एक्सप्लोरर

हिमाचल में तीन निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा अब तक क्यों नहीं हुआ मंजूर? क्या बोले राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, जानें

Himachal News: तीनों निर्दलीय विधायकों ने अपने इस्तीफे की प्रति राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को भी सौंपी थी. इसके बाद राज्यपाल ने इस प्रति को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को भेजा था. 

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के तीन निर्दलीय विधायक कृष्ण लाल ठाकुर, होशियार सिंह और आशीष शर्मा का इस्तीफा अब तक स्वीकार नहीं हुआ है. तीनों निर्दलीय विधायक अब उच्च न्यायालय की का दरवाजा खटखटा सकते हैं.

इस बीच हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की प्रतिक्रिया सामने आई है. राज्यपाल ने मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए राज्यपाल ने कहा कि इस संदर्भ में राजभवन कुछ नहीं कर सकता. राजभवन के इस संबंध में कोई अधिकार नहीं है.

राज्यपाल बोले- सबकी भलाई-बुराई सबके साथ रहती है

राज्यपाल से शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि उन्होंने पहले ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को मध्य प्रदेश और कर्नाटक विधानसभा के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के फैसले की जानकारी दे दी है. उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इसका संज्ञान लिया होगा. उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को खुद ही इस बारे में फैसला करना है. राज्यपाल ने कहा कि सबकी भलाई और बुराई सबके साथ रहती है.

बता दें कि तीनों निर्दलीय विधायकों ने अपने इस्तीफे की प्रति राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को भी सौंपी थी. इसके बाद राज्यपाल ने इस प्रति को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को भेजा था. 

राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष को कर्नाटक और मध्य प्रदेश विधानसभा के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बारे में भी जानकारी दी थी. राज्यपाल ने अपने पत्र में विधानसभा अध्यक्ष को बताया था कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा है कि जब भी विधायक व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होकर इस्तीफा दे, तो विधानसभा सचिवालय को इस्तीफा स्वीकार करना होता है.

क्या है मामला?

बता दें कि तीनों निर्दलीय विधायकों ने 22 मार्च को विधानसभा सचिवालय पहुंचकर इस्तीफा दिया था. निर्दलीय विधायकों ने पहले विधानसभा सचिव को इस्तीफा देने के बाद राज्यपाल को इस्तीफे की प्रति दी. इसके बाद उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर भी अपना इस्तीफा सौंपा था.

अब तक विधानसभा सचिवालय की ओर से विधायकों का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है. बीते दिनों इस्तीफा स्वीकार न होने के विरोध में तीनों निर्दलीय विधायक विधानसभा परिसर में धरने पर भी बैठ गए थे.

इसे भी पढ़ें: Sujanpur By-Election: सुजानपुर में CM सुक्खू के करीबी अरुण ठाकुर का शक्ति प्रदर्शन, राजिंदर राणा के खिलाफ लड़ सकते हैं चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा
बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget