल करने का कार्य किया जा रहा है, तकरीबन एक घण्टे के अन्दर रोड़ को बहाल कर दिया जायेगा, यातायात को नियन्त्रित करने के लिये दोनों तरफ पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है, ताकि टैफिक को रैग्यूलेट किया जा सके.
 
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि टैफिक को नियन्त्रित करने के लिये छोटे वाहनों को डायनापार्क की तरफ से भेजा जा रहा है ताकि लोगों को ज्यादा मुश्किलों का सामना ना करना पडे़, रोड़ को बहाल करने के लिये युद्धस्तर पर प्रयास किया जा रहा है. माैसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना जताई है. ऐसे में प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस मार्ग पर यात्रा करते समय सावधानी बरत ने काे कहा है.

Input By : परी शर्मा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget