एक्सप्लोरर

'बेतुकी और आधारहीन बयानबाजी करते हैं जयराम ठाकुर', CM सुक्खू का नेता प्रतिपक्ष पर पलटवार

Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर पलटवार किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष बेतुकी और आधारहीन बयानबाजी करते हैं.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को अपने गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन विधानसभा के जोल सप्पड़ में डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज के नए परिसर में सभागार की आधारशिला रखी. इस सभागार का निर्माण 37 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा.

इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज को तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद के अनुरोध के बाद 4 मार्च 2014 को यूपीए-2 सरकार की ओर से मंजूरी दी गई थी. राज्य सरकार पहले ही इस परियोजना के लिए 240 करोड़ रुपये दे चुकी है, जबकि केंद्र सरकार ने इस परियोजना के लिए केवल 180 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं.

CM सुक्खू का नेता प्रतिपक्ष पर पलटवार

मेडिकल कॉलेज के सभागार की आधार शिला रखने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया के साथ बातचीत की. मुख्यमंत्री ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर भी पलटवार किया.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की बयानबाजी बेतुकी और आधारहीन है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश भारत के संघीय ढांचे का अभिन्न अंग है और केंद्र सरकार राज्य के लोगों से कर वसूल करती है, जिसमें हिमाचल प्रदेश को उसका हिस्सा मिलता है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कोई खैरात नहीं बांट रही, बल्कि यह प्रदेश के लोगों का हक है.

जयराम ठाकुर ने CM सुक्खू पर साधा था निशाना

बता दें कि इससे पहले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाए थे कि हिमाचल में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार केंद्र सरकार को सिर्फ कोसने का काम करती है. कांग्रेस सरकार केंद्र सरकार के साथ संवादहीनता स्थापित कर रही है. केंद्र सरकार के सहयोग से ही हिमाचल में विकास हो रहा है. मेडिकल कॉलेज के सभागार का शिलान्यास करने के बाद उन्होंने प्रधानाचार्य आवास की आधारशिला भी रखी.

साल 2026 तक मेडिकल कॉलेज का काम होगा पूरा

मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. उन्होंने कहा कि 31 मार्च, 2026 तक इस मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सभागार के साथ ही कैफे, पुस्तकालय और खेल मैदान भी बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज में न सिर्फ मरीजों को बल्कि डॉक्टरों और विद्यार्थियों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. भविष्य में यह राज्य के सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेज की श्रेणी में शुमार होगा.

इसे भी पढ़ें: 'जनता की गाढ़ी कमाई मित्रों पर लूटा रहे CM सुक्खू', नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा
बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा
हिमाचल में IAS-IFS-IPS पदों की संख्या घटेगी, CM सुक्खू ने बताई वजह
हिमाचल में IAS-IFS-IPS पदों की संख्या घटेगी, CM सुक्खू ने बताई वजह

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget