एक्सप्लोरर

Himachal Disaster: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारी बारिश के बीच देखा सराज में तबाही का मंजर, राहत के कामों में तेजी

Himachal Pradesh Disaster: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सराज में तबाही का जायजा लिया और पीड़ितों को ढांढस बंधाया. अधिकारियों को पुनर्निर्माण तेज करने और सभी तक राहत पहुंचाने के निर्देश दिए.

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू जी ने भारी बारिश के बीच बुधवार (9 जुलाई) को सराज पहुंचकर आपदा से हुई तबाही का मंजर देखा. लोगों के मुरझाए चेहरे, क्षतिग्रस्त मकान और उनकी पीड़ा देखकर मुख्यमंत्री का मन द्रवित हो उठा.

उन्होंने बगस्याड, सरण, थुनाग, पांडवशिला, कुथाह व जंजैहली में ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर संपदा को हुए नुकसान का जायजा लिया. मुख्यमंत्री का काफिला लम्बाथाच में भूस्खलन के बीच जान जोखिम में डालकर गुजरा.

भारी बारिश के बावजूद गांव-गांव पहुंचे मुख्यमंत्री

भारी बारिश के बावजूद गांव-गांव पहुंचे मुख्यमंत्री न रुके, न थके. उन्होंने बेटियों को दुलार दिया, छोटे बच्चों को पुचकारा, जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और जिन्होंने अपनों को खोया है, उन्हें ढांढस बंधाया.

राहत कार्यों में जुटे NDRF, SDRF, सरकारी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों व वॉलंटियर की हौसलाअफजाई की. उन्हें खुद को सुरक्षित रखते हुए राहत कार्यों में तेजी लाने और हर घर तक बिजली, पानी और सड़क की पहुंच सुनिश्चित करने को कहा.

सेब सीजन से पहले गांवों की सड़कें हों सुचारू

मुख्यमंत्री को इस दुख की घड़ी में अपने बीच पाकर आपदा प्रभावितों को सुकून मिला. राहत शिविरों में रह रहे लोगों ने मुख्यमंत्री को तबाही कैसे हुई, इस बारे में बताया और आंखों देखी सुनाई.

सड़कों, बिजली ढांचे और पानी की योजनाओं को हुए भारी नुकसान को देखकर उन्होंने अधिकारियों को साथ-साथ ही निर्देश दिए कि पुनर्निर्माण के लिए कमर कस लें. सेब सीजन आने से पहले गांवों तक सड़कों को सुचारू किया जाए.

घर बनाने के लिए 7-7 लाख रुपये दिए जाएंगे- सीएम सुक्खू

जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री ने विशेष निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति राहत सामग्री से वंचित न रहे. इस दौरान सीएम सुक्खू ने पीड़ित परिवारों के बीच पंहुचे और उनके दुख को साझा किया.

साथ ही सीएम ने ये ऐलान किया कि इस आपदा में जो लोग बेघर हुए हैं उन्हें घर बनाने के लिए 7-7 लाख रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा एक गाय के लिए 50 हजार रुपये दिए जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget