एक्सप्लोरर

हिमाचल के मंत्री का कंगना रनौत पर तंज, '...तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए'

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री और कांग्रेस के नेता जगत सिंह नेगी ने मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अब कंगना को राजनीति में मजा नहीं आ रहा है.

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में आपदा सब पर भारी पड़ रही है. सबसे ज्यादा नुकसान विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र में हुआ है. आपदा के बाद से जयराम ठाकुर अपने क्षेत्र में डटे हुए हैं.

दो दिन के दौरे पर मुख्यमंत्री भी मंडी पहुंचे और सराज क्षेत्र का दौरा किया. जिसमें जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ मदद के लिए दिल्ली जाने पर हामी भरी है.

जयराम ठाकुर को अकल आई- जगत सिंह नेगी

अब इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है. राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि जब सराज क्षेत्र में आपदा आई और अपने पैर में चुभन हुई तो जयराम ठाकुर को अकल आई और दिल्ली जाने की बात कही.

उन्होंने कहा, ''2023 में जब आपदा आई तो उनको बार बार दिल्ली से मदद लाने की मांग उठती रही, लेकिन वह सरकार के साथ दिल्ली नहीं गए.अब जाने को तैयार हुए हैं तो अच्छी बात है.''

कंगना रनौत पर तंज

जगत नेगी ने अभिनेत्री और मंडी से बीजेपी की सांसद कंगना रनौत पर तंज कसते हुए कहा कि अब कंगना को राजनीति में मजा नहीं आ रहा है, क्योंकि उनको बॉलीवुड में ही मजा आएगा. बॉलीवुड में तो उनको सब कुछ मिलता है, यहां तो काम करना पड़ता है. 

उन्होंने कहा, ''अगर वह काम नहीं कर सकती हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए और किसी दूसरे को मौका देना चाहिए.''

कंगना रनौत की पिछले दिनों तब आलोचना शुरू हो गई थी, जब वो मंडी में आपदा के कई दिनों बाद तक वो क्षेत्र में नहीं पहुंचीं. हालांकि उन्होंने बाद में क्षेत्र का दौरा किया.

सराज में आई आपदा से थुनाग में बने कॉलेज को भी खतरा पैदा हो गया है. जिसको लेकर सरकार से वहां पढ़ने वाले विद्यार्थी मिले हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. जिसको देखते हुए सरकार ने थुनाग कॉलेज को सुंदरनगर शिफ्ट करने का निर्णय लिया है. जहां विद्यार्थियों को सभी सुविधाएं दी जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल के किसानों पर मौसम की मार, पहले सूखा, अब ओलावृष्टि-बर्फबारी ने उजाड़ी फसलें
हिमाचल के किसानों पर मौसम की मार, पहले सूखा, अब ओलावृष्टि-बर्फबारी ने उजाड़ी फसलें
ऊना में 260 करोड़ की परियोजनाओं का CM सुक्खू ने किया शिलान्यास, औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार
ऊना में 260 करोड़ की परियोजनाओं का CM सुक्खू ने किया शिलान्यास, औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार
Kangra News: कांगड़ा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 की मौत, 13 घायल
कांगड़ा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 की मौत, 13 घायल
Himachal News: हाईकोर्ट ने बागी विधायकों की पेंशन की बहाल, मंत्री हर्षवर्धन चौहान क्या बोले?
हिमाचल: हाईकोर्ट ने बागी विधायकों की पेंशन की बहाल, मंत्री हर्षवर्धन चौहान क्या बोले?

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी चुनाव 2027 को लेकर हलचल बढ़ी, वाराणसी में मंत्री ओमप्रकाश राजभर और संजय निषाद की रैली
यूपी चुनाव 2027 को लेकर हलचल बढ़ी, वाराणसी में मंत्री ओमप्रकाश राजभर और संजय निषाद की रैली
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित शर्मा, देखने वाला है वाइफ रितिका का रिएक्शन
दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित शर्मा, देखने वाला है वाइफ रितिका का रिएक्शन
Asha Bhosle Death News: 'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
US Iran Peace Talks In Pakistan: 'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
TVS Sport ES से लेकर Bajaj Platina 100 तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती Bikes, कीमत बस इतनी
TVS Sport ES से लेकर Bajaj Platina 100 तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती Bikes, कीमत बस इतनी
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
Embed widget